आईपीएल के 14वें सीजन के लिए फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया है। उनका कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट समाप्त हो चुका है। संजू सैमसन को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स ने सुरेश रैना को टीम में बरकरार रखा है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने केदार जाधव, मुरली विजय, मोनू सिंह और पीयूष चावला को रिलीज कर दिया है। रैना के अलावा फाफ डुप्लेसिस और ड्वेन ब्रावो को भी रिटेन किया है। शेन वॉटसन संन्यास ले चुके हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कई मुख्य खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच, दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस और डेल स्टेन (उपलब्ध नहीं), , श्रीलंका के इसुरू उदाना, इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली, भारत के शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, पवन नेगी, पार्थिव पटेल (रिटायर), उमेश यादव हैं।
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा को बाहर कर दिया है। वे पिता की बीमारी के कारण पिछले सीजन में नहीं खेले थे। उनके साथ-साथ वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को भी रिलीज किया। दूसरी ओर, किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कई खिलाड़ियों को बाहर किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने छह खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया। इनमें मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, संदीप लमिछने, कीमो पॉल, एलेक्स कैरी और जेसन रॉय हैं। टीम पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंची थी।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, सिद्धेश लाड, निखिल नाइक, एम सिद्धार्थ और हैरी गर्नी को रिलीज कर लिया है। टीम ने इयॉन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्गुसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकु सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान और टिम साइफर्ट को टीम रखा है।
ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच, दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस और डेल स्टेन (उपलब्ध नहीं), , श्रीलंका के इसुरू उदाना, इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली, भारत के शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, पवन नेगी, पार्थिव पटेल (रिटायर), उमेश यादव हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉटरेल, भारत के कृष्णप्पा गौतम, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम, भारत के करुण नायर और दक्षिण अफ्रीका के हार्डुल विल्जोएन को रीलीज कर दिया।
राजस्थान की टीम नया कप्तान बनाने के बारे में सोच रही है। स्मिथ को राजस्थान ने 2014 में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। इसके बाद 2015 सीजन के हाफ में कप्तान बना दिया था। 2016 और 2017 सीजन में बैन लगने के बाद राजस्थान की टीम आईपीएल में नहीं खेली थी। स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरडजाएंट्स ने खरीदा था। वे 2017 में टीम के कप्तान थे। उनके नेतृत्व में टीम फाइनल तक पहुंची थी।
दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि उनका चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो चुका है। हरभजन 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े थे। तब सीएसके ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। हरभजन सिंह ने 2019 में टीम के लिए 11 मैच में 16 विकेट लिए थे। तब टीम फाइनल तक पहुंची थी। वे 2020 में निजी कारणों से नहीं खेले थे।