IPL 2022 MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने मैच में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अंक तालिका में दो स्थानों की छलांग लगाई। अब वह 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। मुंबई हमेशा की तरह इस सीजन में अंतिम पायदान पर बनी हुई है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

अच्छी शुरुआत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स हले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में 113 रन ही बना पाई। उसने आखिरी 6 विकेट 20 गेंद में 13 रन के भीतर गंवाए। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए। उन्होंने तीनों विकेट एक ओवर में ही झटके। आंद्रे रसेल 2 विकेट लेने में सफल रहे। मुंबई इंडियंस ने एक रन के भीतर आखिरी 3 विकेट गंवाए। तीनों बल्लेबाज रन आउट हुए।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के 4 बल्लेबाज (पैट कमिंस, सुनील नरेन, टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती) खाता भी नहीं खोल पाए। केकेआर का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन था। इसके बाद अगले 6 ओवर में केकेआर ने 41 रन बनाए और 7 विकेट गंवाए। मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। आईपीएल करियर में यह जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

IPL 2022 MI vs KKR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस मैच में मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव की सेवाएं नहीं मिलीं। रोहित ने उनकी जगह रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में 5 बदलाव के साथ उतरी। अजिंक्य रहाणे, पैट कमिंस, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, शेल्डन जैक्सन की केकेआर में वापसी हुई। दोनों टीमें आईपीएल 2022 में दूसरी बार आमने-सामने हैं।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

यहां क्लिक कर आप मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), टिम साउदी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Mumbai Indians 
113 (17.3)

vs

Kolkata Knight Riders  
165/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 56 )
Kolkata Knight Riders beat Mumbai Indians by 52 runs

Live Updates

IPL 2022, MI vs KKR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): आईपीएल 2022 में केकेआर के ओपनर्स पावरप्ले में अपने विकेट बचाने में असफल रहे हैं।

23:22 (IST) 9 May 2022
पैट कमिंस ने डाली कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की नींव

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फॉर्म में लौटे। मुंबई ने मिडिल ओवर्स में वापसी की। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए। एक समय लगा था कि मुंबई आसानी से इस मैच को जीत जाएगी। हालांकि, कोलकाता ने पावरप्ले में उसके 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज अपने इरादे साफ कर दिए थे। इशान किशन जब अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे तब तक मुंबई अच्छी स्थिति में थी। पारी के 15वें ओवर में तीन विकेट लेकर कमिंस ने मैच को रफा-दफा कर दिया।

22:55 (IST) 9 May 2022
मुंबई को जीत के लिए चाहिए 24 गेंद में 59 रन

16 ओवर का खेल हो चुका है। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 विकेट पर 107 रन है। कीरोन पोलार्ड के 10 गेंद में 12 रन हैं। कुमार कार्तिकेय के 3 गेंद में एक रन हैं। मुंबई इंडियंस को अब जीत के लिए 4 ओवर में 59 रन बनाने हैं।

22:48 (IST) 9 May 2022
कमिंस ने एक ओवर में झटके 3 विकेट

पैट कमिंस 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर इशान किशन को पवेलियन भेजा। रिंकू सिंह ने डीप स्क्वायर लेग से बाईं ओर भागते हुए मुश्किल कैच पकड़ा। इशान किशन 43 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह डेनियल सैम्स क्रीज पर आए। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर पाए। कमिंस ने चौथी गेंद पर उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। सैम्स 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने आखिरी गेंद पर नए बल्लेबाज मुरुगन अश्विन का भी विकेट झटक लिया।

22:36 (IST) 9 May 2022
टिम डेविड का विकेट झटक वरुण ने दिलाई केकेआर को बड़ी राहत

वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर केकेआर को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने टिम डेविड को पवेलियन भेजा। अजिंक्य रहाणे के डीप मिडविकेट से बाईं तरफ जाकर टिम डेविड का कैच लपका। टिम डेविड 9 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड आए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। तेरह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 90 रन है। इशान किशन के 39 गेंद में 43 रन हैं। पोलार्ड के 3 गेंद में 7 रन हैं।

