Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 36वें मैच में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 21 रन से हराया । बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए। आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन ही बना पाई। कोलकाता की टीम को लगातार 4 हार के बाद जीत मिली। आरसीबी की टीम 8 में 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। कोलकाता की टीम 8 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें नंबर पर।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List
Match Ended

Indian Premier League, 2023

Royal Challengers Bangalore 
179/8 (20.0)

vs

Kolkata Knight Riders  
200/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 36 )
Kolkata Knight Riders beat Royal Challengers Bangalore by 21 runs

Live Updates

IPL 2023,Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के जेसन रॉय ने बेहतरीन पारी खेली।

23:14 (IST) 26 Apr 2023
RCB vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हराया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए।आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन ही बना पाई। कोलकाता की टीम को लगातार 4 हार के बाद जीत मिली है। विजयकुमार वैशाख 13 और डेविड विली 11 रन बनाकर नाबाद रहेष वैभव अरोड़ा ने आखिरी ओवर में 13 रन दिए।

23:02 (IST) 26 Apr 2023
RCB vs KKR Live: दिनेश कार्तिक को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा

दिनेश कार्तिक को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। आरसीबी का स्कोर 17.5 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन। जीत के लिए 13 गेंद पर 45 रन। विजयकुमार वैशाख 2 और डेविड विली 3 रन बनाकर क्रीज पर।

22:57 (IST) 26 Apr 2023
RCB vs KKR Live Score: आंद्रे रसेल ने वानिंदु हसरंगा को पवेलियन भेजा

आंद्रे रसेल ने वानिंदु हसरंगा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। आरसीबी का स्कोर 17 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। 3 ओवर में जीत के लिए 48 रन चाहिए। डेविड विली 1 और दिनेश कार्तिक 17 गेंद पर 22 रन बनाकर क्रीज पर। आंद्रे रसेल के ओवर में 8 रन बने और विकेट गिरा।

22:47 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: सुयश को सुयश ने भेजा पवेलियन

सुयश प्रभुदेसाई 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर रन आउट हो गए। सुयश शर्मा 15वां ओवर लेकर आए थे। उनकी 5वीं गेंद काफी बाहर की लेंथ बॉल थी। दिनेश कार्तिक गेंद को कट कर 2 रन के लिए दौड़े थे, लेकिन सुयश दो रन के लिए तैयार नहीं थे। इस बीच, डीप कवर से थ्रो आया और नॉन स्ट्राइक पर सुयश ने गेंद को स्टम्प से लगाने में कोई गलती नहीं की। फ्रेम में भी नहीं थे सुयश प्रभुदेसाई। सुयश 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

22:38 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: आरसीबी ने 5 गेंद में गंवाए 2 विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने महिपाल लोमरोर और आंद्रे रसेल ने विराट कोहली को पवेलियन की राह दिखाई। वरुण चक्रवर्ती ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर लोमरोर को डीप मिड-विकेट पर आंद्रे रसेल के हाथों कैच कराया। लोमरोर 18 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आंद्रे रसेल ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली को कैच कराया।

22:21 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: आरसीबी ने 10 ओवर में बनाए 96 रन

विराट कोहली ने 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर इतिहास रचा। कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3000 टी20 रन पूरे किए। वह टी20 क्रिकेट में किसी एक मैदान पर 3000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। दस ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 96 रन है। महिपाल लोमरोर 14 गेंद में 27 रन और विराट कोहली के 30 गेंद में 44 रन हैं।

21:58 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल को दिखाई पवेलियन की राह

वरुण चक्रवर्ती ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। मैक्सवेल 4 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वरुण चक्रवर्ती की यह गेंद चौथे स्‍टम्प पर फुलर थी। ग्लेन मैक्सवेल ने मिडऑफ के ऊपर से मारने का प्रयास किया, लेकिन मिड-ऑफ पर डेविड विसे को कैच थमा बैठे। ग्लेन मैक्सवेल की जगह महिपाल लोमरोर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

21:53 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: सुयश ने शाहबाज अहमद को LBW किया

सुयश शर्मा ने अपने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट लिया। इस बार उन्होंने शाहबाज अहमद को अपना शिकार बनाया। सुयश ने शाहबाज को एलबीडब्ल्यू किया। शाहबाज 5 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहबाज की जगह ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। पांच ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 53 रन है। कोहली के 17 गेंद में 32 रन हैं।

