इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में 11 अक्टूबर को खेले गए पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने मनीष पांडे (54) और कप्तान डेविड वार्नर (48) की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने तेवतिया (नाबाद 45) और पराग (नाबाद 42) के बीच छठे विकेट के लिए 7.5 ओवर में 85 रन की नाबाद साझेदारी कर 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बना जीत दर्ज की।
इससे पहले रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर (25 रन पर एक विकेट), कार्तिक त्यागी (29 रन पर एक विकेट) और उनादकट (31 रन पर एक विकेट) ने धारदार गेंदबाजी की लेकिन पांडे, केन विलियमसन (12 गेंद में नाबाद 22) और प्रियम गर्ग (आठ गेंद में 15 रन) की पारियों की बदौलत सनराइजर्स की टीम अंतिम पांच ओवर में 62 रन जोड़ने में सफल रही।
राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही बेन स्टोक्स (05) का विकेट गंवा दिया जिन्हें खलील अहमद (37 रन पर दो विकेट) ने बोल्ड किया। जोस बटलर (16) ने टी नटराजन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर कप्तान स्टीव स्मिथ (05) दो रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। खलील ने अगले ओवर में बटलर को भी विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ के हाथों कैच करा दिया जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 26 रन हो गया।
रॉबिन उथप्पा ने खलील पर छक्के से खाता खोला। उसी ओवर में चौका भी मारा। नटराजन ने छठा ओवर संजू सैमसन को मेडन फेंका। राजस्थान ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 36 रन बनाए। सैमसन ने बाएं हाथ के स्पिनर अभिषेक शर्मा पर लगातार दो चौकों से खाता खोला। राशिद खान (25 रन पर दो विकेट) ने उथप्पा (18) को पगबाधा करके रॉयल्स को चौथा झटका दिया। रॉयल्स ने 10 ओवर में चार विकेट पर 67 रन बनाए।
राशिद ने इसके बाद सैमसन (26) को बेयरस्टॉ के हाथों कैच कराके रॉयल्स को बड़ा झटका दिया। रियान पराग और राहुल तेवतिया ने 15 ओवर में टीम का स्कोर पांच विकेट पर 94 रन तक पहुंचाया। रॉयल्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 65 रन की दरकार थी। खलील के 16वें ओवर में प्रियम गर्ग ने पराग का आसान कैच टपकाया। पराग ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए खलील के ओवर की अंतिम गेंद पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
तेवतिया ने भी संदीप की पहली गेंद को छह रन के लिए भेजा। पराग ने भी इस ओवर में लगातार दो चौके मारे। दो ओवर में 29 रन बटोरने के बाद रॉयल्स को अंतिम तीन ओवर में 36 रन की दरकार थी। तेवतिया ने 18वें ओवर में राशिद पर लगातार तीन चौकों के साथ रॉयल्स को पलड़ा भारी किया।
तेवतिया इसी ओवर में भाग्यशाली रहे जब गेंद उनके बल्ले और फिर विकेटकीपर के पैड से टकराने से बार विकेटों पर लगी लेकिन बेल्स नहीं गिरी। इस समय वह क्रीज से बाहर खड़े थे। तेवतिया ने अगले ओवर में नटराजन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा। खलील को अंतिम ओवर में आठ रन के लक्ष्य का बचाव करना था लेकिन पराग ने पांचवीं गेंद पर छक्के के साथ रॉयल्स को जीत दिला दी।
इससे पहले हैदराबाद की शुरुआत धीमी रही। वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी शुरुआती तीन ओवर में छह ही रन बना सकी। वार्नर ने चौथे ओवर में लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल पर पारी का पहला चौका जड़ा जबकि बेयरस्टो ने त्यागी का स्वागत स्क्वायर लेग पर छक्के के साथ किया। हालांकि, बेयरस्टो अगली गेंद पर इसी शॉट को दोहराने की कोशिश में बाउंड्री पर सैमसन को कैच दे बैठे।
बेयरस्टो ने 19 गेंद में एक छक्के से 16 रन बनाए। सनराइजर्स की टीम पावर प्ले में एक विकेट पर 26 रन ही बना सकी। पांडे ने राहुल तेवतिया जबकि वार्नर ने गोपाल पर छक्का जड़ा। सनराइजर्स के 50 रन नौवें ओवर में पूरे हुए। न्यूजीलैंड में अपने बीमार पिता के पास समय बिताने के बाद वापसी कर रहे स्टोक्स पर वार्नर ने चौका मारा।
कुछ बड़े शॉट के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने वार्नर और पांडे की जोड़ी को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। रन गति बढ़ाने का दबाव वार्नर पर दिखा और वह आर्चर पर बड़ा शॉट खेलने कोशिश में सीधी गेंद को चूक गए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 38 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे।
