इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 52वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (7 मई) को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। यह डबल हेडर वाले दिन का पहला मुकाबला है। इसका मतलब है कि यह मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। टॉस 3.00 बजे होना है। जैसे-जैसे प्लेऑफ की दौड़ तेज होती जा रही है, दोनों ही टीमों का लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है- एक जीत।
पंजाब किंग्स के 10 मैच में 10 अंक हैं। उसे आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत की आवश्यकता है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक हार मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली टीम पंजाब किंग्स की गाड़ी को पटरी से नीचे उतार सकती है।
राजस्थान रॉयल्स के 10 मैच में 12 अंक हैं। वह आईपीएल 2022 की अंक तालिका में शीर्ष-4 टीमों में शामिल है। हालांकि, एक हार संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम के लिए गंभीर नतीजा हो सकता है, क्योंकि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी 3 मैच हर हाल में जीतने होंगे।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: 1. मयंक अग्रवाल (कप्तान) 2. शिखर धवन 3. जॉनी बेयरस्टो 4. भानुका राजपक्षे 5. लियाम लिविंगस्टोन 6. जितेश शर्मा (विकेटकीपर) 7. ऋषि धवन 8. कगिसो रबाडा 9 राहुल चाहर 10. संदीप शर्मा 11. अर्शदीप सिंह।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: 1. जोस बटलर 2. देवदत्त पडिक्कल/यशस्वी जायसवाल 3. संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर) 4. रियान पराग 5. शिमरोन हेटमायर 6. करुण नायर 7. रविचंद्रन अश्विन 8. ट्रेंट बोल्ट 9. प्रसिद्ध कृष्णा 10. युजवेंद्र चहल 11. कुलदीप सेन।
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच की ड्रीम 11 बनाने के लिए आप नीचे सुझाई गई प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 1:
- शिखर धवन 2. जोस बटलर 3. संजू सैमसन 4. भानुका राजपक्षे 5. लियाम लिविंगस्टोन 6. जितेश शर्मा 7. रविचंद्रन अश्विन 8. युजवेंद्र चहल 9. ऋषि धवन 10. प्रसिद्ध कृष्णा 11. कगिसो रबाडा। कप्तान: संजू सैमसन। उप-कप्तान: लियाम लिविंगस्टोन। विकेटकीपर: जितेश शर्मा।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 2:
- जोस बटलर 2. संजू सैमसन 3. जॉनी बेयरस्टो 4. मयंक अग्रवाल 5. शिमरोन हेटमायर 6. रियान पराग 7. राहुल चाहर 8. युजवेंद्र चहल 9. प्रसिद्ध कृष्णा 10. ट्रेंट बोल्ट 11. कुलदीप सेन। कप्तान: मयंक अग्रवाल। उप-कप्तान: जोस बटलर। विकेटकीपर: संजू सैमसन।