21:44 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: सुयश ने फाफ का विकेट चटकाया

सुयश शर्मा तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर फाफ डुप्लेसिस को लॉन्ग ऑन पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस 7 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और 2 छक्के लगाए। फाफ की जगह शाहबाज अहमद बल्लेबाजी के लिए आए। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 33 रन है। कोहली के 8 गेंद में 14 रन हैं।

21:32 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: कोहली और फाफ ने पहले ओवर में ही दिखा दिए अपने तेवर

बैंगलोर की पारी शुरू हो चुकी है। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की। फाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे हैं। केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा पहला ओवर लेकर आए। कोहली ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। फाफ ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है।

21:19 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: केकेआर ने आखिरी 5 ओवर में बनाए 69 रन बनाए

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए। केकेआर ने अंतिम 5 ओवर में 69 रन बनाए। उसने पावरप्ले ने 66 रन बनाए थे। अगर बीच के ओवर में थोड़ा और तेज से रन बनते तो कोलकाता का स्कोर 220 रन तक भी पहुंच सकता था। हालांकि 200 रन का स्कोर भी कम नहीं है, लेकिन एम चिन्नास्वामी के छोटे मैदान पर यह मुश्किल भी नहीं है।

21:11 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: सिराज ने रसेल को किया बोल्ड

मोहम्मद सिराज 19वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने छक्का लगाया। दूसरी और तीसरी गेंद पर चौके लगाए। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक आंद्रे रसेल को दी। आखिरी गेंद सिराज की यार्कर थी। रसेल ने पूरी तरह से बीट हुए और गेंद ने उनके विकेट की गिल्लियां बिखेर दीं। रसेल की जगह डेविड विसे बल्लेबाजी के लिए आए।

21:03 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: हसंरगा ने 3 गेंद में झटके 2 विकेट, नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर लौटे पवेलियन

वानिंदु हसरंगा ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर नितीश राणा को विजयकुमार वैसाख के हाथों शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच कराया। नितीश राणा 21 गेंद में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह आंद्रे रसेल बल्लेबाजी के लिए आए। रसेल ने अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक वेंकटेश अय्यर को दी। हसरंगा ने चौथी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को लॉन्ग ऑफ पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। अय्यर 26 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर की जगह रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

20:57 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: 17वें ओवर से आए 17 रन

आरसीबी की ओर से 17वां ओवर वैसाख विजयकुमार लेकर आए। उनके इस ओवर में नितीश राणा ने दो चौके और एक छक्का लगाए। इस ओवर से केकेआर के खाते में 17 रन आए। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 167 रन है। नितीश राणा के 20 गेंद में 48 और वेंकटेश अय्यर के 24 गेंद में 30 रन हैं। दोनों के बीच 43 गेंद में 80 रन की साझेदारी हुई है।

20:51 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: 16 ओवर से केकेआर ने बटोरे 19 रन

नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर ने 36 गेंद में 62 रन जोड़ लिए हैं। नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर ने 34 गेंद में 50 रन जोड़े थे। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 150 रन था। नितीश राणा के 16 गेंद में 33 और वेंकटेश अय्यर के 22 गेंद में 28 रन हैं। नितीश राणा ने हर्षल पटेल के 16वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर छक्के जड़े। इससे पहले वेंकटेश अय्यर ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया था। इस ओवर से कुल 19 रन केकेआर के खाते में आए।

20:40 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: केकेआर ने 14 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 126 रन

14 ओवर का खेल हो चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 2 विकेट पर 126 रन है। नितीश राणा 11 गेंद में 18 और वेंकटेश अय्यर 15 गेंद में 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 38 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:22 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: जेसन रॉय भी आउट

विजयकुमार वैशाख ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं। एन जगदीशन के बाद जेसन रॉय 29 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन। वेंकटेश अय्यर 2 और नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर नितीश राणा क्रीज पर।

20:17 (IST) 26 Apr 2023
RCB vs KKR Live: विजयकुमार वैशाख ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका दिया

विजयकुमार वैशाख ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका दिया है। एन जगदीशन 29 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 9.2 ओवर में 1 विकेट पर 83 रन। वेंकटेश अय्यर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर और जेसन 55 रन बनाकर क्रीज पर।

20:09 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live Score: जेसन रॉय का अर्धशतक

