इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर मैच के साथ अंक तालिका में बदलाव में जारी है। 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। इस जीत के साथ ही मुंबई दिल्ली कैपिटल्स को नीचे खिसका टॉप पर पहुंच गई।
मुंबई ने अब तक 6 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 4 में जीत हासिल की है। उसके 8 अंक हैं। दिल्ली ने 5 में से 4 मैच में जीत हासिल की है। उसके भी 8 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट मुंबई के मुकाबले कम है। इससे पहले दिल्ली ने मुंबई को ही पीछे छोड़ शीर्ष पर कब्जा जमाया था। इस हार से राजस्थान को खासा नुकसान हुआ है। वह 5 से 7वें नंबर पर खिसक गई है।
बल्लेबाजों में टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ। केएल राहुल 302 रन के साथ पहले, फाफ डुप्लेसिस 282 रन के साथ दूसरे और मयंक अग्रवाल 272 रन के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने दिल्ली के पृथ्वी शॉ को टॉप-5 से बाहर कर दिया है। रोहित 6 मैच में 211 रनों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रेयस अय्यर चौथे से खिसककर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। अय्यर के 5 मैच में 181 रन हैं।
पर्पल कैप के लिए (सबसे ज्यादा विकेट) दिल्ली के कगिसो रबाडा और मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह में रोचक जंग छिड़ गई है। बुमराह अब तक टॉप-5 में भी नहीं थे, लेकिन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट झटककर दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उनके अब 11 विकेट हो गए हैं। रबाडा के 12 विकेट हैं। वहीं मुंबई के जेम्स पैटिनसन फिर से टॉप-5 में पहुंच गए हैं। टॉप-5 में से 3 गेंदबाज मुंबई के हैं।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (7 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेटरनरेट |
1 | मुंबई इंडियंस | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +1.488 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 4 | 1 | 0 | 8 | +1.060 |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 | -1.355 |
4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | -0.121 |
5 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 5 | 2 | 3 | 0 | 4 | -0.342 |
6 | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 2 | 3 | 0 | 4 | -0.417 |
7 | राजस्थान रॉयल्स | 5 | 2 | 3 | 0 | 4 | -0.826 |
8 | किंग्स इलेवन पंजाब</td> | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | +0.178 |
टॉप-5 बल्लेबाज (7 अक्टूबर 2020, सुबह 11 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 5 | 302 | 132* | 141.78 |
2 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 5 | 282 | 87* | 150.00 |
3 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 5 | 272 | 106 | 162.87 |
4 | रोहित शर्मा | मुंबई | 6 | 211 | 80 | 145.52 |
5 | श्रेयस अय्यर | दिल्ली | 5 | 181 | 66 | 143.65 |
टॉप-5 गेंदबाज (7 अक्टूबर 2020, सुबह 11 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 5 | 20 | 12 | 7.50 | 150 |
2 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 6 | 24 | 11 | 8.16 | 196 |
3 | ट्रेंट बोल्ट | मुंबई | 6 | 23.2 | 10 | 7.84 | 183 |
4 | जेम्स पैटिनसन | मुंबई | 6 | 23.1 | 9 | 7.72 | 179 |
5 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 5 | 19 | 8 | 7.57 | 144 |