एमएस धोनी निर्विवाद रूप से भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। एमएस धोनी बतौर कप्तान उन्होंने दुनिया के बहुत से मैदानों पर बतौर कप्तान अपनी टीम को जिताया है। हालांकि, जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में उनका रिकॉर्ड खराब है। यह वही स्टेडियम है, जहां चार साल पहले वह अपना आपा खो बैठे थे। गुरुवार 27 अप्रैल 2023 को सवाई मान सिंह स्टेडियम पर एमएस धोनी का DRS फेल हो गया।
ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि एमएस धोनी रिव्यू लें और खिलाड़ी आउट ना हो। बतौर कप्तान उन्होंने इस मैदान पर 7 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुआई की है। इसमें से सीएसके 3 मैच ही जीत पाई है। यही नहीं, इस मैदान पर बतौर बल्लेबाज भी धोनी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है।
यशस्वी जायसवाल के LBW पर लिया DRS हुआ फेल
राजस्थान रॉयल्स की पारी का चौथा ओवर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से महेश तीक्षणा लेकर आए। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल स्ट्राइक पर थे। यशस्वी जायसवाल उस बॉल पर स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन चूक गए और गेंद उनके पैड पर जाकर लगी। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की अपील के बाद अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को नॉट आउट दिया। एमएस धोनी ने तुरंत DRS (डीआरएस) लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला कायम रखा।
2019 में अंपायर के फैसले से नाराज मैदान में घुस गए थे धोनी
आईपीएल 2019 में ऐसी घटना घटी थी, जिसे विश्व क्रिकेट हैरान था। दरअसल, एमएस धोनी अंपायर के एक फैसले से नाराज होने के बाद डगआउट से उठकर मैदान के अंदर चले गए थे। यही नहीं, एमएस धोनी ने अंपायर से भी बहस की थी। यह देखकर हर कोई हैराान था। हमेशा शांत दिखने वाले धोनी ऐसा कैसे कर सकते थे।
बेन स्टोक्स की गेंद को नोबॉल नहीं देने पर मैदान में घुस आए थे एमएस धोनी
मामला यह था कि उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स लक्ष्य का पीछा कर रही थी। उसे 3 गेंद में 8 रन की दरकार थी। बेन स्टोक्स ने फुलटॉस गेंद फेंकी। गेंद कमर से ऊंची जाती दिख रही थी। अंपायर ने नोबॉल देने की सोची, लेकिन स्क्वायर लेग अंपायर ने फैसला बदल दिया। उन्होंने नोबॉल नहीं दिया। इस फैसले एमएस धोनी बहुत नाराज हो गए। वह गुस्से में डगआउट से उठकर बाउंड्री के अंदर चले आए। अंपायर से बहस भी की।
एमएस धोनी ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में अब तक 7 मैच में बल्लेबाजी की है। इसमें वह कुल 148 रन (58, 33, 3, 2, 10, 41 और एक) ही बना पाए हैं। वह जब भी मैदान पर उतरे एक बार को छोड़ हर बार आउट हुए। उनका इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 58 रन है। वह इस मैदान पर 3 बार ही 11 से ज्यादा रन का स्कोर कर पाए।