Jofra Archer Injury: हार पर हार झेल रही मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा की टेंशन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 अप्रैल को खेले गए मैच में जोफ्रा आर्चर टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि वह फिट नहीं हैं। अब पता चला है कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज हाल ही में सर्जरी कराने बेल्जियम गया था, वह भी मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल होने के बाद।

मार्क बाउचर ने किए कुछ और दावे

हालांकि, मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने दावा किया था कि यह बस थोड़ा निगल था। फॉक्स क्रिकेट ने द टेलीग्राफ के हवाल से लिखा है कि इंग्लिश स्पीडस्टर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में मुंबई के लिए चार मैचों में नहीं खेलने के बाद भारत लौट आया है। जोफ्रा आर्चर बीते दो सालों से अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। हाल ही में हुई उनकी ये सर्जरी बीते 25 महीने में पांचवीं सर्जरी है।

मुंबई इंडियंस को बहुत महंगे पड़े हैं आर्चर

मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन में जोफ्रा आर्चर पर बड़ी रकम खर्च की थी। उन्होंने 8 करोड़ रुपए में इस गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा था। हालांकि उन्हें इसका बहुत ज्यादा फायद नहीं हुआ है। पिछले सीजन में आर्चर चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेले वहीं इस बार भी उनकी फिटनेस मुंबई इंडियंस के लिए सिरदर्द बनी हुई है।

जोफ्रा आर्चर ने खेले हैं केवल दो मैच

इस सीजन में इस तेज गेंदबाज ने अब तक दो ही मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया है। इस दौरान उनका इकनोमी रेट 9.38 का रहा है। वह टीम की उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सिर्फ आर्चर ही नहीं टीम के अन्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी कुछ ऐसा ही हाल है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats