PBKS vs DC Live Streaming IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 64वां मैच धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। मोहाली के बाद पंजाब किंग्स का यह दूसरा होम ग्राउंड है। दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में वह इस मैच को जीतकर सिर्फ पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ सकती है। बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Punjab Kings 
198/8 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
213/2 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 64 )
Delhi Capitals beat Punjab Kings by 15 runs

पंजाब किंग्स के अभी 12 मैच में 12 अंक हैं। वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उसकी नजर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने पर होगी। उसे हालांकि अपने नेट रनरेट में सुधार करना होगा जो अभी -0.268 है। पंजाब के लिए अब तक का अभियान उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उसने अब तक 6 मैच जीते हैं, लेकिन उसे इतने ही मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है।

पिछले सप्ताह दिल्ली के खिलाफ 31 रन की जीत से पंजाब का मनोबल बढ़ा होगा। शिखर धवन की अगुआई वाली पंजाब किंग्स इस बार भी अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पंजाब को अपनी बल्लेबाजी में काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली के खिलाफ सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के अलावा का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया था।

धवन और प्रभसिमरन को छोड़कर किसी ने नहीं किया प्रभावित

शिखर धवन और कुछ हद तक प्रभसिमरन को छोड़कर उसके बाकी बल्लेबाज अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पंजाब के गेंदबाजों को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। उसके पास नाथन एलिस, सैम करन और अर्शदीप सिंह के रूप में अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन वे अक्सर अपने स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे हैं।

दिल्ली के लिए बुरा सपना रहा आईपीएल 2023

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सत्र बुरे सपने की तरह रहा है। दिल्ली को इस पूरे सत्र में उसके बल्लेबाजों ने निराश किया। दिल्ली कैपिटल्स में शामिल भारतीय बल्लेबाजों में से केवल अक्षर पटेल ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान की असफलता दिल्ली को भारी पड़ी है। ऐसे में टीम को शीर्ष क्रम में अपने विदेशी बल्लेबाजों को उतारना पड़ा।

वॉर्नर, सॉल्ट, मार्श के आउट होते ही लड़खड़ा जाती है दिल्ली

कप्तान डेविड वॉर्नर, विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट और ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने बल्लेबाजी में कुछ हद तक अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जब भी ये तीनों जल्दी आउट होते हैं तो दिल्ली की पारी लड़खड़ाने लगती है। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में दिल्ली की टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन उसने अपने अंतिम आठ विकेट 67 रन के अंदर गंवा दिए।

दिल्ली के गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन रहा

दिल्ली की टीम में शामिल भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली की चार में से तीन जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। अनुभवी इशांत शर्मा अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं, जबकि खलील अहमद भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी की है।

आईपीएल 2023: ये है पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच 17 मई (बुधवार) शाम को होगा।

कहां खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर चैनल पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats

इस प्रकार हैं दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, सरफराज खान, अमन हाकिम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर बल्लेबाज), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल साल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी, यश ढुल।