22:28 (IST) 9 May 2022
टिम डेविड ने लगाई चौके की हैट्रिक

आंद्रे रसेल 11वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर रमनदीप सिंह को नितीश राणा के हाथों कैच कराया। रमनदीप 16 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह की जगह टिम डेविड क्रीज पर आए हैं। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। उन्होंने ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर भी चौके लगाए। मुंबई इंडियंस को अब जीत के लिए 9 ओवर में 85 रन चाहिए।

22:24 (IST) 9 May 2022
दस ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए 100 रन

दस ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 66 रन है। इशान किशन के 34 गेंद में 39 रन हैं। रमनदीप सिंह के 15 गेंद में 12 रन हैं। दोनों के बीच 30 गेंद में 34 रन की साझेदारी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 10 ओवर में 100 रन बनाने हैं।

22:08 (IST) 9 May 2022
सात ओवर में मुंबई ने बनाए 46 रन, गंवाए 2 विकेट

सात ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 46 रन है। इशान किशन के 26 गेंद में 29 और रमनदीप सिंह के 5 गेंद में 4 रन हैं। दोनों के बीच 12 गेंद में 14 रन की साझेदारी हुई है।

22:02 (IST) 9 May 2022
रसेल ने तिलक वर्मा का भेजा पवेलियन

आंद्रे रसेल पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा को नितीश राणा के हाथों कैच कराया। तिलक वर्मा 5 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज रमनदीप सिंह क्रीज पर आए।

21:59 (IST) 9 May 2022
मुंबई इंडियंस के खाते में चौथे ओवर में आए 10 रन

पैट कमिंस चौथा ओवर लेकर आए। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 10 रन आए। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 26 रन है। इशान किशन के 17 गेंद में 19 रन हैं। तिलक वर्मा के एक गेंद में एक रन हैं।

21:52 (IST) 9 May 2022
तीन ओवर में मुंबई इंडियंस ने बनाए 16 रन, गंवाया रोहित शर्मा का विकेट

तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है। इशान किशन के 12 गेंद में 10 रन हैं। तिलक वर्मा का अब तक खाता नहीं खुला है। दोनों के बीच 12 गेंद में 14 रन की साझेदारी की है।

21:42 (IST) 9 May 2022
रोहित शर्मा 2 रन बनाकर कैच आउट हुए

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से टिम साउदी पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने उनकी दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना और मुंबई इंडियंस का खाता खोला। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साउदी ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को शेल्डन जैक्सन के हाथों कैच कराया। रोहित शर्मा 6 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए।

21:35 (IST) 9 May 2022
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवर्स में केवल एक रन दिया। यह डेथ ओवर्स में कम से कम दो ओवर डालने वाले गेंदबाजों के लिए संयुक्त रूप से खर्च किए गए सबसे कम रन हैं।

21:33 (IST) 9 May 2022
बुमराह ने आखिरी 2 ओवर्स में सिर्फ एक रन

बुमराह आज गेंदबाजी करने की बजाय आग उगल रहे थे। उन्होंने 4 ओवर्स में पांच विकेट लेने के साथ-साथ अंतिम दो ओवर्स में केवल एक रन दिया। उन्हें इस सीजन विकेट की तलाश थी। उन्होंने एक मैच में ही अपने विकेटों की संख्या को दोगुना कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स 13-14 ओवरों के बाद बड़े स्कोर की तरफ आगे बढ़ रही थी, लेकिन बुमराह के आगे किसी की एक ना चली। बुमराह ने जो आज कमाल किया वह आईपीएल के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गेंदबाजों के बाद अब बल्लेबाजों की बारी है कि वे इस लक्ष्य को हासिल करें और टीम को दो और अंक दिलाएं।

21:18 (IST) 9 May 2022
सैम्स ने मुंबई इंडियंस को दिलाई 9वीं सफलता

डेनियल सैम्स 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साउदी को कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। साउदी ने सैम्स की इस धीमी गति की गेंद को पढ़ लिया, लेकिन छक्का जड़ नहीं पाए और लॉन्ग ऑन पर पोलार्ड को आसान कैच थमा दिया। उस जगह लंबी बाउंड्री थी।

