आईपीएल के 13वें सीजन में 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सभी टीमों ने 7-7 मैच खेल लिए हैं। इस बार आश्चर्यजनक रूप से महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स टॉप-4 में नहीं है। रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर है और श्रेयस अय्यर की टीम दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर है। 28वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। तीनों टीमों के 10-10 अंक हैं। 8 अंकों के साथ दिनेश कार्तिक की टीम कोलकाता चौथे स्थान पर है।
अंक तालिका में नीचे से चार टीमों की बात करें तो पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद 6 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। राजस्थान रॉयल्स की टीम भी 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। हैदराबाद के मुकाबले उसका रनरेट कम है। सातवें स्थान पर धोनी की टीम सीएसके है। 7 मैच में उसके 4 अंक हैं। सीजन में बेहतर खेल दिखाने के बावजूद ‘बैड लक’ के कारण केएल राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब आखिरी यानी आठवें पायदान पर है। वह 7 मैच में सिर्फ एक ही जीत सकी है। लीग स्टेड के दूसरे दौर में इन टीमों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केएल राहुल पहले, मयंक अग्रवाल दूसरे, फाफ डुप्लेसिस तीसरे, डेविड वॉर्नर चौथे और जॉनी बेयरस्टो पांचवें स्थान पर बरकरार है। विराट कोहली 32 रन की पारी खेलने के बाद छठे स्थान पर पहुंच गए। शुभमन गिल सातवें, देवदत्त पडिक्कल 9वें और एबी डिविलियर्स 11वें पायदान पर पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल की टॉप-5 में वापसी हुई है। उनके 7 मैच में 10 विकेट हो गए हैं। उन्होंने मोहम्मद शमी को टॉप-5 से बाहर कर दिया। दिल्ली के कगिसो रबाडा 17 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। राशिद खान चौथे नंबर पर बरकरार हैं।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (13 अक्टूबर 2020, सुबह 11:55 बजे तक)
| क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
| 1 | मुंबई इंडियंस | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +1.327 |
| 2 | दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +1.038 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | -0.116 |
| 4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | -0.577 |
| 5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.153 |
| 6 | राजस्थान रॉयल्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | -0.872 |
| 7 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.588 |
| 8 | किंग्स इलेवन पंजाब | 7 | 1 | 6 | 0 | 2 | -0.381 |
टॉप-5 बल्लेबाज (13 अक्टूबर 2020, सुबह 11:55 बजे तक)
| क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
| 1 | केएल राहुल | पंजाब | 7 | 387 | 132* | 134.84 |
| 2 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 7 | 337 | 106 | 158.96 |
| 3 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 7 | 307 | 87* | 147.59 |
| 4 | डेविड वॉर्नर | हैदराबाद | 7 | 275 | 60 | 125.00 |
| 5 | जॉनी बेयरस्टो | हैदराबाद | 7 | 257 | 97 | 133.16 |
टॉप-5 गेंदबाज (13 अक्टूबर 2020, सुबह 11:55 बजे तक)
| क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
| 1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 7 | 27.4 | 17 | 7.69 | 213 |
| 2 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 7 | 28 | 11 | 7.92 | 222 |
| 3 | ट्रेंट बोल्ट | मुंबई | 7 | 27.2 | 11 | 8.01 | 219 |
| 4 | राशिद खान | हैदराबाद | 7 | 28 | 10 | 5.03 | 141 |
| 5 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 7 | 27 | 10 | 7.07 | 191 |


