आईपीएल 2023 में केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अब तक तो अपने कद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बात चाहे बल्लेबाजी की हो या गेंदबाजी पर दोनों मोर्चे पर वो फेल रहे हैं। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2023 के 47वें मुकाबले में उन्होंने 15 गेंदों पर 2 छक्के व एक चौके की मदद से 24 रन की पारी खेली और इन दो छक्कों की मदद से वो टी20 क्रिकेट इतिहास में 600 छक्के पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।
क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड के ग्रुप में शामिल हुए आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल वर्ल्ड क्रिकेट में तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम पर दर्ज कर ली। रसेल से पहले टी20 क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी पूर्व वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड के नाम पर दर्ज है। क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 1056 छक्के लगाए हैं जबकि पोलार्ड ने 812 छक्के जड़े है। तीसरे नंबर पर अब 600 छक्कों के साथ आंद्रे रसेल आ गए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज
क्रिस गेल- 463 मैच – 1056 छक्के
किरोन पोलार्ड- 625 मैच – 812 छक्के
आंद्रे रसेल- 446 मैच – 600 छक्के
आंद्रे रसेल का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
आंद्रे रसेल का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन ढीला रहा है और केकेआर के लिए खेल 10 मैचों में उन्होंने 166 रन बनाए हैं। इन मैचों में उनका औसत सिर्फ 20.75 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 148.21 का रहा है। उन्होंने इन मैचों में 10 चौके और 13 छक्के लगाए हैं। आपको बता दें कि इस सीजन में अब तक केकेआर ने कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें 4 में उसे जीत मिली है जबकि 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल इस टीम के 8 अंक हैं और ये टीम अंकतालिका में 8वें नंबर पर है।
IPL Teams 2023 | |
IPL 2023 Schedule | |
IPL Points Table | |
IPL Stats |