आईपीएल के 18वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाए। चेन्नई ने बिना विकेट गंवाए 17.4 ओवर में 181 रन बना लिए। इस सीजन में पहली बार कोई टीम 10 विकेट से जीती है। चेन्नई ने इसके साथ ही लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ दिया। 5 मैच में उसकी ये दूसरी जीत है।
चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस ने नाबाद 181 रनों की साझेदारी की। वॉटसन का बल्ला इस सीजन में पहली बार चला। उन्होंने 53 गेंद पर 83 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और तीन छक्के लगाए। डुप्लेसिस ने 53 गेंद पर 87 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। चेन्नई के लिए दोनों ने ओपनिंग विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की।
वॉटसन और डुप्लेसिस ने माइकल हसी और मुरली विजय के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हसी और विजय ने 2011 में आरसीबी के खिलाफ पहले विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी की थी। दूसरी ओर, पंजाब के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। राहुल ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया। निकोलस पूरन 17 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए।
KXIP vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, केएल राहुल का कैच लेकर हासिल की एक खास उपलब्धि
मयंक अग्रवाल 19 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला की गेंद पर सैम करन ने उनका कैच लिया। मयंक ने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। उन्होंने आउट होने से पहले 49 गेंद पर राहुल के साथ 61 रन की साझेदारी की। मंदीप सिंह 16 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने उन्हें अंबाती रायुडू के हाथों कैच कराया।
IPL 2020 Live Streaming, KXIP vs CSK Live Score Online:
Highlights
चेन्नई सुपरकिंग्स ने दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाए। चेन्नई ने बिना विकेट गंवाए 17.4 ओवर में 181 रन बना लिए। इस सीजन में पहली बार कोई टीम 10 विकेट से जीती है। चेन्नई ने इसके साथ ही लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ दिया। 5 मैच में उसकी ये दूसरी जीत है।
चेन्नई की टीम ने 14 ओवर में बिना किसी नुकसान के 145 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 36 गेंद पर 44 रनों की आवश्यकता है। शेन वॉटसन 44 गेंद पर 69 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, फाफ डुप्लेसिस भी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 40 गेंद पर 56 रन बना लिए हैं। इस दौरान 7 चौके लगाए हैं।
चेन्नई की टीम के 100 रन 10वें ओवर में पूरा हो गया। दोनों ओपनर बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। फाफ डुप्लेसिस 31 गेंद पर 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉटसन ने 31 गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में यह उनका 20वां अर्धशतक है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की है। उसने 6 ओवर में 60 रन बना लिए हैं। उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज क्रीज पर टिके हुए हैं। पाफ डुप्लेसिस 17 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 5 चौके लगाए हैं। दूसरी ओर, शेन वॉटसन ने 19 गेंद पर 22 रन बना लिए हैं। उन्होंने चार चौके लगाए हैं।
इस आईपीएल में पहली बार चेन्नई के ओपनर्स ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है। शेन वॉटसन और फाप डुप्लेसिस ने 3 ओवर में 25 रन बना लिए हैं। इस दौरान वॉटसन ने तीन चौके जड़े। बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम को आक्रामक शुरुआत की आवश्यकता थी।
किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाए। उसने चेन्नई को 179 रन का लक्ष्य दिया। पंजाब के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। राहुल ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उनका कैच लिया। यह धोनी का आईपीएल में 100वां कैच है। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले दिनेश कार्तिक ऐसा कर चुके हैं।
18वें ओवर में पंजाब के दो विकेट गिरे। केएल राहुल 52 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल की गेंद पर धोनी ने उनका कैच लिया। धोनी का आईपीएल में यह 100वां कैच है। निकोलस पूरन 17 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने उनका शानदार कैच लिया। पूरन ने 1 चौका और तीन छक्के लगाए।
पंजाब की टीम ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 51 गेंद पर 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरी ओर, निकोलस पूरन ने 10 गेंद पर 22 रन बना लिए हैं। उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए हैं। पंजाब की पारी के आखिरी 4 ओवर बाकी हैं। दोनों बल्लेबाज इस दौरान कम से कम 50 रन बनाना चाहेंगे।
पंजाब की टीम ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। मंदीप सिंह के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने तेज शुरुआत की। उन्होंने रविंद्र जडेजा को चौके और छक्के लगाए। पूरन 5 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 11 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद मंदीप सिंह क्रीज पर आए। उन्होंने 11वें ओवर में तेजी से बल्लेबाजी की। मंदीप ने पीयूष चावला को एक ही ओवर में दो छक्के लगाए। दूसरे छोर पर केएल राहुल टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाज अब तेजी से रन बनाना चाहेंगे।
मयंक अग्रवाल 19 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला की गेंद पर सैम करन ने उनका कैच लिया। मयंक ने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। उन्होंने आउट होने से पहले 49 गेंद पर राहुल के साथ 61 रन की साझेदारी की। अब टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केएल राहुल पर होगी।
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पंजाब को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। राहुल 30 और मयंक 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग की है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने मजबूत शुरुआत करते हुए 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 18 गेंद पर 22 और मयंक अग्रवाल 12 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के गेंदबाजों को अब तक एक भी सफलता नहीं मिली।
चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल।
धोनी को पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद है। उन्होंने 21 पारियों में 595 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 156 का रहा है। माही ने पंजाब के खिलाफ 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। वे इस मैच में भी जमकर रन बनाना चाहेंगे।