21:15 (IST) 9 May 2022
बुमराह ने किया आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने तीसरी गेंद पर पैट कमिंस और चौथी गेंद पर सुनील नरेन को पवेलियन भेजा। दोनों ही बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। बुमराह के इस मैच में 5 विकेट लिए हैं। आईपीएल करियर में यह जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

21:10 (IST) 9 May 2022
बुमराह ने शेल्डन जैक्सन का झटका विकेट

जसप्रीत बुमराह 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर शेल्डन जैक्सन को डेनियल सैम्स के हाथों कैच कराया। बुमराह की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ थी। शेल्डन ने उसे पुल करने का प्रयास किया, लेकिन अतिरिक्त गति के कारण सही से टाइम नहीं कर पाए। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में खड़ी हो गई और डीप स्क्वायर लेग से आगे भागते हुए डेनियल सैम्स ने एक सुंदर कैच को अंजाम दिया।

21:03 (IST) 9 May 2022
केकेआर ने 17 ओवर में बनाए 156 रन, गंवाए 5 विकेट

सत्रह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 5 विकेट पर 151 रन है। रिंकू सिंह के 9 गेंद में 15 रन हैं। शेल्डन जैक्सन 6 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 13 गेंद में 17 रन की साझेदारी हुई है।

20:59 (IST) 9 May 2022
बुमराह ने 4 गेंद में झटके 2 विकेट

जसप्रीत बुमराह 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर आंद्रे रसेल और पांचवीं गेंद पर नितीश राणा को पवेलियन की राह दिखाई। रसेल 5 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। नितीश राणा 26 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए। पंद्रह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 5 विकेट पर 140 रन है।

20:45 (IST) 9 May 2022
रसेल ने जड़ा छक्का, नितीश राणा ने भी बाउंड्री के बाहर भेजी गेंद

मुरुगन अश्विन 14वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर को विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों कैच करा दिया। श्रेयस अय्यर 8 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए। रसेल ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर नितीश राणा ने चौका जड़ दिया।

20:43 (IST) 9 May 2022
नितीश राणा ने एक ओवर में जड़े 2 छक्के

मुंबई इंडियंस के लिए 13वां ओवर कीरोन पोलार्ड लेकर आए। नितीश राणा ने उनकी पहली गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। तेरह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 2 विकेट पर 123 रन है।

20:34 (IST) 9 May 2022
नितीश राणा कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए 12वां ओवर रिले मेरेडिथ लेकर आए। नितीश राणा ने उनकी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। नितीश राणा ने कार्तिकेय के पिछले ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर छक्के लगाए थे। बारह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर दो विकेट पर 106 रन है। रिले मेरेडिथ के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 6 रन आए। नितीश राणा के 17 गेंद में 23 रन हैं। श्रेयस अय्यर के 7 गेंद में 6 रन हैं।

20:24 (IST) 9 May 2022
कार्तिकेय ने मुंबई इंडियंस को दिलाई दूसरी सफलता

मुंबई इंडियंस के लिए 11वां ओवर कुमार कार्तिकेय लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को बोल्ड किया। रहाणे उल्टा स्वीप करने के चक्कर में अपना विकेट गंवाया। कार्तिकेय 24 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रहाणे जब आउट हुए तब कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 87 रन थे। रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।

20:15 (IST) 9 May 2022
वेंकटेश अय्यर के पवेलियन लौटने के बाद धीमी पड़ी केकेआर की रफ्तार

मुंबई इंडियंस के लिए नौवां ओवर कुमार कार्तिकेय लेकर आए। नौ ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर एक विकेट पर 78 रन है। कुमार कार्तिकेय के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 3 रन आए। अजिंक्य रहाणे के 18 गेंद में 18 रन हैं। नितीश राणा के 12 गेंद में 8 रन हैं।

