इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 56वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें आईपीएल 2022 में दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। मैच के लाइव-एक्शन को स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं, लाइव स्कोर को जनसत्ता.कॉम पर ट्रैक किया जा सकता है।
आईपीएल 2022 की अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स 9वें नंबर पर है। वहीं मुंबई इंडियंस आखिरी यानी 10वें नंबर पर है। दोनों ही टीमों का आईपीएल 2022 में अभियान काफी निराशाजनक रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक अपने 11 मैच में से सिर्फ 4 में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने अब तक अपने 10 में से सिर्फ 2 मैच में ही जीत हासिल की है।
कोलकाता को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 75 रन की हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, मुंबई इंडियंस अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 रन से जीत हासिल करने में सफल रही है। कोलकाता के लिए श्रेयस अय्यर बल्ले से प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 मैच में 330 रन बनाए हैं। उमेश यादव ने इस सीजन में अब तक 10 मैच में 15 विकेट चटकाए हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने अब तक 10 मैच में 328 रन बनाए हैं। वहीं, मुरुगन अश्विन ने इस सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस के लिए 7 मैच में 8 विकेट लिए हैं। हालांकि, इन दोनों टीमों की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय/बासिल थंपी, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर/अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन/बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, अमन खान/अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव/हर्षित राणा, शिवम मावी।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच की ड्रीम 11 बनाने के लिए आप नीचे सुझाई गई प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं।
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 1:
विकेटकीपर- इशान किशन। बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश राणा (उप कप्तान)। ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, सुनील नरेन। गेंदबाज- टिम साउदी, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 2:
विकेटकीपर- इशान किशन। बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा (उप कप्तान), एरोन फिंच (कप्तान)। ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेनियल सैम्स। गेंदबाज- टिम साउदी, जसप्रीत बुमराह, मुरुगन अश्विन।