IPL 2022 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 के लिए केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन किया है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रिटेन किया है।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है। खास यह है कि रविंद्र जडेजा पहले रिटेंशन हैं यानी उन्हें धोनी से 4 करोड़ रुपए ज्यादा में रिटेन किया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे को रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों के रिटेंशन की समय सीमा 30 नवंबर रखी थी। नियमानुसार मौजूदा 8 टीमें अधिकतक 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थीं। इनमें से वे अधिकतम 3 देसी और अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थीं।
इस सीजन से लखनऊ और अहमदाबाद की दो टीमें और जुड़ी हैं। जो दो नई टीमें इस सीजन जुड़ी हैं। अब वे खिलाड़ियों के पूल से अधिकतम 3 खिलाड़ी (दो भारतीय और एक विदेशी) चुन सकती हैं। IPL 2022 के लिए होने वाली नीलामी में राइट टू मैच का विकल्प नहीं होगा।
राजस्थान रॉयल्स ने इस क्रम में संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है।
.@rajasthanroyals fans, what do you make of the retention list? ?#VIVOIPLRetention pic.twitter.com/JgrLm09mkv
— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021
कोलकाता नाइटराइडर्स ने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को इस क्रम में रिटेन किया है।
Here's @KKRiders's #VIVOIPL retention list ?#VIVOIPLRetention pic.twitter.com/mc4CKiwxZL
— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे को रिटेन किया है।
How is that for a retention list, @delhicapitals fans❓#VIVOIPLRetention pic.twitter.com/x9dzaWRaCR
— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021
चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है। खास यह है कि रविंद्र जडेजा पहले रिटेंशन हैं यानी उन्हें धोनी से 4 करोड़ रुपए ज्यादा में रिटेन किया गया है।
The @ChennaiIPL retention list is out! ?
— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021
Take a look! ?#VIVOIPLRetention pic.twitter.com/3uyOJeabb6
सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को इस क्रम में रिटेन किया है।
केन विलियमसन 14 करोड़ रुपए
अब्दुल समद 4 करोड़ रुपए
उमरान मलिक 4 करोड़ रुपए
Take a look at the @SunRisers retention list ?#VIVOIPLRetention pic.twitter.com/fXv62OyAkA
— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 के लिए दो खिलाड़ियों को इस क्रम में रिटेन किया है।
मयंक अग्रवाल – 12 करोड़ रुपए
अर्शदीप सिंह – 4 करोड़ रुपए
Here's the @PunjabKingsIPL retention list ?#VIVOIPLRetention pic.twitter.com/ABl5TWLFhG
— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021
MI ने आईपीएल 2022 के लिए चार खिलाड़ियों को इस क्रम में रिटेन किया है।
रोहित शर्मा – 16 करोड़ रुपए
जसप्रीत बुमराह – 12 करोड़ रुपए
सूर्यकुमार यादव – 8 करोड़ रुपए
कीरोन पोलार्ड – 6 करोड़ रुपए
The @mipaltan retention list is out!
— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021
Comment below and let us know what do you make of it❓#VIVOIPLRetention pic.twitter.com/rzAx6Myw3B
कोहली पहले रिटेंशन खिलाड़ी (15 करोड़ रुपए), मैक्सेवल दूसरे रिटेंशन खिलाड़ी (11 करोड़ रुपए) और सिराज को तीसरे रिटेंशन खिलाड़ी (7 करोड़ रुपए) के रूप में रिटे न किया गया है।
Welcome to #VIVOIPLRetention @RCBTweets have zeroed down on the retention list ?
— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021
What do you make of it? ?#VIVOIPL pic.twitter.com/77AzHSVPH5
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है।
राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपने साथ रखने की घोषणा की थी। अब जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल भी राजस्थान के साथ ही रहेंगे। पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान केएल राहुल को खो दिया है, लेकिन मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन करने का फैसला किया है। हालांकि, फाइनल छक्का लगाकर तमिलनाडु को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी चैंपियन बनाने वाले शाहरुख खान के बारे में अब तक कोई खबर नहीं मिली है।
विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल हमेशा आरसीबी के पसंदीदा थे। लगता है कि उन्होंने मोहम्मद सिराज को भी रिटेन कर लिया है। यह उसकी टीम में एक भारतीय तेज गेंदबाज को बनाए रखने की कोशिश है। सिराज टी20 फॉर्मेट में जलवा बिखेर चुके हैं। अब आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने स्टार ओपनर जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, SRH केन विलियमसन और राशिद खान को बनाए रखने के लिए तैयार था, लेकिन स्पिनर के साथ बात नहीं बनी। अब तक, उनसे विलियमसन और अनकैप्ड खिलाड़ियों, अब्दुल समद और उमरान मलिक को रिटेन किए जाने की चर्चा है। समद आने वाले दिनों में टीम के लिए बड़ी संभावना हो सकते हैं। दूसरी ओर, युवा मलिक ने आईपीएल के 2021 संस्करण में अपनी स्पीड से सभी को चौंकाया था।
ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस ने ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस के खेमे से हमें कुछ ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पंड्या या इशान किशन को रिटेन नहीं किया है। सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड के साथ MI के साथ रहने के लिए तैयार हैं। रोहित, बुमराह और पोलार्ड को रिटेन किए जाने की पहले भी उम्मीद जताई जा रही थी। मुंबई इंडियंस प्रबंधन को SKY, इशान और हार्दिक में से चुनने को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की आधिकारिक घोषणा आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स एक कार्यक्रम के माध्यम से कर सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को रिटेंशन की सूची शाम 4 बजे तक जमा करने की सलाह दी है।
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा केन विलियमसन को निश्चित रूप से रिटेन किए जाने की संभावना है। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि एसआरएच ने राशिद खान को रिटेन नहीं किया है! माना जा रहा है कि अफगानिस्तानी लेग स्पिनर फ्रैंचाइजी के पहले रिटेंशन बनना चाहते थे, जिस पर सहमति नहीं बनी।
अब जब बीसीसीआई ने रिटेन करने की समय सीमा नहीं बढ़ाई है, तो इस बात की पूरी संभावना है कि सीवीसी के मालिकाना हक वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी (10वीं फ्रेंचाइजी) को मुद्दा सुलझने तक खिलाड़ियों (कम से कम आधिकारिक तौर पर) से संपर्क नहीं करने के लिए कहा जाएगा।
क्रिकबज की खबर की मानें तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को रिटेन किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे और अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने कैरेबियाई दिग्गज सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को विदेश खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। वहीं, देसी खिलाड़ियों में उसने वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर को अपने पास बरकरार रखा है।
केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ी फिर नीलामी में शामिल हो सकते हैं। आईपीएल-2022 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन की तारीख अब तय नहीं है। रिटेंशन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद तारीख तय की जाएगी।