IPL 2021, DC vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का 11वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। रविवार (18 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। सीजन में उसकी ये दूसरी जीत है। वह अंक तालिका में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वह मैच से पहले चौथे पायदान पर था।
पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवर में 4 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शिखर धवन ने पंजाब के गेंदबाजों को जमकर धोया। उन्होंने 49 गेंद पर 92 रन बनाए। वे टूर्नामेंट में अपने तीसरे शतक से चूक गए। धवन ने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ ने 17 गेंद पर 32, मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंद पर नाबाद 27 और ललित यादव ने 6 गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए। ऋषभ पंत 15 और स्टीव स्मिथ 9 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब के गेंदबाज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। अनुभवी मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए। झाए रिचर्डसन ने 4 ओवर में 41, रिले मेरेडिथ ने 2.2 ओवर में 35, दीपक हुड्डा ने 2 ओवर में 18 और जलज सक्सेना ने 3 ओवर में 27 रन लुटाए। अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिए।
शिखर धवन और रोहित शर्मा ने उड़ाया था एंकर का मजाक, शो करना पड़ा था खत्म
इससे पहले पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। केएल राहुल ने 61 रनों की पारी खेली। मयंक ने 36 गेंद की पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, राहुल ने 51 गेंद की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रिस गेल 11 और निकोलस पूरन 9 रन बनाकर आउट हुए। देखिए टूर्नामेंट में अब तक किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट
शाहरुख खान और दीपक हुड्डा ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेली। दीपक 13 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे शाहरुख खान ने क्रिस वोक्स को 15 रन मारे। उन्होंने 5 गेंद पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 रन बनाए। दिल्ली के लिए क्रिस वोक्स, लुकमन मेरिवाला, कगिसो रबाडा और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 30 गेंदों पर 44 रनों की जरूरत है। शिखर धवन शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने झाए रिचर्डसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। धवन ने 49 गेंदों की पारी में 92 रन बनाए। इस दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए। ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा। वे 12 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं आई। स्मिथ का दिल्ली के लिए ये पहला मैच था। टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 41 गेंद पर 71 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान ऋषभ पंत ने 2 गेंद पर 3 रन बनाए हैं।
दिल्ली की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। धवन ने अपने आईपीएल करियर का 43वां अर्धशतक लगाया है। वहीं, स्मिथ अभी संभलकर खेल रहे हैं। टीम को आखिरी 10 ओवरों में जीत के लिए 97 रन बनाने हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। उसने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 68 रन बना लिए हैं। सीजन में पहला मैच खेल रहे स्टीव स्मिथ और शिखर धवन क्रीज पर हैं। धवन ने 21 गेंद पर 32 और स्मिथ ने 4 गेंद पर 3 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 17 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप की गेंद पर क्रिस गेल ने उनका कैच लिया।
पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का 23वां अर्धशतक ठोका। वे 51 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रिस गेल और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बना सकते हैं।
पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया। वे 45 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी मं 6 चौके और एक छक्का लगाया है। क्रिस गेल 4 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद हैं। मयंक अग्रवाल ने सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। वे 36 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए। लुकमन मेरिवाला की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लिया। अग्रवाल ने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी कर ली। मयंक 16 गेंद पर 33 और राहुल 29 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब किंग्स ने तूफानी शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 43 रन ठोक दिए। इस सीजन में पहली बार मयंक अग्रवाल का बल्ला चल रहा है। उन्होंने 12 गेंद पर 29 रन ठोक दिए हैं। इस दौरान मयंक ने 5 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरे छोर पर राहुल ने 13 गेंद पर 12 रन बनाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, क्रिस वोक्स, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, लुकमन मेरिवाला।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाए रिचर्डसन, जलज सक्सेना, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली ने टीम में दो बदलाव किए। टॉम करन की जगह स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे की जगह लुकमन मेरिवाला को शामिल किया है। वहीं, पंजाब किंग्स ने मुरुगन अश्विन की जगह जलज सक्सेना को मौका दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को उसके पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार मिली थी।