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 ओवर के बाद बगैर विकेट के 75 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय 24 गेंद पर 52 और एन जगदीशन 24 गेंद पर 22 रन बनाकर क्रीज पर। विजयकुमार वैशाख के ओवर में 8 रन बने।

19:59 (IST) 26 Apr 2023
RCB vs KKR Live: शाहबाज अहमद के ओवर में जेसन रॉय ने 4 छक्के लगाए

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 ओवर के बाद बगैर विकेट के 66 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय 20 गेंद पर 48 और एन जगदीशन 16 गेंद पर 17 रन बनाकर क्रीज पर। शाहबाज अहमद के ओवर में जेसन रॉय ने 4 छक्के लगाए। ओवर में 25 रन बने।

19:54 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की अच्छी शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 ओवर के बाद बगैर विकेट के 41 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय 14 गेंद पर 20 और एन जगदीशन 15 गेंद पर 16 रन बनाकर क्रीज पर। वानिंदु हसरंगा के ओवर में 6 रन बने।

19:46 (IST) 26 Apr 2023
RCB vs KKR Live: जेसन रॉय और एन जगदीशन क्रीज पर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 ओवर के बाद बगैर विकेट के 18 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय 8 गेंद पर 12 और एन जगदीशन 10 गेंद पर 6 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद सिराज के ओवर में 5 रन बने।

19:36 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जेसन रॉय और एन जगदीशन बतौर ओपनर क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने आरसीबी की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। रॉय ने ओवर में दो चौके जड़े। कोलकाता का स्कोर बगैर विकेट के 8 रन। एन जगदीशन को एक भी गेंद सामना करने को नहीं मिला।

19:29 (IST) 26 Apr 2023
RCB vs KKR Live: आरसीबी के इम्पैक्ट प्लेयर

आरसीबी ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाने के लिए फाफ डु प्लेसिस, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, फिन एलेन, अनुज रावत का नाम दिया है।

19:28 (IST) 26 Apr 2023
RCB vs KKR Live: केकेआर के इम्पैक्ट प्लेयर

केकेआर ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मनदीप सिंह, लिटन दास, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा और कुलवंत खेजरोलिया का नाम दिया है।

19:07 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: केकेआर की प्लेइंग 11

एन जगदीसन (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसे, वैभव अरोड़ा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

19:06 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

19:04 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live Toss: रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विराट कोहली ने बताया कि फाफ डुप्लेसिस यह मैच भी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलेंगे। अगले मैच से वह कप्तानी के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। कोलकाता की टीम में एक बदलाव हुआ है। कुलवंत खेजरौलिया की जगह वैभव अरोड़ा को मौका मिला।

18:56 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: विराट कोहली करेंगे कप्तानी

विराट कोहली लगातार तीसरे मैच में आरसीबी की कप्तानी करते दिखेंगे। रवि शास्त्री ने पिच रिपोर्ट में बताया कि बेंगलुरू में बारिश के आसार है। बता दें कि आईपीएल 2023 में दो मैच बारिश से प्रभावित हो चुके हैं।

18:43 (IST) 26 Apr 2023
KKR vs RCB Live: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जीत जरूरी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 7 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। टीम पिछले दो मैचों से अजेय है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 7 में से 2 मैच जीतकर 8वें नंबर पर है। टीम को पिछले चार मैच से हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नितीश राणा की अगुआई वाली टीम के जीत जरूरी है।

IPL 2023,Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders: लगातार चार मैचों में हार से आहत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपना अभियान वापस पटरी पर लाने का प्रयास करेगा। दो बार के चैंपियन केकेआर ने अभी तक सात मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की है और वह सातवें स्थान पर काबिज है। इससे उसकी आगे की राह काफी कठिन हो गई है। केकेआर को बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उसे नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की कमी भी खल रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को खेले गए पिछले मैच में केकेआर के बल्लेबाजों को बड़े लक्ष्य के सामने अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत थी लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, कप्तान नितीश राणा और एन जगदीशन ने दबाव में अपने विकेट गंवाए। केकेआर अभी तक अदद सलामी जोड़ी नहीं तलाश पाया है। उसने अभी तक सुनील नारायण, जगदीशन, लिटन दास, जेसन रॉय और रहमानुल्लाह गुरबाज को सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया है। पिछले मैच में जेसन रॉय और रिंकू सिंह ने अर्धशतक जमाए लेकिन इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। आंद्रे रसेल भी फिनिशर की अपनी भूमिका में खरे नहीं उतर पाए।