IPL 2021 RR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के चौथे मुकाबले में 12 अप्रैल की रात पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में राजस्थान रॉयल्य ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 222 रन का लक्ष्य दिया। राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना पाई।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से कप्तान संजू सैमसन हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 63 गेंद में 119 रन बनाए। वह आईपीएल में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने। हालांकि, उनकी यह शतकीय पारी बेकार हो गई। राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। संजू सैमसन 58 गेंद में 112 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे।

आखिरी ओवर का रोमांच

केएल राहुल ने आखिरी ओवर फेंकने के लिए अर्शदीप को गेंद थमाई। अर्शदीप ने पहली तीन गेंद पर सिर्फ दो रन दिए। हालांकि चौथी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद उन्होंने डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर खेली। एक रन आसानी से हो सकता था। क्रिस मॉरिस लगगग दूसरे छोर तक पहुंच भी गए थे, लेकिन संजू ने उन्हें वापस भेज दिया। शायद उनके दिमाग में रहा होगा कि वह आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच जीत लेंगे। उन्होंने इसी उद्देश्य से आखिरी गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मारा, लेकिन बाउंड्री के पास दीपक हुड्डा ने उन्हें लपक लिया। इसके साथ ही राजस्थान ने आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच गंवा दिया।

RR vs PBKS Playing 11, IPL 2021 Live Score Updates: यहां जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन, राहुल तेवतिया, रियान पराग, शिवम दुबे, जोस बटलर, मनन वोहरा और बेन स्टोक्स रहे। बेन स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर उनका कैच लपक लिया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से बेन स्टोक्स और मनन वोहरा ने पारी की शुरुआत की थी। पंजाब किंग्स के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए थे।

IPL 2021 Live Score, RR vs PBKS Live Cricket Score: यहां जानिए मैच का लाइव स्कोर

पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान केएल राहुल 91 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा ने 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 64 रन बनाए। राजस्थान की ओर से चेतन साकरिया ने डेब्यू मैच में 3 विकेट झटके।

[ie_ipl_scorecard match_id=50812]

Live Blog

23:34 (IST)12 Apr 2021
राहुल तेवतिया नहीं दिखा पाए कमाल

19वें ओवर में राहुल तेवतिया पवेलियन लौटे। रिले मेरेडिथ ने पहली ही गेंद पर तेवतिया को राहुल के हाथों कैच कराया। तेवतिया ने,4 गेंद में 2 रन बनाए। उनकी जगह क्रिस मॉरिस आए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 209 रन था। संजू सैमसन ने 58 गेंद में 112 रन और मॉरिस ने 3 गेंद में एक रन बनाए थे।

23:22 (IST)12 Apr 2021
11 गेंद में 25 रन ठोक रियान पराग लौटे पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका रियान पराग के रूप में लगा। रियान 11 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने उन्हें 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। रियान की जगह राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। रियान ने अपनी पारी के दौरान एक चौका और 3 छक्के लगाए।

23:04 (IST)12 Apr 2021
अर्शदीप ने पंजाब किंग्स को दिलाई चौथी सफलता

राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका 13वें ओवर में लगा। अर्शदीप सिंह के ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। 
शिवम दुबे 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। उनकी जगह रियान पराग क्रीज पर आए।

22:31 (IST)12 Apr 2021
ताबड़तोड़ पारी खेलकर जोस बटलर लौटे पवेलियन

पंजाब को तीसरी सफलता 8वें ओवर में मिली। झाए रिचर्डसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर 5 चौके की मदद से 13 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए। शिवम ने अगली ही गेंद पर चौके से खाता खोला। आठ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 78 रन था। संजू ने 22 गेंद में 29 और शिवम ने 3 गेंद में 8 रन बनाए हैं।

22:07 (IST)12 Apr 2021
अर्शदीप ने भी अपनी ही गेंद पर कैच लपका

राजस्थान के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। बेन स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मनन वोहरा 8 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मनन को अर्शदीप सिंह ने अपनी ही गेंद पर लपका। उनकी जगह जोस बटलर क्रीज पर आए।

21:50 (IST)12 Apr 2021
दीपक हुड्डा ने केएल राहुल संग की थी 52 गेंद में 105 रन की साझेदारी

पंजाब किंग्स की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज दीपक हुड्डा, क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल रहे। झाए रिचर्डसन, केएल राहुल, दीपक हुड्डा ने आउट होने से पहले केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 105 रन की साझेदारी की। पंजाब की ओर से राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से चेतन सकारिया, शिवम दुबे, मुस्तफिजुर रहमान और मनन वोहरा को कैप दी गई। वहीं, शाहरुख खान, झाए रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ को पंजाब किंग्स की ओर से कैप मिली।

21:47 (IST)12 Apr 2021
शमी ने स्टोक्स को कॉट एंड बोल्ड किया

राजस्थान का एक विकेट गिर चुका है। इस समय क्रीज पर संजू सैमसन और मनन वोहरा हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज बेन स्टोक्स रहे। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर उनका कैच लपक लिया।

