Arjun Tendulkar Debut: जिस मौके का फैंस को लंबे समय से इंतजार था आखिरकार वो मौका आ गया. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने वाले है। मुंबई इंडियंस ने रविवार को केकेआर के खिलाफ लीग मुकाबले में अर्जुन को डेब्यू का मौका दिया है. अर्जुन तेंदुलकर साल 2021 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें कभी डेब्यू का मौका नहीं मिला था।

अर्जुन को साल 2021 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। इसके बाद अगले साल मुंबई ने मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपए में इस खिलाड़ी को फिर से खरीदा। वो काफी समय से मुंबई इंडियंस के नेट्स में पसीना बहा रहे थे।

अर्जुन को मिला डेब्यू का मौका

मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतने के बाद बताया कि जोफ्रा आर्चर भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका दिया गया है। अर्जुन ने बीते एक साल में घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल दिखाया था. अर्जुन तेंदुलकर को जोफ्रा आर्चर की जगह टीम में मौका दिया गया है।

मुंबई की बल्लेबाजी भी मजबूत करेंगे अर्जुन

आर्चर चोटिल होने के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे। उनकी जगह राइली मेरेडिथ को मौका दिया या था लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने नौ से ज्यादा के इकनोमी रेट से रन दिए। इसी कारण मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर पर दांव लगाया। अर्जुन गेंदबाजी के साथ-साथ बतौर बल्लेबाज भी मुंबई के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन– इशान किशन, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविन, नेहल वाधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकिन, पीयूष चावला, दुआन जेनसेन, रिले मेरेडिथ

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अर्शद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय