इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी। दोनों की पारी की मदद से टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ गुरुवार को 202 रन का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल 43 गेंद 77 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई। ऐसा लग रहा था कि टीम 180 के आसपास का स्कोर खड़ा कर पाएगी, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने सुनिश्चित किया की संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम 200 के पार का स्कोर खड़ा कर सके।
ध्रुव जुरेल का साथ देने जब देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए तब राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 16.1 ओवर में 4 विकेट पर 146 रन था। जुरेल 6 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे थे। शिरमोन हेटमायर 9 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद दोनों ने 20 गेंद पर 48 रन कूटे। इसके साथ ही जयुपर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टी20 क्रिकेट में पहली बार 200 का स्कोर पार हुआ।
ध्रुव जुरेल ने 226.67 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए
ध्रुव जुरेल कुछ ज्यादा ही अक्रामक दिखे। उन्होंने 15 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 226.67 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए। वह आखिरी ओवर में रन आउट हुए। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंद पर 5 चौके की मदद से 207.69 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जोस बटलर ने 21 गेंद पर 27 रन की पारी खएली। संजू सैमसन ने 17 गेंद पर 17 रन बनाए। वहीं रविचंद्रन अश्विन 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में टी20 क्रिकेट में पहली बार 200 का स्कोर
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टी20 क्रिकेट में पहली बार 200 का स्कोर पार हुआ। इससे पहले यहां सर्वोच्च स्कोर 197/1 था। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ साल 2008 में बनाए थे। इसके राजस्थान की टीम ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 5 विकेट पर 197 रन बनाए थे। साल 2008 में राजस्थान की टीम ने 7 विकेट पर 196 रन बनाए थे। चेन्नई की टीम भी यहां 190 से ज्यादा स्कोर बना चुकी है। टीम ने साल 2012 में राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट पर 196 रन बनाए थे।