पांडे ने तेवतिया पर चौके के साथ 16वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया और फिर इसी ओवर में छक्का भी मारा। उन्होंने त्यागी पर चौके और फिर एक रन के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पांडे इसके बाद उनादकट की गेंद पर तेवतिया को कैच दे बैठे। उन्होंने 44 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। विलियमसन ने 19वें ओवर में आर्चर पर दो छक्के मारे जबकि गर्ग ने उनादकट पर छक्का जड़ा।
15 ओवरों का खेल हो चुका है। राजस्थान के 5 विकेट गिर चुके हैं और स्कोर बोर्ड पर 94 रन टंगे हैं। राहुल तेवतिया और रियान पराग क्रीज पर हैं। राहुल 8 और रियान 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल के ऊपर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी है। राजस्थान को 30 गेंद में 65 रन बनाने हैं।
राजस्थाान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। राशिद खान के आगे राजस्थान के बल्लेबाज बेबस दिखाई दे रहे हैं। पांचवें विकेट के रूप में राशिद खान ने संजू सैमसन को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। संजू 25 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट 78 रन है।
राजस्थान ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 63 रन बनाए। उसे जीत के लिए 66 गेंद में 96 रन बनाने हैं। संजू सैमसन और रॉबिन उथप्पा क्रीज पर हैं। संजू 15 गेंद में 19 और उथप्पा ने 14 गेंद में 18 रन बनाए हैं। खलील अहमद ने 2 विकेट लिए हैं। स्टीव स्मिथ रन आउट हुए हैं।
चौथा ओवर टी नटराजन ने फेंका। जोस बटलर ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर रन के लिए भागे, लेकिन स्टीव स्मिथ दुर्भाग्यशाली रहे और विजय शंकर के थ्रो पर नटराजन ने उन्हें रन आउट कर दिया। उनकी जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए। पांचवां ओवर खलील अहमद ने फेंका। उन्होंने पहली ही गेंद पर जोस बटलर को विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच करा दिया। बटलर 13 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 36 रन था। पांचवें ओवर में रॉबिन उथप्पा ने एक छक्का और एक चौका लगाया।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने पारी की शुरुआत की। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा पहला ओवर लेकर आए। बेन स्टोक्स ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ अपना और टीम का खाता खोला। राजस्थान ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। खलील अहमद दूसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोक्स बोल्ड हो गए। वह 6 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 10 रन है।
18वें ओवर में हैदराबाद को तीसरा झटका लगा। मनीष पांडे ने 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वह इसे लंबी पारी में नहीं तब्दील कर पाए। जयदेव उनादकट ने राहुल तेवतिया के हाथों उन्हें कैच कराया। मनीष पांडे 44 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। मनीष की जगह प्रियम गर्ग क्रीज पर आए।
जोफ्रा आर्चर ने ही राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर डेविड वार्नर को बोल्ड कर दिया। वार्नर अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वह 38 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के और 3 चौके लगाए। उनकी जगह केन विलियमसन क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर मनीष पांडे हैं।
जोफ्रा आर्चर ने ही राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर डेविड वार्नर को बोल्ड कर दिया। वार्नर अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वह 38 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के और 3 चौके लगाए। उनकी जगह केन विलियमसन क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर मनीष पांडे हैं।
हैदराबाद का स्कोर 14 ओवर में एक विकेट पर 93 रन है। डेविड वार्नर ने 35 गेंद में 46 रन बनाए हैं। मनीष पांडे 30 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 57 गेंद में 71 रन की साझेदारी कर ली है। पहला विकेट के रूप में जॉानी बेयरस्टो 16 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे थे।
हैदराबाद को पहला झटका पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। जॉनी बेयरस्टो 19 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच कराया। खास यह है कि बेयरस्टो ने कार्तिक की तीसरी गेंद पर छक्का मारा था। 5 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 23 रन है।
हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने काफी किफायदी गेंदबाजी की। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए। एक रन वार्नर और एक रन बेयरस्टो के बल्ले से आया।
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्ताान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन।