IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने भारत के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) को एक साल के अंतराल के बाद आगामी सत्र के लिए फिर से बल्लेबाजी कोच (Batting Coach) नियुक्त किया है। उधर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए भी खुशखबरी है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने बुधवार 16 नवंबर 2022 को कहा कि चोटिल ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन से पहले मैदान पर वापसी कर लेंगे।
आक्रामक बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। एक अजीब दुर्घटना में पैर टूट जाने के बाद मैक्सवेल के 12 सप्ताह तक बाहर रहने की संभावना है। एक दोस्त के 50वें जन्मदिन की पार्टी के दौरान मैक्सवेल को यह चोट लगी। इसके बाद रविवार 13 नवंबर को उनकी सर्जरी हुई।
जन्मदिन पार्टी में टूटा ग्लेन मैक्सवेल का पैर
आक्रामक बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। एक अजीब दुर्घटना में पैर टूट जाने के बाद मैक्सवेल के 12 सप्ताह तक बाहर रहने की संभावना है।
ग्लेन मैक्सवेल 13 दिसंबर से चार फरवरी तक चलने वाली बिग बैश लीग में संभवत: नहीं खेल पाएंगे। एक दोस्त के 50वें जन्मदिन की पार्टी के दौरान मैक्सवेल को यह चोट लगी। इसके बाद रविवार 13 नवंबर को उनकी सर्जरी हुई।
माइक हेसन ने आरसीबी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, ‘ग्लेन मैक्सवेल को लेकर थोड़ी चिंता है, टूटे पैर के साथ वह रिटेंशन (खिलाड़ी को टीम में बरकरार रखना) चरण की ओर बढ़ रहा है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’
माइक हेसन ने कहा, ‘हालांकि, हमारे पास जानकारी है कि वह आईपीएल 2023 से काफी पहले वापसी कर लेगा और क्रिकेट खेलेगा। टीम में थ्री-डायमेंशनल खिलाड़ी का होना उस स्क्वायड को संतुलित करने के मामले में काफी महत्वपूर्ण होता है।’
आईपीएल 2021 से पहले आरसीबी से जुड़े मैक्सवेल टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं। मैक्सवेल के 2021 सत्र में बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में अपने साथ बरकरार रखा। मैक्सवेल ने पिछले सत्र में 13 मैच में 301 रन बनाए थे।
IPL 2023: हमारे पास एक मजबूत शीर्ष क्रम: माइक हेसन
माइक हेसन ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की भी पिछले सत्र में फिनिशर की भूमिका में प्रभावी प्रदर्शन के लिए सराहना की। हेसन ने कहा, ‘हम शीर्ष क्रम में फाफ (Faf Du Plessis), विराट (Virat Kohli) और फिन एलन (Finn Allen) तथा रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के साथ काफी सहज हैं।’
माइक हेसन (Mike Hesson) ने कहा, ‘हम इसे वास्तव में एक मजबूत शीर्ष क्रम के रूप में देखते हैं, जिसमें हम जरुरत पड़ने पर बदलाव कर सकते हैं। दिनेश कार्तिक (DK) पिछले साल फिनिशिर की भूमिका में हमारे लिए बहुत अच्छा था। हम उसकी मौजूदगी को लेकर उत्सुक हैं। वह जो अनुभव लाता है वह वास्तव में मूल्यवान है।’
पंजाब किंग्स को था वसीम जाफर का बेसब्री से इंतजार
वसीम जाफर की बात करें तो वह IPL 2019 से IPL 2021 के दौरान भी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच रहे थे। हालांकि, आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले वसीम जाफर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के सह मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स ने IPL 2022 में पावर हिटिंग कोच मार्क वुड की सेवाएं ली थीं।
वसीम जाफर की हालांकि अब पंजाब की टीम में वापसी हुई है। पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपने आधिकारिक ट्विटर (Twitter) हैंडल पर वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘जिसका था बेसब्री से इंतजार। हमारे बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर।’