DC Vs CSK IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ यह लगातार चौथी जीत है।
दिल्ली की इस जीत में शिखर धवन के अलावा 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिमरॉन हेटमायर ने अहम भूमिका निभाई। धवन ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 गेंद में 39 रन बनाए। हेटमायर ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए। चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। दीपक चाहर, जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस जीत के साथ ही वह आईपीएल 2021 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। उसके अब 13 मैच में 20 अंक हो गए हैं। उसका नेट रनरेट +0.526 है। चेन्नई सुपरकिंग्स के 13 मैच में 18 अंक हैं। उसका नेट रनरेट +0.739 है।
चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 गेंद में नाबाद 55 रन बनाए। रायुडू ने 40 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ 5वें विकेट के लिए 64 गेंद में 70 रन की साझेदारी की।
एमएस धोनी 27 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ 13, फाफ डुप्लेलिस 10, रॉबिन उथप्पा 19 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए। एनरिक नॉर्टजे, आवेश खान और रविचंद्रन अश्विन भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। स्टीव स्मिथ की जगह रिपल पटेल आखिरी एकादश का हिस्सा हैं। रिपल पटले ने इस मैच के साथ ही आईपीएल में डेब्यू भी किया।
आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 25 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इसमें से चेन्नई सुपरकिंग्स 15 मौकों पर विजयी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 10 जीत हासिल की हैं। पिछली बार ये दोनों टीमें आईपीएल 2021 के पहले चरण में वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ीं थीं। तब भी दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हराया था।
आईपीएल 2021 की ताजा पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें
चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए। उसने सुरेश रैना, सैम करन और केएम आसिफ की जगह ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर और रॉबिन उथप्पा को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया है।
आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में शीर्ष दो टीमें आपस में भिड़ेंगी। वहीं, एलिमिनेटर में तीसरे और चौथे नंबर की टीमें खेलेंगी। दूसरा क्वालिफायर एलिमिनेटर की विजेता और क्वालिफायर वन में हारने वाली टीम के बीच खेला जाएगा।
DC Vs CSK Live Score Updates: दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच का लाइव स्कोर यहां देखिए
Indian Premier League, 2021
Delhi Capitals
139/7 (19.4)
Chennai Super Kings
136/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 50 )
Delhi Capitals beat Chennai Super Kings by 3 wickets
शार्दुल ठाकुर ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन को पवेलियन भेज दिया। धवन ने शार्दुल की इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव किया था। शार्दुल की यह ओवर पिच गेंद चौथे स्टंप पर थी, लेकिन धवन कवर पर मोईन अली के हाथों लपक लिए गए। धवन ने 35 गेंद में 39 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 15 ओवर में 99 रन था। उसे जीत के लिए 5 ओवर में 38 रन बनाने थे और उसके 4 विकेट गिरना बाकी थे।
चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के करीब बैक ऑफ गुड लेंथ, अश्विन लेट कट करने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा बल्ले का लगा और गेंद स्टंप पर जाकर लग गई। अश्विन 3 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शिमरान हेटमायर क्रीज पर आए।
रिपल पटेल अपने आईपीएल डेब्यू को यादगार नहीं बना पाए। वह 20 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविंद्र जडेजा ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन भेजा। रिपल ने जडेजा की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर उठाकर मारने की कोशिश, टाइमिंग नहीं मिली और वहां पर तैनात दीपक चाहर ने कैच लपक लिया।
रविंद्र जडेजा ने 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऋषभ पंत को मोईन अली के हाथों कैच कराया। जडेजा ने यह गेंद मिडिल स्टंप पर 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी। उनकी रणनीति कामयाब रही और बर्थडे बॉय को पवेलियन लौटना पड़ा। पंत ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश थी, गेंद काफ़ी तेजी से आई और बल्ले का किनारा लेकर हवा में गई और मोईन ने आसान सा कैच लपका।
क्या जडेजा ने पंत को किया स्टंप किया? पंत आगे निकलकर आए थे। जडेजा ने देखा और लेग साइड के बाहर गेंद की। धोनी ने पलक झपकते ही बेल्स उड़ा दी। पंत ने भी डाइव लगाई। हालांकि, इस बार धोनी से पंत ज़्यादा तेज़ थे। शायद उन्हें इस तरह बर्थडे गिफ्ट मिला. तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया।
