आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर अपनी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने इस मैच में 21 रन रन की पारी खेली और इस दौरान एक छक्का लगाया। इस छक्के के साथ ही वॉर्नर बतौर कप्तान इस लीग में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और ऐसा करने वाले चौथे कप्तान बने।

डेविड वॉर्नर ने कर ली एमएस धोनी, कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी

हैदराबाद के खिलाफ 20 गेंदों पर एक छक्का और 2 चौके की मदद से 21 रन बनाने वाले वॉर्नर ने आईपीएल में बतौर कप्तान 100 छक्के पूरे किए। कप्तान के तौर पर इस लीग में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं और अब वॉर्नर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वो इस लीग में बतौर कप्तान 100 छक्के पूरे करने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं।

आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी एमएस धोनी हैं जिन्होंने 214 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर 168 छक्कों के साथ विराट कोहली हैं। वहीं रोहित शर्मा बतौर कप्तान 151 छक्के लगाकर तीसरे स्थान पर हैं जबकि 100 छक्कों के साथ डेविड वॉर्नर अब चौथे नंबर पर हैं।

आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के

214 छक्के – एमएस धोनी
168 छक्के – विराट कोहली
151 छक्के – रोहित शर्मा
100 छक्के – डेविड वॉर्नर

आईपीएल में डेविड वॉर्नर ने लगाए हैं 217 छक्के

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में अब तक खेले 167 मैचों में 217 छक्के लगाए हैं और वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 7वें नंबर पर हैं। इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है जबकि सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल – 357 छक्के
एबी डिविलियर्स – 251 छक्के
रोहित शर्मा – 250 छक्के
एमएस धोनी – 235 छ्क्के
विराट कोहली – 229 छक्के
किरोन पोलार्ड – 223 छक्के
डेविड वॉर्नर – 217 छक्के

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats