आईपीएल 2020 के 46वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। पंजाब के लिए मंदीप सिंह और क्रिस गेल ने विस्फोटक पारी खेली। दोनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब ने 150 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में पंजाब की ये लगातार पांचवीं जीत है।
उसके लिए मंदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। उन्होंने 56 गेंद की पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रिस गेल ने 29 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए। मंदीप ने इस पारी को अपने पिता को समर्पित किया। उनके पिता का निधन कुछ दिन पहले ही हुआ था। केएल राहुल ने 25 गेंद पर 28 रनों का योगदान दिया। निकोलस पूरन 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2020 Live Cricket Score, KKR vs KXIP Live Updates: लाइव स्ट्रीमिंग
इससे पहले केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए। उसके लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। गिल के अलावा कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 25 गेंद पर 40 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में लॉकी फर्गुसन ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आकंड़े को नहीं छू सका। पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने 3, क्रिस जॉर्डन और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
[ie_ipl_scorecard match_id=47983]
Highlights
किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। पंजाब के लिए मंदीप सिंह और क्रिस गेल ने विस्फोटक पारी खेली। दोनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब ने 150 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में पंजाब की ये लगातार पांचवीं जीत है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। मंदीप सिंह 50 गेंद पर 54 और क्रिस गेल 21 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। मंदीप ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। कुछ दिनों पहले उनके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने अर्धशतक लगाने के बाद ऊपर की ओर बल्ला करके पिता को याद किया। पंजाब को जीत के लिए आखिरी 4 ओवर में 27 रन चाहिए।
क्रिस गेल और मंदीप सिंह पंजाब के लिए विस्फोटक पारी खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी कर ली है। गेल 12 गेंद पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से 26 रन बना चुके हैं। वहीं, मंदीप ने 37 गेंद पर 34 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन चौका और एक छक्का लगाया है। पंजाब ने 1 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 45 गेंद पर 56 रन बनाने हैं।
पंजाब की टीम ने शुरुआती 6 ओवर यानी की पावरप्ले में 36 रन बना लिए हैं। टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया है। ओपनर केएल राहुल और मंदीप सिंह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल ने 16 गेंद पर 19 और मंदीप ने 20 गेंद पर 17 रन बनाए हैं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया है।
पंजाब ने 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 13 गेंद पर 18 औैर मंदीप शर्मा 11 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज विस्फोटक पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। राहुल और मंदीप टीम को आसान जीत दिला सकते हैं।
पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने उसे 150 रनों का लक्ष्य दिया। केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। गिल के अलावा कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 25 गेंद पर 40 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में लॉकी फर्गुसन ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आकंड़े को नहीं छू सका। पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने 3, क्रिस जॉर्डन और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
कोलकाता की आधी टीम 12 ओवर में पवेलियन लौट चुकी है। क्रिस जॉर्डन ने पंजाब को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने सुनील नरेन को बोल्ड कर दिया। नरेन ने एक चौके की मदद से 4 गेंद पर 6 रन बनाए। शुभमन गिल एक छोर पर टिके हुए हैं। वे अर्धशतक के करीब हैं।
कोलकाता के कप्तान इयॉन मॉर्गन 25 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हो गए। रवि बिश्नोई की गेंद पर मुरुगन अश्विन ने उनका कैच लिया। मॉर्गन ने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए। मॉर्गन ने शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। पंजाब ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और सुनील नरेन क्रीज पर हैं।
कोलकाता के कप्तान इयॉन मॉर्गन तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे पंजाब के गेंदबाजों को जमकर धो रहे हैं। मॉर्गन ने 17 गेंदों पर 31 रन बना लिए हैं। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरे छोर पर शुभमन गिल भी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल ने 18 गेंद पर 27 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। गिल और मॉर्गन ने चौथे विकेट के लिए 30 गेंद पर 56 रनों की साझेदारी कर ली है। पंजाब ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं।
शुभमन गिल और इयॉन मॉर्गन कोलकाता की पारी को संभालने में जुटे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी कर ली है। मॉर्गन और गिल ने 2-2 चौके लगाए हैं। कोलकाता ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 33 रन बनाए हैं। मॉर्गन और गिल विस्फोटक पारी खेलने में सक्षम हैं।
कोलकाता की टीम ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 33 बना लिए हैं। इयॉन मॉर्गन और शुभमन गिल टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी कर ली है। मॉर्गन और गिल ने दो-दो च
पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी की है। उन्होंने पारी के दूसरे और अपने पहले ओवर में कोलकाता के दो बल्लेबाजों को चलता किया है। उन्होंने पहले राहुल त्रिपाठी और उसके बाद दिनेश कार्तिक को आउट किया। त्रिपाठी 6 गेंद पर 7 रन बनाकर शमी की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे दिनेश कार्तिक खाता भी नहीं खोल सके। शमी की गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर राहुल के पास चली गई।
कोलकाता को पहला झटका नीतीश राणा के रूप में लगा। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें पहले ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिस गेल के हाथों कैच कराया। नीतीश खाता भी नहीं खोल पाए। नीतीश के बाद राहुल त्रिपाठी क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर शुभमन गिल नाबाद हैं।
केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मंदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, लॉकी फर्गुसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कोलकाता और पंजाब ने एक भी बदलाव नहीं किया है। मयंक अग्रवाल आज भी नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर मंदीप सिंह को फिर से मौका दिया गया है। दूसरी ओर, कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल उपलब्ध नहीं हैं। वे इस मैच में भी टीम से बाहर हैं।