21:21 (IST)12 Apr 2021
चेतन साकरिया ने बहुत ही शानदार कैच लपका, निकोलस पूरन खोल नहीं पाए खाता

18वें पंजाब किंग्स को दो झटके लगे। क्रिस मॉरिस की तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा आउट हुए। उनका कैच रियान पराग ने पकड़ा। पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरन बिना खाता खोले आउट हो गए। चेतन साकरिया ने उनका बहुत ही शानदार कैच पकड़ा। दीपक ने 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 28 गेंद में 64 रन बनाए। उन्होंने राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद पर 105 रन की साझेदारी की।

20:58 (IST)12 Apr 2021
16 ओवर में पंजाब ने बनाए 172 रन, गंवाए 2 विकेट

दीपक हुड्डा ने 16वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने क्रिस मॉरिस के तीसरी गेंद पर एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अर्धशतक बनाने के लिए 20 गेंद खेलीं। इसमें 6 छक्के और एक चौका शामिल है। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 172 रन है। राहुल ने 38 गेंद में 64 और दीपक हुड्डा ने 21 गेंद में 50 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 37 गेंद में 83 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:53 (IST)12 Apr 2021
दीपक हुड्डा अर्धशतक के करीब

15 ओवर का खेल हो चुका है। पंजाब किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 161 रन है। केएल राहुल 36 गेंद में 63 और दीपक हुड्डा 17 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 72 रन जोड़ चुके हैं। 

20:42 (IST)12 Apr 2021
13वें ओवर में पंजाब ने जड़े 3 छक्के

केएल राहुल ने 13वें ओवर में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। शिवम दुबे के इस ओवर में राहुल और दीपक हुड्डा ने 20 रन बटोरे। दीपक ने 2 और राहुल ने एक छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 130 रन था। राहुल ने 31 गेंद में 53 और दीपक हुड्डा ने 10 गेंद में 20 रन बनाए थे। राहुल ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

20:31 (IST)12 Apr 2021
रियान पराग ने खत्म किया राजस्थान का इंतजार

10वें ओवर में पंजाब को दूसरा झटका लगा। रियान पराग ने उन्हें पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। गेल 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दीपक हुड्डा आए। गेल ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की।

20:22 (IST)12 Apr 2021
गेल ने राहुल तेवतिया के ओवर में बनाए 12 रन

नौवां ओवर राहुल तेवतिया ने फेंका। इस ओवर में गेल ने एक चौका और एक छक्का लगाया। नौ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 82 रन था। गेल ने 26 गेंद में 39 और राहुल ने 19 गेंद में 26 रन बनाए थे। इस ओवर में कुल 2 रन बने।

20:21 (IST)12 Apr 2021
राहुल का कैच छूटा, पंजाब की फिफ्टी पूरी

सातवां ओवर श्रेयस गोपाल ने फेंका। उनके ओवर की तीसरी गेंद को केएल राहुल ने लॉन्ग ऑफ की ओर उठाकर मारा। बेन स्टोक्स के हाथ में गेंद आ ही गई थी, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और गेंद हाथ से छिटककर बाउंड्री के पार पहुंच गई। इसके साथ ही पंजाब ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

20:06 (IST)12 Apr 2021
6 ओवर के बाद पंजाब के 46 रन

6 ओवर्स यानी पावर प्ले का खेल हो चुका है। पंजाब ने एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने 14 गेंद में 14 और राहुल ने 13 गेंद में 15 रन बनाए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज मयंक अग्रवाल रहे। 

19:51 (IST)12 Apr 2021
चेतन ने डेब्यू मैच में लिया अपना पहला विकेट

पंजाब किंग्स को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। चेतन साकरिया ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच करा दिया। मयंक ने 2 चौके की मदद से 9 गेंद में 14 रन बनाए। उनकी जगह क्रिस गेल क्रीज पर आए। तीन ओवर के बाद उनका पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 22 रन था। चेतन का आईपीएल में यह पहला विकेट है।

19:38 (IST)12 Apr 2021
राहुल और मयंक दोनों ने जड़े चौके

राजस्थान रॉयल्स के लिए चेतन सकारिया पहला ओवर लेकर आए। पंजाब किंग्स की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की।  पहली गेंद पर केएल राहुल कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर अपना और टीम का काता खोला। तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ दिया। राहुल ने भी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। पहले ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन था। राहुल और मयंक के खाते में 5-5 रन थे।

19:15 (IST)12 Apr 2021
ये है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, झाए रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

19:14 (IST)12 Apr 2021
ये है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।

18:39 (IST)12 Apr 2021
यह भी जानें: हार्दिक के कंधे में समस्या लेकिन जल्द ही गेंदबाजी करेंगे: जहीर खान

मुंबई इंडियंस के हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने कंधे में समस्या के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की लेकिन टीम के क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान ने सोमवार को कहा कि वह जल्द ही गेंदबाजी में भी योगदान देंगे। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दो विकेट से हराया था। जहीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले मैच से पहले कहा, ‘हार्दिक एक संपूर्ण खिलाड़ी के तौर पर टीम के लिए अहम है, हर किसी को यह बात पता है। पिछले मैच में कार्यभार प्रबंधन के कारण ऐसा हुआ था।’

