आईपीएल 2020 के आखिरी लीग मुकाबले यानी 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने लगातार पांचवीं बार प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसकी जीत से कोलकाता नाइटराइंडर्स की उम्मीदें समाप्त हो गई। वह लगातार दूसरे साल रनरेट के आधार प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रहा। पिछले साल भी केकेआर की टीम पांचवें स्थान पर रही थी।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 17.1 ओवर में 151 रन बना लिए। उसके लिए दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा ने अर्धशतक लगाया। वॉर्नर ने नाबाद 85 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। साहा ने 45 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया।

SRH vs MI Live Score, IPL 2020 Live Cricket Score Updates: देखिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

कीरोन पोलार्ड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद पर 41 रन ठोक दिए। उन्होंने दो चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 33 रन का योगदान दिया। क्रुुणाल पंड्या खाता खोले बगैर आउट हो गए। चोट के बाद वापसी करने वाले रोहित शर्मा 4 रन ही बना सके। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

IPL के 6 सीजन में 500+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने डेविड वार्नर, सूर्यकुमार यादव ने भी रचा इतिहास

क्विंटन डीकॉक 25 रन पर आउट हुए। नाथन कूल्टर नाइल (1) को जेसन होल्डर ने आउट किया। टी20 क्रिकेट में यह उनका 100वां विकेट है। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा ने 3 विकेट लिए। होल्डर और शहबाज नदीम को 2-2 सफलता मिली।

[ie_ipl_scorecard match_id=47993]

Live Blog

23:06 (IST)03 Nov 2020
हैदराबाद की धमाकेदार जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने लगातार पांचवीं बार प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 17.1 ओवर में 151 रन बना लिए। उसके लिए दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा ने अर्धशतक लगाया। वॉर्नर ने नाबाद 85 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। साहा ने 45 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया।

22:36 (IST)03 Nov 2020
वॉर्नर के बाद साहा ने भी जड़ा अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने 13 ओवर में 122 रन की साझेदारी कर ली है। वॉर्नर ने पहले छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद साहा ने सिंगल लेकर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। दोनों बल्लेबाजों ने हैदराबाद को जीत के करीब पहुंचा दिया है। हैदराबाद को जीत के लिए 42 गेंद पर 28 रन बनाए थे।

22:23 (IST)03 Nov 2020
हैदराबाद की पारी के आधे ओवर समाप्त

हैदराबाद की पारी के आधे ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 89 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा 28 गेंद पर 44 और डेविड वॉर्नर 32 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 60 रनों की आवश्यकता है।

22:05 (IST)03 Nov 2020
हैदराबाद ने पावरप्ले में की विस्फोटक बल्लेबाजी

हैदराबाद ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की है। उसने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा ने मुंबई के गेंदबाजों को जमकर धोया है। वॉर्नर 19 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 5 चौके लगाए हैं। दूसरे छोर पर साहा भी तेज खेल रहे हैं। उन्होंने 17 गेंद पर 28 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया है। हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 14 ओवर में अब 94 रन बनाने हैं।

21:20 (IST)03 Nov 2020
मुंबई ने हैदराबाद को दिया आसान लक्ष्य

मुंबई ने हैदराबाद को 150 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद पर 41 रन ठोक दिए। उन्होंने दो चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 33 रन का योगदान दिया। नाथन कूल्टर नाइल (1) को जेसन होल्डर ने आउट किया। टी20 क्रिकेट में यह उनका 100वां विकेट है। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा ने 3 विकेट लिए। होल्डर और शहबाज नदीम को 2-2 सफलता मिली।

20:49 (IST)03 Nov 2020
मुंबई की पारी के आखिरी 4 ओवर बाकी

मुंबई की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। सनराइजर्स की टीम शानदार गेंदबाजी कर रही है। उसने लगातार तीन विकेट लेकर मुंबई को दबाव में ला दिया है। ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे हैं। किशन ने 24 गेंद पर 25 रन बनाए हैं तो पोलार्ड ने 11 गेंद पर 6 रन। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में काबिल हैं। आखिरी 4 ओवरों में ये तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं।

20:33 (IST)03 Nov 2020
मुंबई की पारी लड़खड़ाई

सूर्यकुमार यादव 29 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। शहबाज नदीम की गेंद पर ऋद्धिमान साहा ने उन्हें स्टंप किया। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। उनके बाद क्रीज पर आए क्रुुणाल पंड्या खाता खोले बगैर आउट हो गए। नदीम की गेंद पर केन विलियमसन ने उनका कैच लिया। सौरभ तिवारी 1 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। साहा ने उनका कैच लिया।

20:18 (IST)03 Nov 2020
सूर्यकुमार और किशन ने मुंबई को संभाला

मुंबई की टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, ईशान किशन ने 14 गेंद पर 8 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को शुरुआती झटकों से संभाल लिया है। 30 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। दोनों तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में मुंबई की टीम को दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है।

20:03 (IST)03 Nov 2020
मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 48 रन

मुंबई ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में 2 विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा के बाद क्विंटन डीकॉक भी आउट हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव और ईशन किशन क्रीज पर हैं। सूर्यकुमार ने 12 गेंद पर 19 रन बना लिए हैं। वहीं, किशन अभी अपना खाता नहीं खोल सके हैं। क्विंटन डीकॉक 13 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें संदीप ने बोल्ड कर दिया।

19:44 (IST)03 Nov 2020
रोहित शर्मा सस्ते में आउट

मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वे 7 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। संदीप शर्मा की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। वे बेहतरीन फॉर्म में हैं। दूसरे छोर पर क्विंटन डीकॉक क्रीज पर हैं।

19:20 (IST)03 Nov 2020
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, जेम्स पैटिंसन।

19:19 (IST)03 Nov 2020
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, राशिद खान, शहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

19:06 (IST)03 Nov 2020
रोहित की वापसी से मुंबई की टीम मजबूत

प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ी खबर ये है कि रोहित शर्मा की वापसी हुई है। उन्हें चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया है। मुंबई ने जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जयंत यादव को आराम दिया है। इनके स्थान पर रोहित के अलावा धवल कुलकर्णी और जेम्स पैटिंसन को टीम में लिया है। हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की जगह प्रियम गर्ग को टीम में शामिल किया है।

18:45 (IST)03 Nov 2020
पोलार्ड ने की है बेहतरीन कप्तानी

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई अपने पिछले मुकाबलों में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हराकर प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने नई और पुरानी गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी की है। रोहित की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे कीरोन पोलार्ड प्रभावशाली रहे हैं।