MI vs RR, GT vs DC Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में 2 अप्रैल को डबल हेडर है। पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों का यह इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है। राजस्‍थान ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया था। वहीं, मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी थी। पहला मैच दोपहर साढ़े 3 बजे से खेला जाना है।

दो अप्रैल का दूसरा मैच में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का यह इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है। दोनों टीमों के नाम एक-एक जीत दर्ज है। गुजरात ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था।

दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। पहले मैच का टॉस तीन और दूसरे मैच का टॉस 7 बजे होना है। उसी समय संबंधित टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। पिछले मुकाबलों और प्रदर्शन के आधार पर आइह यहां मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग पर एक नजर डालते हैं।

आईपीएल 2022 के नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी हैं। ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

राजस्‍थान रॉयल्‍स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा।

आईपीएल 2022 के 10वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी हैं। ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्सः पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर सदारंगानी, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण एरोन, मोहम्मद शमी।