17:50 (IST)12 Apr 2021
आईपीएल 2020 में राहुल तेवतिया ने खेली थी तूफानी पारी

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के राहुल तेवतिया ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 31 गेंद में 7 छक्के की मदद से 53 रन बनाए थे। इस बार भी कप्तान संजू सैमसन उनसे वैसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे।

17:32 (IST)12 Apr 2021
राजस्थान रॉयल्स को इस चीज का रखना होगा ध्यान

चोट के कारण जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में रॉयल्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई क्रिस मौरिस करेंगे जिन्हें टीम ने इसी साल खिलाड़ियों की नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा। अंतिम एकादश में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने के कारण रॉयल्स को अपने संयोजन पर ध्यान देगा होगा। अब यह देखना होगा कि टीम बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को चुनती है या फिर जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी और चेतन सकारिया के बीच में से चयन करती है। 

17:13 (IST)12 Apr 2021
तेवतिया और दुबे का प्लेइंट इलेवन में होना तय

राजस्थान रॉयल्स के पास ऑलराउंडर शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, रियान पराग और लियाम लिविंगस्टोन के रूप में और भी विकल्प मौजूद हैं। गोपाल, तेवतिया और पराग लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं और ऐसे में यह देखना रोमांचक होगा कि रॉयल्स की टीम दो लेग स्पिनर के साथ उतरती है या नहीं। तेवतिया और दुबे में बड़े शॉट खेलने की क्षमता है और उनका अंतिम एकादश में चयन लगभग तय है। 

17:12 (IST)12 Apr 2021
ये है पंजाब किंग्स की पूरी टीम

पंजाब किंग्स: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलेन और सौरभ कुमार। 

16:39 (IST)12 Apr 2021
मोहम्मद शमी संभालेगे पंजाब की तेज गेंदबाजी की कमान

पंजाब के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई मोहम्मद शमी करेंगे जिन्होंने पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के झाए रिचर्डसन और रिली मेरेडिथ के साथ अनुबंध से टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। टीम के पास क्रिस जॉर्डन भी हैं। हालांकि यह देखना होगा कि शमी के साथ नई गेंद संभालने का मौका किसे मिलता है। स्पिन विभाग में टीम के पास मुरुगन अश्विन और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाज हैं।

16:34 (IST)12 Apr 2021
शाहरुख को मिल सकती है दीपक हुड्डा और सरफराज खान पर तरजीह

पंजाब के पास राहुल, मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल जैसे आक्रमाक बल्लेबाज हैं। राहुल और अग्रवाल ने 2020 में मजबूत सलामी जोड़ी बनाई थी और इस जोड़ी के बरकरार रहने की उम्मीद है। टीम के पास इंग्लैंड के डेविड मलान, तमिलनाडु के एम शाहरूख खान और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन जैसे अच्छे हिटर मौजूद हैं। टीम को बस अपने संयोजन को सही रखने की जरूरत है। शाहरुख को दीपक हुड्डा और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों पर तरजीह मिल सकती है और वह टीम में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। 

16:21 (IST)12 Apr 2021
दोनों टीमों में हैं ये समानताएं

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स में दोनों में ये समानताएं हैं। पंजाब ने जहां नाम और लोगो में बदलाव किया। वहीं राजस्थान ने कप्तान और डायरेक्टर ही बदल दिए। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के लिए हुई नीलामी से पहले पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज किया। टीम डायरेक्टर एंड्रयू मैक्डोनाल्ड को भी हटा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन नए कप्तान और कुमार संगकारा नए डायरेक्टर बनाए गए हैं।

15:28 (IST)12 Apr 2021
पंजाब के लिए यह है बड़ी टेंशन

यह देखना भी दिलचस्प होगा कि पंजाब अपने चार खिलाड़ियों का विदेशी कोटा कैसे संतुलित करता है। वे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को मौका देंगे या फिर वे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डेविड मालन क मौका देंगे, यह देखना बाकी है।

15:18 (IST)12 Apr 2021
पंजाब का मजबूत पक्ष है उसकी बल्लेबाजी

पंजाब किंग्‍स का मजबूत पक्ष उसका बल्‍लेबाजी क्रम है। इस टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल और निकोलस पूरन जैसे आक्रामक बल्‍लेबाज हैं। राहुल और अग्रवाल की ओपनिंग जोड़ी ने पिछले साल गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और इस बार भी इनसे यही उम्‍मीद है। इसके बाद क्रिस गेल तो हैं ही, जिसके नाम से गेंदबाज घबराते हैं। निकोलस पूरन कई बार खुद को साबित कर चुके हैं और वह किसी भी गेंदबाज के लिए बुरा सपना बन सकते हैं।

15:12 (IST)12 Apr 2021
वानखेड़े की पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुफीद मानी जाती है। हालांकि, शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे ही गेंद पुराना होगा, बल्लेबाज़ी आसान हो जाएगी। शबनम (ओस) के प्रभाव को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।