इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में 39 मैच हो चुके हैं। अब तक एक बार भी आईपीएल चैंपियन नहीं बन पाई रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने 21 अक्टूबर की रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और शीर्ष पर कायम दिल्ली कैपिटल्स के 10-10 मैचों में 14-14 अंक हैं। हालांकि, उसका नेट रनरेट दिल्ली से कम है। बंगलौर की जीत से केकेआर की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। केकेआर के 10 मैचों में 10 अंक ही हैं। पांचवें और छठे नंबर पर क्रमशः किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स हैं। दोनों के 8-8 अंक हैं। यानी नीचे की टीमें लगातार मैच जीतती हैं तो केकेआर पर टॉप-4 से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा, क्योंकि पंजाब का नेट रनरेट केकेआर से बेहतर है।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (22 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.774 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.182 |
3 | मुंबई इंडियंस | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +1.201 |
4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.828 |
5 | किंग्स इलेवन पंजाब | 10 | 4 | 6 | 0 | 8 | -0.177 |
6 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 4 | 6 | 0 | 8 | -0.591 |
7 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | +0.008 |
8 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.463 |
ऑरेंज कैप की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल लगातार टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि, अब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन से कड़ी चुनौती मिल रही है। यदि पंजाब प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई तो धवन के पास उन्हें पीछे छोड़ने के लिए कुछ ज्यादा मैच खेलने को मिलेंगे। तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः मयंक अग्रवाल, फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली हैं। हालांकि, इन सभी को श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर, क्विंटन डीकॉक, देवदत्त पडिक्कल और जॉनी बेयरस्ट को कड़ी चुनौती देते दिख रहे हैं।
टॉप-5 बल्लेबाज (22 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 10 | 540 | 132* | 135.67 |
2 | शिखर धवन | दिल्ली | 10 | 465 | 106* | 149.03 |
3 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 10 | 398 | 106 | 155.46 |
4 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 10 | 375 | 87* | 141.50 |
5 | विराट कोहली | बंगलौर | 10 | 365 | 90* | 126.29 |
पर्पल कैप की टॉप-5 में भी थोड़ा सा बदलाव हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के युजवेंद्र चहल अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह अब चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा का कब्जा बरकरार है। वह अब तक 21 विकेट ले चुके हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब के मोहम्मद शमी हैं। शमी के खाते में 16 विकेट हैं।
टॉप-5 गेंदबाज (22 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 10 | 39.4 | 21 | 7.58 | 301 |
2 | मोहम्मद शमी | पंजाब | 10 | 38.4 | 16 | 8.43 | 326 |
3 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 10 | 38 | 15 | 7.23 | 275 |
4 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 9 | 36 | 15 | 7.44 | 268 |
5 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 10 | 39.4 | 13 | 6.75 | 268 |