IPL 2023, LSG vs MI Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 63वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टूर्नामेंट के आखिरी चरण में फॉर्म में लौटी मुंबई इडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के लिए यह बेहद अहम मुकाबला है। जाहिर है इस मैच में जहां मुंबई इंडियंस का इरादा अपनी लय को बरकरार रखकर प्लेऑफ का दावा पुख्ता करने का होगा। मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Lucknow Super Giants 
177/3 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
172/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 63 )
Lucknow Super Giants beat Mumbai Indians by 5 runs

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की कोशिश भी जीत के साथ प्लेऑफ की ओर अगला कदम रखने की होगी। आईपीएल 2023 में अभी 8 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, जबकि सिर्फ 2 स्थान ही खाली हैं। मुंबई इंडियंस 14 अंक लेकर आईपीएल 2023 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि इतने ही मैच में 13 अंक के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स चौथे स्थान पर है।

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौट आए हैं। वह पिछले दो मैचों में जीत के सूत्रधार रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा ने भी लय हासिल की। अब वह इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई को निहाल वढेरा के रूप में अच्छा विकल्प मिला, जो मैच दर मैच निखरते जा रहे हैं।

गेंदबाजी में अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बने हुए हैं, जबकि युवा आकाश मधवाल ने तेज आक्रमण को मजबूत किया है। यह मैच भी कम स्कोर वाला रहने की उम्मीद है। इस मैच में स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने लखनऊ के लिए सर्वाधिक विकेट लिए हैं। कार्यवाहक कप्तान कृणाल पंड्या ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है।

अनुभवी अमित मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तेज गेंदबाज खासकर आवेश खान महंगे साबित हुए हैं। उनका इकॉनामी रेट नौ मैचों में दस के करीब रहा। चोटिल केएल राहुल की गैर मौजूदगी में भी बल्लेबाजी मजबूत लग रही है। क्विंटन डिकॉक ने राहुल के विकल्प के तौर पर प्रभावित किया है, जबकि काइल मेयर्स ने इस सत्र में लखनऊ के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं। निकोलस पूरन और सौराष्ट्र के बल्लेबाज प्रेरक मांकड़ से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

IPL 2023: ये है लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच 16 मई (मंगलवार) शाम को होगा।

कहां खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच लखनऊ (Lucknow) के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर चैनल लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत और अन्य देशों में इन प्लेटफॉर्म्स पर उठा सकते हैं आईपीएल मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा

देशप्रसारणकर्ता
भारतस्टार स्पोर्ट्स, जियो सिनेमा
यूनाइटेड किंगडमस्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट, स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट
यूनाइटेड स्टेट्सविलो टीवी
ऑस्ट्रेलियाफॉक्स स्पोर्ट्स
मिडिल ईस्टटाइम्स इंटरनेट
दक्षिण अफ्रीकासुपरस्पोर्ट
पाकिस्तानयप टीवी (Yupp TV)
न्यूज़ीलैंडस्काई स्पोर्ट
कैरेबियनफ्लो स्पोर्ट्स (फ्लो स्पोर्ट्स 2)
कनाडाविलो टीवी
बांग्लादेशगाजी टीवी
अफगानिस्तानएरियाना टेलीविजन नेटवर्क
नेपालस्टार स्पोर्ट्स, यप टीवी
श्रीलंकास्टार स्पोर्ट्स, यप टीवी
मालदीवस्टार स्पोर्ट्स, यूप टीवी
सिंगापुरस्टारहब

इस प्रकार हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।

लखनऊ सुपर जायंट्स: कृणाल पंड्या (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन, क्विंटन डिकॉक, नवीन उल हक, आयुष बदोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, करुण नायर और मयंक यादव।