आईपीएल 2020 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब 4 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने 224 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आखिरी 27 गेंद पर उसने 86 रन बना दिए। राजस्थान के बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने एक ओवर में 5 छक्के जड़ दिए। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट हासिल कर लिया।
राजस्थान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उसने 2015 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 85 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। राहुल तेवतिया ने 31 गेंद पर 53 रन बना दिए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए। तेवतिया ने 18वें ओवर में शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर 5 छक्के लगाए। स्टीव स्मिथ 50 रन बनाकर आउट हो गए।
IPL 2020 Live Score, RCB vs MI Live Cricket Score Online: बंगलौर-मुंबई मैच का लाइव स्कोर यहां जानिए
इससे पहले पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 रन बनाए। उसके लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 106 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए।मयंक ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। केएल राहुल 54 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन 25 और ग्लेन मैक्सवेल 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
राजस्थान ने पंजाब को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगाकार दूसरी जीत दर्ज कर ली। उनसे 224 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उसके लिए संजू सैमसन ने 85, राहुल तेवतिया 53 और स्टीव स्मिथ ने 50 रन बनाए। तेवतिया एक समय 19 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे थे। उसके बाद उन्होंने अपना गियर चेंज किया और पंजाब के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। उन्होंने शेल्डन कॉटरेल को 5 छक्के मारे। जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवरों में दो छक्के लगाए। टॉम करन ने मुरुगन आश्विन की गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिला दिया।
राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी तीन ओवरों में 51 रन चाहिए। रॉबिन उथप्पा 3 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं। राहुल तेवतिया ने 23 गेंद पर 17 रन बनाए हैं। संजू सैमसन 42 गेंद पर 85 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी की गेंद पर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। सैमसन ने 4 चौके और 7 छक्के लगाए।
राजस्थान की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 5 ओवरों में 84 रनों की जरुरत है। संजू सैमसन 64 और राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को अगर मैच जीतना है तो दोनों बल्लेबाजों को लगातार तूफानी बल्लेबाजी करनी होगी।
राजस्थान ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। सैमसन 29 गेंद पर 54 रन बनाकर नाबाद हैं। राहुल तेवतिया धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें सैमसन का साथ देना होगा।
स्टीव स्मिथ ने आईपीएल में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। स्मिथ का आईपीएल में ये 10वां अर्धशतक है। राजस्थान की टीम ने 8.5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। सैमसन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ 50 रन बनाकर जेम्स नीशम की गेंद पर मोहम्मद शमी को कैच थमा बैठे।
राजस्थान ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 11 गेंद पर 23 और स्टीव स्मिथ 13 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी है। राजस्थान की टीम ने बता दिया है कि वे मैच जीतने के लिए उतरे हैं। बड़े लक्ष्य को देखकर हार नहीं माने हैं।
शेल्डन कॉटरेल ने राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जोस बटलर को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। बटलर 7 गेंद पर 4 रन ही बना सके। राजस्थान के स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों को आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी।
राजस्थान को 224 रनों का लक्ष्य मिला है। पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 रन बनाए। उसके लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 106 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए। मयंक ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। केएल राहुल 54 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। निकोलस पूरन 3 छक्कों की मदद से 8 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 9 गेंद पर 13 रन बनाए।
मयंक अग्रवाल 50 गेंद पर 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए। टॉम करन की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच लिया। मयंक आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मुरली विजय को पीछे छोड़ा। विजय ने चेन्नई के लिए खेलते हुए 2010 में राजस्थान के खिलाफ 46 गेंदों पर शतक लगाया था। मयंक ने 45 गेंद पर लगा दिए। उनसे तेज शतक का रिकॉर्ड यूसुफ पठान के पास है। पठान ने राजस्थान के लिए खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 2010 में 37 गेंद पर शतक लगाया था।
मयंक अग्रवाल ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगा दिया है। वे इस सीजन में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके अलावा केएल राहुल ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ शतक लगाया था। मयंक ने 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस अय्यर की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया था।
किंग्स इलेवन पंजाब ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 161 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 43 गेंद पर 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, केएल राहुल 42 गेंद पर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने 6 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। यहां से पंजाब की टीम कम से कम 250 रन के स्कोर तक पहुंचना चाहेगी।
केएल राहुल ने 11वें ओवर में अपना 17वां अर्धशतक पूरा कर लिया। पंजाब ने 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 138 रन बना लिए हैं। राहुल 50 और मयंक अग्रवाल 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है।
राहुल और मयंक ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। ओपनिंग विकेट के लिए इस सीजन की ये सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने पृथ्वी शॉ और शिखर धवन को पीछे छोड़ा। इन दोनों ने चेन्नई के खिलाफ 94 रनों की साझेदारी की थी।
किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर्स केएल राहुल और मयंक अग्रवाल राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। टीम ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 86 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 25 गेंद पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। लोकेश राहुल 24 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 4 चौके लगाए हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 28 और केएल राहुल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने आर्चर के पहले ओवर में लगातार तदीन चौके लगए। पांचवें ओवर में पंजाब की टीम ने अपने 50 रन पूरे कर लिए। हैरानी की बात है कि राहुल से तेज बल्लेबाजी मयंक अग्रवाल कर रहे हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 3 ओवर में 28 रन बना लिए हैं। मयंक ने दूसरे ओवर में अंकित राजपूत की गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं, इसके बाद तीसरे ओवर में उन्होंने जयदेव उनादकट की गेंद पर मिडविकेट पर लंबा छक्का लगाया। यह इस सीजन का 100वां छक्का है।
जोस बटलर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, टॉम करन, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनदकट, अंकित राजपूत।
केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, मुरुगन अश्विन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान ने दो बदलाव किए। जोस बटलर को इस सीजन में पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। उन्हें डेविड मिलर की जगह टीम में रखा गया है। अंकित राजपूत को पहली बार राजस्थान की ओर से खेलने का मौका मिला है। वे पिछले सीजन में किंग्स इलेवन की ओर खेले थे। राजपूत को यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में रखा गया है। पंजाब ने टीम में एक भी बदलाव नहीं किया।