आईपीएल के 14वें सीजन के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की। उसने बुधवार (21 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। पंजाब के खिलाफ विकेटों के लिहाज से उसकी ये सबसे बड़ी जीत है। साथ ही वह आईपीएल में लगातार 4 हार के क्रम को तोड़ने में भी सफल रहा।
हैदराबाद को इस सीजन में आरसीबी, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया था। उसे पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने क्वालिफायर-2 में शिकस्त दी थी। हैदराबाद की टीम चेन्नई में पहली बार जीतने में भी सफल रही।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। टीम 19.4 ओवर में 120 रनों पर सिमट गई। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 1 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 56 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 37 गेंद पर 37 रन बनाए। केन विलियमसन 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान ने 22-22 रन बनाए। क्रिस गेल 15, मोइसेस हेनरिक्स 14 और दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर आउट हुए। इन पांचों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका। कप्तान केएल राहुल 4, निकोलस पूरन 0, फैबियन एलेन 6, मुरुगन अश्विन 9 और मोहम्मद शमी 3 रन पर आउट हुए। अर्शदीप सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहे।
हैदराबाद के गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में पहली बार अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। खलील अहमद ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।
हैदराबाद को इस सीजन में आरसीबी, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया था। उसे पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने क्वालिफायर-2 में शिकस्त दी थी। हैदराबाद की टीम चेन्नई में पहली बार जीतने में भी सफल रही।
हैदराबाद को पहला झटका फैबियन एलेन ने दिया। उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर ने 37 गेंद पर 37 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वॉर्नर ने बेयरस्टो के साथ पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।
हैदराबाद ने पावरप्ले यानि शुरुआती 6 ओवरों में 50 रन बना लिए। उसने एक भी विकेट नहीं गंवाया है। जॉनी बेयरस्टो 18 गेंद पर 26 और डेविड वॉर्नर 18 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेयरस्टो ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। वहीं, वॉर्नर ने तीन चौके जड़े हैं। दोनों टीम को 10 विकेट से जीत दिलाना चाहेंगे।
हैदराबाद की टीम ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की है। उसने 3 ओवर में ही 27 रन ठोक दिए। कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। वॉर्नर 9 गेंद पर 10 और बेयरस्टो 9 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉर्नर ने 2 चौके लगाए हैं और बेयरस्टो ने दो चौके और एक छक्का जड़ा है।
पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान ने 22-22 रन बनाए। क्रिस गेल 15, मोइसेस हेनरिक्स 14 और दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर आउट हुए। इन पांचों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका। हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।
पंजाब किंग्स की पारी के 4 ओवर बाकी हैं। उसने 6 विकेट गंवा दिए हैं और उसका स्कोर 96 रन है। शाहरुख खान और फैबियन एलेन क्रीज पर हैं। शाहरुख ने 12 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 18 रन बना लिए हैं। वहीं, एलेन ने 9 गेंद पर 5 रन बनाए हैं। पंजाब को इन दोनों बल्लेबाजों से आखिरी ओवरों में धमाके की उम्मीद होगी। टीम कम से कम 140 से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।
पंजाब ने 13 ओवर में अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। उसने 75 रन बना लिए हैं। मोइसेस हेनरिक्स और शाहरुख खान क्रीज पर हैं। टीम को पांचवां झटका दीपक हुड्डा के रूप में लगा। उन्हें अभिषेक शर्मा ने एबीलडब्ल्यू कर दिया। हुड्डा 11 गेंद पर 13 रन ही बना सके। पिछले मैच में 40 से ज्यादा रन बनाने वाले शाहरुख और हेनरिक्स तूफानी पारी खेलने में सक्षम हैं।
पंजाब किंग्स के 4 बल्लेबाज 8.4 ओवर में पवेलियन लौट चुके हैं। केएल राहुल के बाद मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन और क्रिस गेल भी पवेलियन लौट गए। मयंक को खलील अहमद ने राशिद खान के हाथों कैच कराया। मयंक ने 25 गेंद पर 22 रन बनाए। उनके बाद निकोलस पूरन खाता खोले बगैर रनआउट हो गए। वे एक भी गेंद का सामना नहीं कर सके। इसके बाद नौवें ओवर में राशिद खान ने क्रिस गेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। गेल 17 गेंद पर 15 रन ही बना सके।
पंजाब की टीम ने पावरप्ले में 32 रन बनाए। उसने इस दौरान एक विकेट गंवा दिया। कप्तान केएल राहुल पवेलियन लौट चुके हैं। क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। गेल ने 7 गेंद पर 7 और मयंक ने 23 गेंद पर 21 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों को अब तेजी से रन बनाने होंगे।
पंजाब को पहला झटका चौचे ओवर में लगा। उन्होंने पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर दिया। राशिद खान ने उनका कैच लिया। इस सीजन में दो अर्धशतक लगा चुके राहुल 6 गेंद पर 4 रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद क्रिस गेल क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर मयंक अग्रवाल हैं।
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, फैबियन एलेन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, विराट सिंह, विजय शंकर, केदार जाधव, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद।