आईपीएल 2023 में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई दिल्ली कैपिटल्स अपने शुरुआती 4 मैच हार चुकी है। टीम के कप्तान से लेकर कोच और खिलाड़ी सभी इस बात से परेशान हैं कि आखिरी सही बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बाद भी आखिरी टीम को जीत क्यों नहीं मिल पा रही है? दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ है। इस मुकाबले से पहले टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी का वापसी हो गई है। जी हां, टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श शादी के 4 दिन बाद ही भारत लौट आए हैं और शुक्रवार को वह टीम के साथ भी जुड़ गए।

10 अप्रैल को मार्श ने की गर्लफ्रेंड से शादी

आपको बता दें कि मिचेल मार्श पिछले सप्‍ताह अपनी शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। मार्श ने 10 अप्रैल को अपने गर्लफ्रेंड ग्रेटा मैक के साथ शादी की और 4 दिन बाद तो वो भारत लौट आए। शुक्रवार को मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए और उन्होंने टीम के साथ अभ्यास भी किया। दिल्ली कैपिटल्स ने मार्श का एक वीडियो भी शेयर किया है। माना जा रहा है कि मार्श कल के मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। मिचेल मार्श के टीम में लौट आने से दिल्ली कैपिटल्स को एक मजबूत मिलेगी, क्योंकि यह खिलाड़ी गेंद और बल्ले से खेल का रिजल्ट बदलने का दम रखता है।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स में 6.5 करोड़ रुपए में शामिल हुए मिचले मार्श इस सीजन के दो मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा। शुरुआती दो मैचों में मार्श ने सिर्फ 4 रन बनाए और 1 विकेट हासिल किया, लेकिन टीम को अभी भी इस खिलाड़ी से उम्मीद है और इसीलिए उन्हें कल के मैच में प्लेइंग इलेवन में रखा जा सकता है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats