इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 44वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से मात दी। 131 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात की टीम आखिरी ओवर में 5 रन से दूर रह गई। इशांत शर्मा ने 20वें ओवर में राहुल तेवतिया का विकेट लिया और 12 रन डिफेंड भी किए। गुजरात की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे अधिक 59 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से खलील अहमद और इशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले दिल्ली की ओर से अमन हकीम खान ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वहीं गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी ने अपने आईपीएल करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर डालते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के 6 अंक हो गए हैं।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Gujarat Titans 
125/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
130/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 44 )
Delhi Capitals beat Gujarat Titans by 5 runs

Live Updates

IPL 2023,Gujarat Titans vs Delhi Capitals: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने खुद को प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखा है।

23:11 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: दिल्ली ने गुजरात को 5 रन से हराया

आईपीएल 2023 के 44वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हरा दिया है। 131 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात की टीम को आखिरी ओवर में 12 रन की जरूरत थी। 20वां ओवर इशांत शर्मा लेकर आए और दिल्ली को इशांत शर्मा के अनुभव का जबरदस्त फायदा मिला। इशांत ने इस ओवर में राहुल तेवतिया को आउट किया और 12 डिफेंड भी कर लिए। इशांत ने अपनी टीम को 5 रन से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम इस टूर्नामेंट में बरकरार है।

23:06 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: 20वें ओवर में गुजरात को छठा झटका

20वें ओवर में इशांत शर्मा ने राहुल तेवतिया का विकेट लिया। गुजरात को लगा छठा झटका। गुजरात को जीत के लिए 2 गेंदों में 9 रन की जरूरत

22:59 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: गुजरात को 6 गेंदों में 12 रन की जरूरत

एनरिक नॉर्खिया के 19वें ओवर में राहुल तेवतिया ने लगातार 3 छक्के जड़कर गुजरात की मैच में वापसी करा दी है। नॉर्खिया के इस ओवर में कुल 21 रन आए। अब गुजरात को 6 गेंदों में 12 रन की जरूरत है। क्रीज पर तेवतिया और हार्दिक हैं।

22:53 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: गुजरात को 12 गेंदों में 33 रन की जरूरत

131 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात की टीम को आखिरी 2 ओवर में 33 रन की जरूरत है। क्रीज पर हार्दिक और राहुल तेवतिया की जोड़ी है। 19वां ओवर लेकर एनरिक नॉर्खिया आए हैं।

22:47 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: खलील अहमद ने गुजरात को दिया पांचवां झटका

गुजरात को जीत के लिए 18 गेंदों में 37 रन की जरूरत है। 18वां ओवर लेकर खलील अहमद गेंदबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर अभिनव मनोहर को कैच आउट करा दिया। इसी के साथ यह अर्द्धशतकीय साझेदारी टूट गई। अभिनव मनोहर के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया क्रीज पर आए हैं।

22:30 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 36 गेंद में 60 रन

14 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 71/4 है। क्रीज पर हार्दिक पांड्या (36) और अभिनव मनोहर (19) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 60 रन की जरूरत है।

22:16 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 49/4

10 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 49/4 है। क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या 24 और अभिनव मनोहर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। गुजरात को अभी भी 60 गेंदों में 82 रन की जरूरत है।

22:03 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: डेविड मिलर बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

गुजरात टाइटंस को डेविड मिलर के रूप में चौथा झटका लग गया है। डेविड मिलर 0 पर ही आउट हो गए हैं। कुलदीप यादव ने उनका विकेट लिया। 7 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 33/4 है। 7 ओवर के बाद ही दिल्ली का भी स्कोर 32/5 था।

21:57 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: पावरप्ले में गुजरात ने बनाए 31 रन और 3 विकेट गंवाए

131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए हैं। गुजरात को विजय शंकर के रूप में तीसरा झटका लगा है। इशांत शर्मा ने उन्हें आउट किया। विजय शंकर सिर्फ 6 रन ही बना पाए। 6 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 31/3 है। क्रीज पर हार्दिक पांड्या 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और डेविड मिलर का खाता नहीं खुला है।

21:47 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: 4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 21/2

131 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में गुजरात को 2 झटके लग चुके हैं। 4 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 21/2 है। क्रीज पर हार्दिक पांड्या और विजय शंकर खेल रहे हैं।

21:43 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: गिल के रूप में गुजरात को लगा दूसरा झटका

एनरिक नॉर्खिया ने अपने पहले ही ओवर की पहली ही गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सफलता दिला दी है। नॉर्खिया ने खतरनाक साबित होने वाले शुभमन गिल (6) को पवेलियन भेजा दिया है। गुजरात को गिल के रूप में यह दूसरा झटका लगा।

21:30 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: गुजरात को पहले ही ओवर में लगा झटका

131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को भी पहले ही ओवर में पहला झटका लग गया है। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। खलील अहमद ने उनका विकेट लिया।

21:21 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: शमी को मिली पर्पल कैप

आईपीएल 2023 की पर्पल कैप गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने नाम कर ली है। शमी के 9 मैचों में 17 विकेट हो गए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तुषार देशपांडे भी 17 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

