IPL 2020 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरुआत रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी। उद्धघाटन मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
हालांकि, आईपीएल 2020 का शेड्यूल अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुआ है। लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो के पास वह शेड्यूल मौजूद है, जो फ्रेंचाइजियों को भेजा गया है। इसके मुताबिक, टूर्नामेंट का आखिरी लीग मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। आईपीएल 2020 का फाइनल 24 मई को होना है। अभी नॉकआउट स्टेज का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
आईपीएल 2019 में लीग स्टेज के मुकाबले 44 दिन तक चले थे, लेकिन इस बार ये 50 दिन तक खेले जाएंगे। दरअसल, इस बार सप्ताहांत (वीकेंड) पर सिर्फ 3 मैच ही खेले जाएंगे। इसमें शनिवार को एक और और रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। अतिरिक्त मैचों को समायोजित करने के लिए लीग को एक सप्ताह बढ़ाया गया है।
टूर्नामेंट के सभी मैच रात 8 बजे शुरू होंगे। रविवार को दोपहर वाला मैच शाम चार बजे से खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि आईपीएल शुरू होने से पहले सभी फ्रैंचाइजियों के खिलाड़ियों के बीच एक ऑल स्टार मुकाबला होगा। हालांकि, अभी इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
किंग्स इलेवन पंजाब का शेड्यूल
| तारीख | किसके खिलाफ | मैदान |
| 30 मार्च | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली |
| 04 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद | मोहाली |
| 08 अप्रैल | मुंबई इंडियंस | मोहाली |
| 11 अप्रैल | चेन्नई सुपरकिंग्स | चेन्नई |
| 14 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | मोहाली |
| 17 अप्रैल | चेन्नई सुपरकिंग्स | मोहाली |
| 20 अप्रैल | मुंबई इंडियंस | मुंबई |
| 23 अप्रैल | कोलकातना नाइटराइडर्स | कोलकाता |
| 26 अप्रैल | कोलकातना नाइटराइडर्स | मोहाली |
| 29 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स | जयपुर |
| 03 मई | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | बेंगलुरु |
| 08 मई | राजस्थान रॉयल्स | मोहाली |
| 12 मई | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद |
| 16 मई | दिल्ली कैपिटल्स | मोहाली |
दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

कोलकाता नाइटराइडर्स का शेड्यूल

सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल
| तारीख | किसके खिलाफ | मैदान |
| 01 अप्रैल | मुंबई इंडियंस | हैदराबाद |
| 04 अप्रैल | किंग्स इलेवन पंजाब | मोहाली |
| 07 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | बेंगलुरु |
| 12 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स | हैदराबाद |
| 16 अप्रैल | कोलकाता नाइटराइडर्स | हैदराबाद |
| 19 अप्रैल | चेन्नई सुपरकिंग्स | चेन्नई |
| 21 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स | जयपुर |
| 26 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | हैदराबाद |
| 30 अप्रैल | चेन्नई सुपरकिंग्स | हैदराबाद |
| 03 मई | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली |
| 05 मई | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | हैदराबाद |
| 09 मई | मुंबई इंडियंस | मुंबई |
| 12 मई | किंग्स इलेवन पंजाब | हैदराबाद |
| 15 मई | कोलकाता नाइटराइडर्स | कोलकाता |
चेन्नई सुपरकिंग्स का शेड्यूल (चेन्नई ने अभी वेन्यू को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।)
| तारीख | मैच | समय |
| 29 मार्च | मुंबई इंडियंस | रात 8 बजे |
| 2 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स | रात 8 बजे |
| 6 अप्रैल | कोलकाता नाइटराइडर्स | रात 8 बजे |
| 11 अप्रैल | किंग्स इलेवन पंजाब | रात 8 बजे |
| 13 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | रात 8 बजे |
| 17 अप्रैल | किंग्स इलेवन पंजाब | रात 8 बजे |
| 19 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद | रात 8 बजे |
| 24 अप्रैल | मुंबई इंडियंस | रात 8 बजे |
| 27 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | रात 8 बजे |
| 30 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद | रात 8 बजे |
| 4 मई | राजस्थान रॉयल्स | रात 8 बजे |
| 7 मई | कोलकाता नाइटराइडर्स | रात 8 बजे |
| 10 मई | दिल्ली कैपिटल्स | शाम 4 बजे |
| 14 मई | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | रात 8 बजे |
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का शेड्यूल
| तारीख | किसके खिलाफ | मैदान |
| 31 मार्च | कोलकाता नाइटराइडर्स | बेंगलुरु |
| 5 अप्रैल | मुंबई इंडियंस | मुंबई |
| 7 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद | बेंगलुरु |
| 10 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली |
| 14 अप्रैल | किंग्स इलेवन पंजाब | पंजाब |
| 18 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स | बेंगलुरु |
| 22 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | बेंगलुरु |
| 25 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स | जयपुर |
| 27 अप्रैल | चेन्नई सुपरकिंग्स | चेन्नई |
| 3 मई | किंग्स इलेवन पंजाब | बेंगलुरु |
| 5 मई | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद |
| 10 मई | कोलकाता नाइटराइडर्स | कोलकाता |
| 14 मई | चेन्नई सुपरकिंग्स | बेंगलुरु |
| 17 मई | मुंबई इंडियंस | बेंगलुरु |


