इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन यानी आईपीएल 2020 का 10वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई में सोमवार (28 सितंबर) को खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। उसने सौरभ तिवारी की जगह ईशान किशन को आखिरी एकादश में शामिल किया है।
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। उसने जोश फिलिप और डेल स्टेन की जगह क्रमशः डम जम्पा और इसुरु उडाना को आखिरी एकादश में शामिल किया है। बंगलौर के डेल स्टेन ने पंजाब के खिलाफ 57 रन लुटा दिए थे।
वहीं उमेश यादव को गुरकीरत सिंह मान से रिप्लेस किया गया है। इस सीजन में पहली बार दुनिया के दो टॉप क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा आमने-सामने हैं। इस मैच में कोहली और ट्रेंट बोल्ट की भिड़ंत देखने लायक होगी। मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।
RCB vs MI IPL 2020 Live Cricket Score Streaming Online:
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
IPL 2020 Live Score, RCB vs MI Live Cricket Score Online:
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, इसुरु उडाना।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह।
गेंदबाजी में स्पिनर युजवेंद्र चहल प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं तो तेज गेंदबाजी में नवदीप सैनी के अलावा बाकी गेंदबाज रन रोकने में सफल नहीं रहे हैं। डेल स्टेन और उमेश यादव अब तक महंगे साबित हुए हैं। स्टेन को तो अंतिम 11 में जगह मिलने की उम्मीद है लेकिन यादव की जगह मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से मात दी थी। मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने अब तक 3 बार फाइनल (2009, 2011, 16) खेला है। उसे तीनों बार ही हार झेलनी पड़ी है।
ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरोन फिंच अपनी पारी को मैच जिताऊ प्रदर्शनों में बदलाना चाहेंगे। एबी डिविलियर्स शानदार लय में दिख रहे है। टीम का निचला क्रम उतना मजबूत नहीं है और उम्मीद है कि डिविलियर्स अखिरी के ओवरों में बड़े शॉट लगाकर इस कमी को पूरा करेंगे।
मुंबई इंडियंस की टीम होटल से स्टेडियम के लिए निकल पड़ी है। इस संबंध में मुंबई इंडियंस की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की गई। तस्वीर में रोहित शर्मा बस में दिख रहे हैं।
विराट कोहली का इस आईपीएल में अब तक बल्ला खामोश ही रहा है। हालांकि, वह कब फॉर्म में लौट आएं यह कोई नहीं कह सकता। वह यदि इस मैच में 73 या उससे ज्यादा रन बना लेंगे तो आईपीएल में 5500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। आईपीएल में उनके नाम 190 छक्के दर्ज हैं। यदि इस मैच में वह 10 छक्के लगा लेते हैं तो 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे।
इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनके आईपीएल में 4990 रन हो गए हैं। उन्हें 5000 आईपीएल रन पूरे करने 10 रन चाहिए। यही नहीं वह मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 149 छक्के लगा चुके हैं। यानी 150 आईपीएल छक्के के माइलस्टोन से सिर्फ एक छक्का पीछे हैं।
इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनके आईपीएल में 4990 रन हो गए हैं। उन्हें 5000 आईपीएल रन पूरे करने 10 रन चाहिए। यही नहीं वह मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 149 छक्के लगा चुके हैं। यानी 150 आईपीएल छक्के के माइलस्टोन से सिर्फ एक छक्का पीछे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले गहन प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया। अभ्साय सत्र के दौरान टीम के हेड कोच साइमन कैटिच और डॉयरेक्टर ऑफ टीम ऑपरेशन (आरसीबी) माइक हेसन और एरोन फिंच ने शिविर के मिजाज और आगे की चुनौती को लेकर बातचीत की। देखें वीडियो
दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहा हुए अब तक 61 टी20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।
इस मैदान पर हुए कुल 61 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से 34 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं 26 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर पहली पारी में टीम का औसत स्कोर 144 रन है। दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर 122 रन है।
हार्दिक पंड्या ने पिछले मैच में गेंदबाजी नहीं की ती। इस पर टीम के गेंदबाजी सलाहकार जहीर खान ने कहा, ‘‘हम सभी हार्दिक से गेंदबाजी करने की उम्मीद कर रहे हैं और वह ऐसा खिलाड़ी है जो जब गेंदबाजी कर रहा हो तो किसी भी टीम का संतुलन बदल सकता है और वह इस बात को समझता है। लेकिन हमें उनके शरीर को देखना होगा और हम फिजियो से इसके बारे में परामर्श कर रहे हैं। हम उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना चाहते हैं, वह भी गेंदबाजी करने के इच्छुक हैं और वह सचमुच गेंदबाजी करना चाहते हैं, हमें इंतजार करना होगा और संयम बरतना होगा और उसके शरीर को भी देखना होगा। आखिरकार गेंदबाज को चोटें काफी प्रभावित करती हैं।’’
इस सीजन में पहली बार टीम इंडिया के सुपरस्टार प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा आमने-सामने होंगे। बंगलौर के खिलाफ मुंबई का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों के बीच हुए पिछले 10 मैचों में कोहली सिर्फ 2 बार ही मुंबई को हरा पाए हैं।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार गेंदबाजों पर होगा। इस सीजन में अब तक यहां 4 मैच खेले गए हैं। चारों मैचों में यहां कोई भी टीम चेज नहीं कर पाई है। दिल्ली-पंजाब के बीच खेला गया मुकाबला जरूर सुपर ओवर तक गया था, लेकिन इस मैच में भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दिल्ली ही जीती थी।
रोहित आईपीएल में 5000 रन बनाने से 10 रन दूर हैं। वे 190 मैचों में 31.78 की औसत से 4990 रन बना चुके हैं। अब तक केवल दो बल्लेबाज ही आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बना सके हैं। कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं। रैना के 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रन हैं।
सीजन में मुंबई और बेंगलुरु का यह तीसरा मैच है। इससे पहले दोनों टीमों ने 2 मैचों में एक मैच जीता और एक हारा है। मुंबई को सीजन के पहले मैच में चेन्नई ने हराया था। वहीं, बेंगलुरु को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 3 बार फाइनल (2009, 2011, 16) खेला और तीनों बार खिताब नहीं जीत सकी।
दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।
आईपीएल में मुंबई और बंगलौर के बीच मुंबई टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए। मुंबई ने 18 और बेंगलुरु ने 9 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में बंगलौर एक बार भी मुंबई को नहीं हरा पाई थी।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का मुकाबला आज मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों कप्तान कप्तान भारतीय मौजूदा टीम के दिग्गज क्रिकेटर हैं। एक तरह होंगे आरसीबी के विराट कोहली तो दूसरी ओर होंगे मुंबई के रोहित शर्मा। यह मैच रन मशीन बनाम हिटमैन है। दोनों बल्लेबाज इस बड़े मुकाबले में छाप छोड़ना चाहेंगे। कोहली का बल्ला सीजन में अब तक नहीं चला है। दूसरी ओर, रोहित ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। मैच से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।