इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 23वें मुकाबले में शुक्रवार (9 अक्टूबर) को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हरा दिया। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। दिल्ली की टूर्नामेंट में ये पांचवीं जीत और राजस्थान की चौथी हार है।
राजस्थान की बल्लेबाजी इस मैच में फ्लॉप साबित हुई। राहुल तेवतिया ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 34 रन बनाए, लेकिन 36 गेंद खेल गए। जोस बटलर 8 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान स्टीव स्मिथ 24 , संजू सैमसन 5 और महिपाल लोमरोर 1 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए।
IPL 2020, KXIP vs KKR Live Score Online: यहां जानिए कोलकाता-पंजाब के मैच से जुड़े अपडेट्स
इससे पहले दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। टीम के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 39 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवरों में 8 गेंद पर तेजी से 17 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हरा दिया। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। राजस्थान की बल्लेबाजी इस मैच में फ्लॉप साबित हुई। राहुल तेवतिया ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 34 रन बनाए, लेकिन 36 गेंद खेल गए। कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली।
राजस्थान की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया और श्रेयस गोपाल क्रीज पर हैं। टीम को जीत के लिए आखिरी 4 ओवर में 76 रनों की जरुरत है। तेवतिया को तेजी से रन बनाने होंगे। राजस्थान की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
राजस्थान को पांचवां झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। जायसवाल की धीमी पारी का अंत मार्कस स्टोइनिस ने किया। जायसवाल 36 गेंद पर 34 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। एंड्रयू टाय और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। टीम को जीत के लिए 7 ओवर में 96 रन चाहिए।
राजस्थान के इन फॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला आज नहीं चला। वे 11वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस का शिकार बन गए। सैमसन ने 9 गेंद पर 5 रन बनाए। स्टोइनिस की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने उनका कैच लिया। इसके अगले ही ओवर में महिपाल लोमरोर भी आउट हो गए। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर अक्षर पटेल ने उनका कैच लिया। लोमरोर ने एक रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स के 2 विकेट 8.1 ओवर में गिर चुके हैं। बटलर के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ भी आउट हो गए। स्मिथ 17 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एनरिच नोर्त्जे की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने उनका कैच लिया। यशस्वी जायसवाल 24 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन पर प्रेशर है। जायसवाल को तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी।
राजस्थान को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। वे 8 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अश्विन की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लिया। टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 41 रन बना लिए। टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर टिके हुए हैं। जायसवाल धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे स्मिथ पर दवाब बन रहा है। दोनों को तेजी से रन बनाने होंगे।
राजस्थान को पहला झटका दिल्ली के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने अपने पहले और पारी के तीसरे ओवर में राजस्थान के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बटलर ने 8 गेंद पर 13 रन बनाए। अश्विन की गेंद पर शिखर धवन ने उनका शानदार कैच लिया। बटलर के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं। यशस्वी जायसवाल टिके हुए हैं।
दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। टीम के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 39 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवरों में 8 गेंद पर तेजी से 17 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
दिल्ली की टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। शिमरॉन हेटमायर 24 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए। कार्तिक त्यागी की गेंद पर राहुल तेवतिया ने उनका कैच लिया। अक्षर पटेल और हर्षल पटेल क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर आखिरी दो ओवर में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।
शिमरॉन हेटमायर ने दिल्ली की पारी को संभाल लिया है। उन्होंने तीन छक्के जड़े हैं। वे 20 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ हर्षल पटेल 6 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। टीम आखिरी 4 ओवरों में कम से कम 40 रन बनाना चाहेगी।
दिल्ली को सबसे बड़ा झटका राहुल तेवतिया ने 14वें ओवर में दिया। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस को आउट कर दिया। स्मिथ ने कैच लिया। स्टोइनिस ने 30 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। उनके जाने के बाद हर्षल पटेल क्रीज पर आए हैं। शिमरॉन हेटमायर एक छोर पर जमे हैं।
राजस्थान के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को प्रेशर में ला दिया है। त्यागी ने 11वें ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। वहीं, तेवतिया ने 12वें ओवर में 4 रन दिए। दिल्ली की टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर हैं।
दिल्ली की पारी के 10 ओवर पूरे हो गए हैं। टीम ने 4 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 4 छक्कों की मदद से 19 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद हैं। ऋषभ पंत 9 गेंद पर 5 रन बनाकर रनआउट हो गए। उनके आउट होने के बाद शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए हैं।
दिल्ली के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अपनी पारी शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उन्होंने श्रेयस गोपाल को लगातार दो छक्के मारे और दिल्ली के ऊपर से दबाव कम किया। टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। स्टोइनिस 10 गेंद पर 17 और ऋषभ पंत 7 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिल्ली ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 3 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। उसके शुरुआती तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर छठे ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। अय्यर ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए हैं। स्टोइनिस के साथ ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दिल्ली को दूसरा झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। वे 10 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर क्रीज पर टिके हुए हैं। टीम का स्कोर 4.2 ओवर में 2 विकेट पर 42 रन हो गया है। दिल्ली को एक बड़ी साझेदारी की जरुरत है।
ओपनर शिखर धवन का बल्ला आज नहीं चला। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने कैच लिया। धवन 5 रन ही बना सके। दिल्ली ने 2 ओवर में एक विकेट पर 13 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 7 और श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे।
स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टाय, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, कार्तिक त्यागी।
राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने टीम में दो बदलाव किए। टॉम करन की जगह एंड्रयू टाय को मौका दिया। टाय का राजस्थान के लिए यह पहला मैच है। अंकित राजपूत की जगह वरुण एरॉन को मौका दिया है। वे इस सीजन में पहली बार खेलेंगे।
आईपीएल के 13वें सीजन का 23वां मैच राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच आज शारजाह में खेला जाएगा। लगातार 3 मैच हारने के बाद राजस्थान जीत की पटरी पर वापस आना चाहेगी। हम आपको मैच से जु़ड़े सारे अपडेट्स यहां पर देंगे।