CSK vs MI, IPL 2021 19th September: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज यानी 19 सितंबर से यूएई में हो गई है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकार हारी हुई बाजी को अपने नाम कर लिया है।
आपक बता दें कि मैच की शुरुआत से जहां चेन्नई सुपर किंग्स पिछड़ती नजर आ रही थी। उसी टीम ने मुंबई इंडियंस को आखिरी में 20 रनों से मात दे दी। पहले तीन ओवर में तीन विकेट और एक खिलाड़ी के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (88) ने सीएसकी की पारी को संभाला और मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में मुंबई 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी।
चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। उनके अलावा दीपक चाहर ने 2, जोश हेजलवुड और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
पहले पॉवरप्ले में 24 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े। इसके बाद ड्वेन ब्रावो ने 8 गेंदों पर महत्वपूर्ण 23 रन बनाकर टीम का स्कोर 150 पार पहुंचाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 88 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने ने दो-दो विकेट झटके थे।
आपको बता दें कि टूर्नामेंट के पहले चरण में 29 मैच खेले गए थे। अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कुल 31 मैच खेले जाने हैं। इस चरण में फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।
Indian Premier League, 2021
Chennai Super Kings
156/6 (20.0)
Mumbai Indians
136/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 30 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 20 runs
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का शानदार आगाज हुआ है। मैच की शुरुआत से जहां चेन्नई सुपर किंग्स पिछड़ती नजर आ रही थी। उसी टीम ने मुंबई इंडियंस को आखिरी में 20 रनों से मात दे दी। पहले तीन ओवर में तीन विकेट और एक खिलाड़ी के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (88) ने सीएसकी की पारी को संभाला और मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में मुंबई 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस की दिक्कतें बढ़ती हुई दिख रही हैं। कीरोन पोलार्ड की अगुआई में आज खेल रही इस टीम ने 54 रनों पर चार विकेट गंवा दिया है। ड्वेन ब्रावो ने ईशान किशन को 11 रनों पर कैच आउट करवाकर वापस पवेलियन भेजा। कप्तान पोलार्ड और सौरभ तिवारी क्रीज पर मौजूद हैं।
मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूर्यकुमार यादव के रूप में पांच बार की चैंपियन टीम को बड़ा झटका लगा है। दीपक चाहर ने दो और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 157 रनों की जरूरत है। सौरभ तिवारी और इशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को दीपक चाहर ने दूसरा झटका दे दिया है। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अनमोलप्रीत सिंह 16 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इससे पहले चाहर ने क्विंटन डी कॉक को 17 रनों पर वापस पवेलियन भेजा था। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने क्रीज पक इशान किशन आए हैं।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को क्विंटन डी कॉक तेज तर्रार शुरुआत देने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने उन्हें 17 रनों पर आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। उनकी जगह अब सूर्यकुमार यादव क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डी कॉक और डेब्यूटेंट अनमोलप्रीत सिंह मैदान पर उतरे हैं। अनमोलप्रीत का ये पहला आईपीएल मुकाबला है। आज मैच से पहले उनको सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की कैप दी। पहली पारी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 156 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 88 रनों की पारी खेली।
24 रनों पर पहले पॉवर प्ले में चार विकेट गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला और टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 156 रनों तक पहुंचाया। उन्होंने 58 गेंदों पर नाबाद 88 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस को अब जीत के लिए 157 रनों की जरूरत है।
जसप्रीत बुमराह ने रवींद्र जडेजा को 26 रनों पर आउट करके चेन्नई सुपर किंग्स का पांचवा विकेट झटका है। 24 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा ने पांचवे विकेट के लिए 81 रन जोड़े और टीम का स्कोर 100 पार पहुंचाया। वहीं अंबाती रायडू अभी तक रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मैदान पर नहीं लौटे हैं।
24 रनों पर चेन्नई सुपर किंग्स के चार विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाल लिया है। रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर उन्होंने अब तक 70 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर ली है।
ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स की डगमगाती पारी को संभाल लिया है। दोनों ने 24 रनों पर टीम के चार विकेट गिरने के बाद 50 रन जोड़ लिए हैं। इसी के साथ चेन्नई का स्कोर भी 70 पार पहुंच गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉवर प्ले में अपने चार विकेट खो दिए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने ने 2-2 विकेट झटके हैं। इसमें सबसे बड़ा विकेट है एमएस धोनी का। धोनी भी 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साथ ही अंबाती रायडू भी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले तीन ओवर में सीएसके ने तीन विकेट खो दिए हैं। डु प्लेसिस और मोईन अली बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं सुरेश रैना 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। ट्रेंट बोल्ट ने 2 और एडम मिल्ने ने एक विकेट लिया। इसके अलावा अंबाती रायडू चोटिल होकर वापस पवेलियन लौटे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स की मुसीबतें पहले मुकाबले में बढ़ गई हैं। शुरुआती दो ओवरों में दो विकेट खोने के बाद अंबाती रायडू चोटिल होकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। उनकी जगह सुरेश रैना क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब हुई है। पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने फाफ डु प्लेसिस को और दूसरे ओवर में एडम मिल्ने ने मोईन अली को वापस पवेलियन भेजा। दोनों खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हो गए।
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले ओवर में ही अपना विकेट खो दिया। फाफ डु प्लेसिस बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें कैच आउट करवाया।
क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस आज अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना उतरी है। कीरोन पोलार्ड आज मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे।
आईपीएल 2020 यानी 13वां सीजन यूएई में खेला गया था। इस दौरान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 26 मुकाबले हुए थे। जिसमें 16 बार पहले खेलने वाली टीम जीती थी। इस मैदान पर पहले खेलते हुए औसत स्कोर 170 रन रहा था।
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले हुए हैं। जिसमें से 19 बार मुंबई इंडियंस को जीत मिली है तो सिर्फ 12 बार ही चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत मिल पाई है। इसके अलावा इस सीजन के पहले चरण में खेले गए पहले मुकाबले में भी पांच बार की चैंपियन मुंबई ने धोनी की सीएसके को 4 विकेट से मात दी थी।