IPL 2020 Points Table, Standings, Purple Cap, Orange Cap List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में अब तक 21 मैच हो चुके हैं। अब हर मैच के बाद अंक तालिका में बदलाव जारी है। 21वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 10 रन से हराया। इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

उसकी जीत से रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को एक स्थान का नुकसान हुआ। बंगलौर अब चौथे नंबर पर खिसक गया है। केकेआर ने अब तक 5 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 3 में जीत हासिल की है। उसके 6 अंक हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6 मैच खेले हैं। वह 2 मैच ही जीत पाई है। उसके चार अंक हैं। वह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। टॉप पर मुंबई इंडियंस हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। मुंबई ने अब तक 6 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 4 में जीत हासिल की है। उसके 8 अंक हैं।

दिल्ली ने 5 में से 4 मैच में जीत हासिल की है। उसके भी 8 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट मुंबई के मुकाबले कम है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने भले ही केकेआर के खिलाफ मैच गंवा दिया हो, लेकिन उसके ओपनर शेन वाटसन अर्धशतक लगाने के कारण सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची के शीर्ष-5 में पहुंच गए। उनके 6 मैच में 185 रन हैं।

केएल राहुल 302 रन के साथ पहले, फाफ डुप्लेसिस 299 रन के साथ दूसरे और मयंक अग्रवाल 272 रन के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। चौथे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उनके 6 मैच में 211 रन हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

अंकतालिका में टीमों की स्थिति (8 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)

क्रमटीममैचजीतेहारेबेनतीजापॉइंटनेटरनरेट
1मुंबई इंडियंस64208+1.488
2दिल्ली कैपिटल्स54108+1.060
3कोलकाता नाइटराइडर्स53206+0.002
4रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर53206-1.355
5चेन्नई सुपरकिंग्स62404-0.371
6सनराइजर्स हैदराबाद52304-0.417
7राजस्थान रॉयल्स52304-0.826
8किंग्स इलेवन पंजाब</td>51402+0.178

 

टॉप-5 बल्लेबाज  (8 अक्टूबर 2020, सुबह 11 बजे तक)

क्रमबल्लेबाजटीममैचरनहाइएस्टस्ट्राइक रेट
1केएल राहुलपंजाब5302132*141.78
2फाफ डुप्लेसिसचेन्नई528287*150.00
3मयंक अग्रवालपंजाब5272106162.87
4रोहित शर्मामुंबई621180145.52
5श्रेयस अय्यरदिल्ली518166143.65

 

टॉप-5 गेंदबाज  (8 अक्टूबर 2020, सुबह 11 बजे तक)

क्रमगेंदबाजटीममैचओवरविकेटइकॉनमीरन
1कगिसो रबाडादिल्ली520127.50150
2जसप्रीत बुमराहमुंबई624118.16196
 3ट्रेंट बोल्टमुंबई623.2107.84183
4जेम्स पैटिनसनमुंबई623.197.72179
5युजवेंद्र चहलबंगलौर51987.57144