छठे ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा। जोश हेजलवुड की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कवर में ऋतुराज गायकवाड़ को आसान सा कैच थमा दिया। वह 7 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेजलवुड की यह गेंद ऑफ स्टंप पर शॉर्ट ऑफ लेंथ थी। अय्यर करना क्या चाह रहे थे, समझ से परे था। उन्होंने ऑफ स्टंप से काफी बाहर गेंद को वहीं से घसीट कर ऑन साइड में खेलने की कोशिश की, गेंद ने बल्ले का लीडिंग एज लिया और हवा में गई। ऋतुराज ने बहुत ही आसान सा कैच कवर पर लपक लिया। उनकी जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 6 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन था।
अच्छी शुरुआत को पृथ्वी शॉ बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर पाए। उन्होंने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अपना विकेट गंवाया। दीपक चाहर की यह नकल गेंद थी। ऑफ स्टंप पर लेंथ थी। पृथ्वी ने इस बार पीछे जाकर कवर के ऊपर से उठाने की कोशिश और गेंद बल्ले पर स्टीकर के आस पास लगकर हवा में गई। वहां फाफ डुप्लेसिस ने आसान सा कैच लपक लिया। वह 12 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए थे।
दिल्ली कैपिटल्स की वापसीइसे कहते हैं दिल्ली कैपिटल्स की वापसी। शुरुआत में लय में चल रहे सीएसके के दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए, लेकिन दोनों ओपनर्स के आउट होते ही सीएसके मुश्किल में फंस गई। इसका श्रेय अक्षर पटेल और अश्विन को जाता है। दोनों ने दिल्ली के लिए गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन किया। अगर यह कहा जाए कि धोनी ने रविंद्र जडेजा से ऊपर उतरकर सही नहीं किया तो यह गलत नहीं होगा। धोनी 27 गेंद में 18 रन ही बना पाए। इसी वजह से सीएसके 136 रन तक ही पहुंच पाई। वह तो अंबाती रायुडू का भला हो जिन्होंने अर्धशतक लगाया। अब देखते हैं दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी में क्या करती है।
पांचवां आखिरी ओवर में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवां झटका लगा। आवेश खान ने पहली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। आवेश की यह ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ गेंद थी। धोनी पुल करने गए और बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा। पंत ने दायीं ओर जाकर कैच लपक लिया। धोनी ने 27 गेंद में 18 रन बनाए। उनकी जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए।
रविचंद्रन अश्विन 9वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर फॉलो थ्रो में रॉबिन उथप्पा का कैच लपक लिया। चेन्नई के लिए उथप्पा की पहली पारी ज्यादा देर नहीं चली! अश्विन की यह कैरम गेंद थी। उथप्पा फ्लाइ पर चकमा खा गए। गेंद मिडिल स्टंप पर थी। उथप्पा ने स्लॉग स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले पर सही से आई नहीं और हवा में गई। अश्विन ने अपनी ही गेंद एक आसान सा कैच पकड़ लिया। उथप्पा 19 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह धोनी क्रीज पर आए।
चेन्नई को तीसरा झटका 8वें ओवर में लगा। अक्षर पटेल ने चौथी गेंद पर मोईन अली को डीप मिड विकेट पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। मोईन अली 8 गेंद में 5 रन ही बना पाए। अक्षर की यह गेंद पैरों पर ऊपर थी। मोईन अली को जगह नहीं मिली। उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में तो काफी दूर गई लेकिन दूरी तय नहीं कर पाई, और अय्यर ने आसान सा कैच लपक लिया।
पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ (13 गेंद, 13 रन) पवेलियन लौटे। एनरिक नॉर्टजे की यह गेंद ऑफ स्टंप पर तेज शॉर्ट बाउंसर थी। ऋतुराज ने वहीं से पुल करने की कोशिश की, लेकिन वह लेट हो गए। गेंद बल्ले के ऊपरी भाग में लगती हुई हवा में गई और स्कॉयर लेग की दिशा में रविचंद्रन अश्विन ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। ऋतुराज जब आउट हुए तब चेन्नई का स्कोर 39 रन था।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 11 रन के भीतर 2 विकेट गंवाए। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस को श्रेयस अय्यर के हाथों डीप मिडविकेट पर कैच कराया। डुप्लेसिस 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उस समय चेन्नई का स्कोर 28 रन था।
चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, रिपल पटेल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, आवेश खान।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। हालंकि, बीच के ओवरों में गेंद यहां रुक कर आती है। ओस का भी यहां काफी प्रभाव रहेगा। ऐसे में टॉस जीतने वाले टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।
इस मैच में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी दिख रहा हो, लेकिन हमारा अनुमान है कि ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स जीत हासिल करने में सफल रहेगी। मैच के रोमांचक होने के पूरे आसार हैं। साथ ही यह मैच हाई स्कोरिंग होने की भी संभावना है।