आईपीएल का 18वां मुकाबला शनिवार (24 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। राजस्थआन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने पिछले सीजन में मिली दो हार का बदला ले लिया। राजस्थान की टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है। वहीं, कोलकाता की टीम लगातार चौथे मुकाबले में हार गई।
कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। जवाब में राजस्थान ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए कप्तान संजू सैमसन ने 41 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाए। उनके अलावा गेंदबाजी में क्रिस मॉरिस ने कमाल किया। 16.25 करोड़ में राजस्थान से जुड़े मॉरिस ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए।
राजस्थान के लिए सैमसन के अलावा डेविड मिलर ने 23 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए। शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल ने 22-22 रनों का योगदान दिया। जोस बटलर और राहुल तेवतिया ने 5-5 रन बनाए। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।
इमरान खान के बाद शोएब अख्तर ने की भारत के लिए दुआ, कहा- इंडिया के लोग हमारे भाई-बहन
कोलकाता की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। केकेआर के 5 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 25, नीतीश राणा ने 22, शुभमन गिल ने 11 और पैट कमिंस ने 10 रन बनाए। कप्तान इयॉन मॉर्गन खाता भी नहीं खोल सके। आंद्रे रसेल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस मॉरिस ने आईपीएल में अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स की टीम को 30 गेंद पर जीत के लिए 30 रन चाहिए। कप्तान संजू सैमसन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। सैमसन ने 35 गेंद पर 36 रन बना लिए हैं। वहीं, मिलर 6 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी तेजी से रन बना सकते हैं। ऐसे में राजस्थान की टीम मैच जीतने की दावेदार है।
शिवम दुबे 18 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपना दूसरा शिकार बनाया। वरुण ने शिवम को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। उन्होंने सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की पार्टनरशिप की।
राजस्थान की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 60 गेंद पर 54 रन और बनाने हैं। संजू सैमसन 22 गेंद पर 29 और शिवम दुबे 15 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है।
राजस्थान को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। वे चौथे ओवर में वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए। बटलर को चक्रवर्ती ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वे 7 गेंद पर 5 रन ही बना सके। राजस्थान ने 4 ओवर में एक विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 15 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 4 चौके लगाए हैं। कप्तान संजू सैमसन 2 गेंद पर एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
कोलकाता की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। केकेआर के 5 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 25, नीतीश राणा ने 22, शुभमन गिल ने 11 और पैट कमिंस ने 10 रन बनाए। कप्तान इयॉन मॉर्गन खाता भी नहीं खोल सके। आंद्रे रसेल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
राजस्थान को पहली सफलता छठे ओवर में मिली। जोस बटलर ने कोलकाता के ओपनर शुभमन गिल को रनआउट कर दिया। गिल 19 गेंद पर 11 रन ही बना सके। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। टीम ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। नीतीश एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 गेंद पर 19 और राहुल त्रिपाठी 2 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
नीतीश राणा और शुभमन गिल ने कोलकाता की पारी को धीमी शुरुआत दी। टीम ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए। गिल 11 गेंद पर 9 और नीतीश 13 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने अपनी पारी में एक-एक चौका लगाया है। गिल को मुस्तफीजूर रहमान की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने जीवनदान दिया।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल/, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजूर रहमान।
कोलकाता नाइटराइडर्स: नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
राजस्थान की टीम इस मुकाबले के लिए बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर मुस्ताफिजुर रहमान की जगह एंड्रयू टाई को मौका दे सकती है। एंड्रयू टाई की स्लोअर और नकल गेंदें घातक हो सकती हैं। साथ ही अब उनकी सामान्य गेंदें पहले की तुलना में तेज हुई हैं। टाई की शॉर्ट पिच गेंदें नीतीश राणा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
राजस्थान की टीम ओपनर जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन पर बहुत ज्यादा निर्भर दिख रही है। पहले मैच में संजू ने शतक जमाया था, तो राजस्थान की टीम मुकाबला कर पाई। दूसरे मैच में क्रिस मॉरिस ने टीम की नैया पार लगा दी। फिर राजस्थान लगातार दो मैच हार चुकी है। राजस्थान ने अपने चारों मैच मुंबई में खेले हैं। राजस्थान के पास यहां ज्यादा मैच प्रैक्टिस जरूर है, लेकिन बल्लेबाजों की खराब फॉर्म के कारण उसकी राह काफी कठिन हो सकती है।
कोलकाता की टीम सीजन के शुरुआती तीन मैच चेन्नई में खेल कर आई है। वहां उसे एक जीत और दो हार मिली थी। मुंबई की अच्छी बैटिंग पिच पर उम्मीद है कि KKR के पावर हिटर्स फॉर्म में आएंगे। चेन्नई के खिलाफ रसेल और कमिंस ने उम्दा पावर हिटिंग भी की थी, लेकिन टॉप ऑर्डर इस कदर विफल रहा कि उसकी भरपाई संभव नहीं हो पाई। 221 रन के टारगेट का पीछा करते हुए KKR के 5 विकेट 31 रन पर गिर गए थे। यहां से दिनेश कार्तिक (40), रसेल (54) और कमिंस (66) अपनी टीम को 202 रन तक ले गए।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन अभी सीजन के सबसे कमजोर कप्तान कहे जा रहे हैं। सुनील गावसकर, गौतम गंभीर जैसे दिग्गज उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस मैच में उनके पास यह साबित करने का मौका होगा कि वे बेहतर कमेंट्स डिजर्व करते हैं। इस मैच में जो टीम जीतेगी, वह टेबल में छठे या पांचवें स्थान की दावेदार होगी। हारने वाली टीम 8वें स्थान पर रहेगी।
कोलकाता नाइटराइडर्स दो बार खिताब जीत चुकी है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले सीजन की चैम्पियन है। लेकिन इस सीजन में दोनों की हालत खस्ता है। शनिवार को मुंबई में इनके बीच होने वाले मैच में एक टीम फिसड्डी टीम के टैग को हटाने उतरेगी। वहीं, दूसरी टीम इस टैग से बचने के लिए खेलेगी। अभी यह टैग राजस्थान के पास है। 2 अंक और -1.011 के नेट रनरेट करे साथ वह 8वें और आखिरी स्थान पर है। दूसरी ओर कोलकाता के भी दो ही अंक हैं और खराब नेट रन रेट (-0.7) के कारण वह 7वें नंबर पर है।