20:02 (IST) 9 May 2022
आईपीएल 2022 में केकेआर के लिए सबसे सफल पावरप्ले

नितीश राणा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। छह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर एक विकेट पर 64 रन है। कुमार कार्तिकेय के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 16 रन आए और एक विकेट भी गंवाया। अजिंक्य रहाणे के 10 गेंद में 9 रन हैं। नितीश राणा के 2 गेंद में 4 रन हैं। कोलकाता के लिए इस सीजन का सबसे सफल पावरप्ले है।

20:00 (IST) 9 May 2022
कुमार कार्तिकेय ने मुंबई इंडियंस को दिलाई पहली सफलता

मुंबई इंडियंस के लिए छठा ओवर कुमार कार्तिकेय लेकर आए। वेंकटेश ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, चौथी गेंद पर कार्तिकेय ने वापसी की और वेंकटेश अय्यर को डैनियल सैम्स के हाथों कैच कराया। वेंकटेश अय्यर 24 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए। वेंकटेश जब आउट हुए तब कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 60 रन थे। वेंकटेश की जगह नितीश राणा क्रीज पर आए।

19:56 (IST) 9 May 2022
वेंकटेश अय्यर ने चौके के बाद छक्का लगाया

मुंबई इंडियंस के लिए पांचवां ओवर रिले मेरेडिथ लेकर आए। वेंकटेश ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद वाइड रही और विकेट के पीछे बाउंड्री के पार चली गई। वेंकटेश ने इस गेंद पर एक रन भी ले लिया। पांच ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 48 रन है। रिले मेरेडिथ के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 17 रन आए। वेंकटेश अय्यर के 20 गेंद में 31 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे के 10 गेंद में 9 रन हैं।

19:50 (IST) 9 May 2022
अजिंक्य रहाणे ने बुमराह की गेंद पर जड़ा चौका

मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह चौथा ओवर लेकर आए। अजिंक्य रहाणे ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। चार ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 5 रन आए। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंद में 20 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे के 8 गेंद में 9 रन हैं।

19:44 (IST) 9 May 2022
वेंकटेश ने फिर जड़ा छक्का

मुंबई इंडियंस के लिए सैम्स तीसरा ओवर लेकर आए। वेंकटेश अय्यर ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। तीन ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 26 रन है। डेनियल सैम्स के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 10 रन आए। वेंकटेश अय्यर ने 13 गेंद में 20 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे के 5 गेंद में 4 रन हैं।

19:40 (IST) 9 May 2022
वेंकटेश ने छक्के के बाद जड़ा चौका

वेंकटेश अय्यर ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। मुरुगन अश्विन के इस ओवर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 12 रन आए। वेंकटेश अय्यर ने 10 गेंद में 13 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे के 2 गेंद में 2 रन हैं।

19:38 (IST) 9 May 2022
वेंकटेश अय्यर ने एम अश्विन की गेंद पर जड़ा चौका

मुंबई इंडियंस के लिए मुरुगन अश्विन दूसरा ओवर लेकर आए। अजिंक्य रहाणे ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक वेंकटेश को दी। दूसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर वेंकटेश ने छक्का जड़ दिया।

IPL 2022, MI vs KKR Live Score: शुरुआती मैच को छोड़कर, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज पावरप्ले में आउट हो गए हैं। वास्तव में, कोलकाता नाइट राइडर्स इकलौती टीम है, जिसके ओपनर्स पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर पाए हैं। 328 रनों के साथ, तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के सीजन के अब तक के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अनकैप्ड खिलाड़ियों में सिर्फ अभिषेक शर्मा ने ही इस सीजन में उनसे ज्यादा रन बनाए हैं। शुरुआती 6 के मुकाबले आखिरी 5 मैचों में केकेआर के लिए जहां चीजें खराब से बदतर हो गईं, ऐसे में डेथ ओवर्स में बॉलिंग एक ऐसा क्षेत्र है जहां उसके तेज गेंदबाजों ने मामूली सुधार किया है। इससे उनका औसत 19.8 से 7.7 और इकॉनमी रेट 13.94 से 10.56 तक आ गया है।