MI vs DC Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में आज यानी 2 अक्टूबर को डबल हेडर है। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली कैपिटल्स में ललित यादव की जगह पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। मुंबई इंडियंस ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उसने राहुल चाहर के जगह जयंत यादव को आखिरी एकादश का हिस्सा बनाया है।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसके 11 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 11 में से 5 मैच ही जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।
भले ही ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स अंतिम-4 में अपना स्थान पक्का कर चुकी है, लेकिन उसके सामने अभी तीन कड़े मुकाबले हैं। उसे फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स, लगातार जीत हासिल कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और जीत के लिए लालयित मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने हैं। उसे सबसे पहले गत चैंपियन का सामना करना है। इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।
आईपीएल 2021 की ताजा पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
पृथ्वी शॉ चोटिल होने के कारण कोलकाता के खिलाफ मैच से बाहर हो गए थे। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा है कि 80% संभावना है कि पृथ्वी शॉ मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे। सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा कि पृथ्वी शॉ ने नेट्स किया था। वे ठीक हैं। खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी बेहतर स्थिति में है। उसने 11 में से 8 मैच जीते हैं। उसके 16 अंक हैं। यदि वह अब कोई भी मैच नहीं जीतती है तब भी प्लेऑफ में उसकी एंट्री तय है। एक और जीत से टीम का टॉप-2 फिनिश करने का दावा काफी मजबूत हो जाएगा। लीग मैचों के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलते हैं।
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अगर यह मैच हारती है तो उसकी प्ले-ऑफ में पहुंचने की काफी मुश्किल हो जाएगी। अगर वह लगातार तीनों मैच जीतती है तो आसानी से प्ले-ऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि, एक हार भी उसे नेट रनरेट और अन्य टीमों के होने वाले मुकाबलों पर निर्भर कर देगी।