21:14 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: दिल्ली ने गुजरात को 131 रन का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 130 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। दिल्ली की तरफ से अमन हकीम खान ने सबसे अधिक 51 रन की पारी खेली। गुजरात को जीत के लिए अब 131 रन की जरूरत है। मोहम्मद शमी ने 4 विकेट चटकाए। मोहित शर्मा ने 2 विकेट लिए।

21:04 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: राशिद ने अमन खान को पवेलियन भेजा

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अमन हकीम खान सबसे ज्यादा रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। अमन के रूप में दिल्ली का सातवां झटका लगा है। अमन ने 51 रन की पारी खेली। राशिद खान ने उनका विकेट लिया।

20:53 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: 17 ओवर के बाद दिल्ली 100 के पार

17वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 के पार पहुंचा है। 17 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 107/6 है। क्रीज पर अमन हकीम खान (40) और रिपल पटेल (17) पर नाबाद हैं।

20:37 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: मोहित शर्मा ने दिल्ली को दिया छठा झटका

50 रन की साझेदारी के बाद अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली को छठा झटका गया है। अक्षर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अमन के साथ मिलकर अर्द्धशतकीय साझेदारी की। अक्षर पटेल का विकेट मोहित शर्मा ने लिया।

20:31 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: अक्षर और अमन ने दिल्ली की पारी को संभाला

पावरप्ले में पांच विकेट गिरने के बाद अमन हकीम खान और अक्षर पटेल ने दिल्ली की पारी को संभालने का काम किया है। 12 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 61/5 है। अक्षर 19 पर और अमन 17 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:10 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 40/5

मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पस्त नजर आ रहे हैं। पावरप्ले में ही दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। 8 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 40/5 है।

19:58 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स का पांचवा विकेट भी गिरा

मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स को एक और झटका दे दिया। प्रियम गर्ग के रूप में दिल्ली को पांचवा झटका लग गया। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 23/5 है। शमी चार विकेट ले चुके हैं।

19:54 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: मनीष पांडे 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे

मोहम्मद शमी ने दिल्ली को चौथा झटका दे दिया है। मनीष पांडे 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा ने उनका शानदार कैच लपका। शमी की यह तीसरी सफलता है।

19:47 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को रिले रोसौव के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। रिले रोसौव 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। शमी की यह दूसरी सफलता है। 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 16/3 है।

19:41 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: नो बॉल पर आउट हुए डेविड वार्नर

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। कप्तान डेविड वार्नर भी दूसरे ही ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। वार्नर नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हुए। दूसरे छोर पर प्रियम गर्ग थे। वार्नर जिस गेंद पर रन आउट हुए वह नो बॉल थी। यह सबकुछ हार्दिक पांड्या के ओवर में घटा। 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 15/2 है।

19:32 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: मैच की पहली ही गेंद पर दिल्ली को झटका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली कैपिटल्स को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लग गया है। फिलिप साल्ट गोल्डन डक का शिकार हो गए हैं। मोहम्मद शमी ने उनका विकेट लिया। डेविड मिलर ने शानदार कैच पकड़ा।

19:10 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, फिलिप सॉल्ट, मनीष पांडे, रिले रूसो, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: खलील अहमद, ललित यादव, यश ढुल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल

19:08 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभमन गिल, साईं किशोर, केएस भरत, साईं सुदर्शन, शिवम मावी

19:06 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: मैच विनर खिलाड़ी दिल्ली की प्लेइंग इलेवन से बाहर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने वाले मिचेल मार्श बीमार हैं, जिस वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।

19:02 (IST) 2 May 2023
GT vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स की पहले बल्लेबाजी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दिल्ली के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है, क्योंकि आज अगर दिल्ली की टीम हार जाती है तो टूर्नामेंट से लगभर बाहर हो जाएगी।

18:50 (IST) 2 May 2023
अनुभवी मनीष पांडे को करना होगा और बेहतर प्रदर्शन

भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी के कारण प्रियम गर्ग को मौका मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार हैं। अनुभवी मनीष पांडे को भी चौथे नंबर पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली की टीम में शामिल भारतीय गेंदबाज अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मुकेश कुमार को निश्चित तौर पर अपने इकोनामी रेट में सुधार करना होगा। अनुभवी इशांत शर्मा ने अब तक जो तीन मैच खेले हैं उनमें अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि एनरिक नॉर्खिया आगामी मैचों में विकेट लेने के लिए आतुर होंगे।

18:45 (IST) 2 May 2023
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स ने बीच के ओवरों में काफी विकेट गवाएं हैं और उसे इस पर गौर करने की जरूरत है। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल को अंतिम ओवरों के लिए बचाए रखना समझा जा सकता है, लेकिन पिछले 12 महीनों में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए वॉर्नर उन्हें कम से कम पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का सामना अब उस गुजरात टाइटंस से है जो किसी भी स्थिति में जीत दर्ज करने में माहिर है। उसने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं। गुजरात ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 गेंद शेष रहते हुए पराजित किया था। इस मैच में विजय शंकर ने डेविड मिलर के साथ मिलकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक पारी खेली थी। गुजरात की यह आठ मैचों में छठी जीत थी। मौजूदा चैंपियन टीम को हराना इस बार किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल अब अच्छा प्रदर्शन करने लग गए हैं जबकि स्पिन विभाग में अफगानिस्तान के राशिद खान और नूर अहमद बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।