इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 45 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब अंक तालिका में प्रतिदिन बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टूर्नामेंट के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को हराकर 2 अंक हासिल की थी। इसके साथ वह आठवें से सातवें स्थान पर पहुंची थी, लेकिन चार घंटे बाद ही 45वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को रौंद दिया। इस जीत के साथ उसने चेन्नई को फिर से आठवें नंबर पर धकेल दिया और टीम छठे पायदान पर पहुंच गई।
राजस्थान की इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई। उसके 12 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक ही हैं। दूसरी ओर, राजस्थान के 12 मैच में 10 अंक हो गए है। बेन स्टोक्स की तूफानी शतक की बदौलत टीम प्लेऑफ की दौड़ में कायम है। दूसरी ओर, मैच हारने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और मुंबई की उम्मीदों को झटका नहीं लगा है। आरसीबी की टीम के 11 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं। वह अभी तीसरे नंबर पर है। दूसरी ओर, मुंबई की टीम 11 मैच में 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज है।
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को तीन मैच में सिर्फ एक जीत की आवश्यकता है। राजस्थान की टीम का भविष्य कोलकाता नाइटराइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शनों पर निर्भर करेगा। राजस्थान के अगले दो मुकाबले पंजाब और कोलकाता के खिलाफ हैं। ये दोनों टीमें अंक तालिका में राजस्थान से ऊपर हैं। अब देखना होगा कि आगे के मुकाबलों में किस टीम का प्रदर्शन कैसा होता है, लेकिन एक बात तो निश्चित है कि अंक तालिका में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिलेगा।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (26 अक्टूबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
| क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
| 1 | मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.252 |
| 2 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +0.434 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +0.092 |
| 4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 11 | 6 | 5 | 0 | 12 | -0.476 |
| 5 | किंग्स इलेवन पंजाब | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.103 |
| 6 | राजस्थान रॉयल्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0505 |
| 7 | सनराइजर्स हैदराबाद | 11 | 4 | 7 | 0 | 8 | +0.029 |
| 8 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 12 | 4 | 8 | 0 | 8 | -0.602 |
दूसरी ओर, बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली वापिस टॉप-5 में पहुंच गए हैं। कोहली के 11 मैच में 415 हो गए हैं। श्रेयस अय्यर टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। उनके 11 मैच में 382 रन हैं। केएल राहुल 11 मैच में 567 रन के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं। दूसरी ओर, गेंदबाजों की बात करें तो युजवेंद्र चहल ने टॉप-5 में वापसी की है। उनके 11 मैच में 16 विकेट हैं। ट्रेंट बोल्ट बाहर हो गए हैं।
टॉप-5 बल्लेबाज (26 अक्टूबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
| क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
| 1 | केएल राहुल | पंजाब | 11 | 567 | 132* | 133.41 |
| 2 | शिखर धवन | दिल्ली | 11 | 471 | 106* | 148.11 |
| 3 | विराट कोहली | बंगलौर | 11 | 415 | 90* | 125.00 |
| 4 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 12 | 404 | 87* | 140.70 |
| 5 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 10 | 398 | 106 | 155.46 |
टॉप-5 गेंदबाज (26 अक्टूबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
| क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
| 1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 11 | 43.4 | 23 | 7.64 | 334 |
| 2 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 12 | 47.4 | 17 | 6.71 | 320 |
| 3 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 11 | 44 | 17 | 7.52 | 331 |
| 4 | मोहम्मद शमी | पंजाब | 11 | 42.4 | 17 | 2.43 | 360 |
| 5 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 11 | 42 | 16 | 7.04 | 296 |
