इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए थे। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन ही बना सकी।
टूर्नामेंट चेन्नई की ये लगातार दूसरी हार और दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 12 गेंद पर 15 रन ही बना सके।
चेन्नई के लिए फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। केदार जाधव ने 26 रनों का योगदान दिया। शेन वॉटसन (14), मुरली विजय (10) और ऋतुराज गायकवाड़ (5) फेल रहे। रविंद्र जडेजा ने 12 और सैम करन ने नाबाद 1 रन बनाए। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए एनरिच नोर्त्जे को 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली।
CSK vs DC IPL 2020 Live Cricket Score Streaming Online:
इससे पहले दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ 43 गेंद पर 64 रन बनाए। पृथ्वी ने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। शिखर धवन 35 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 और मार्कस स्टोइनिस 5 रन बनाकर आउट हुए।
CSK vs DC: 39 साल के धोनी ने हवा में उड़ते हुए लपका कैच, विराट कोहली होने लगे ट्रोल; देखें video
Highlights
दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए थे। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट चेन्नई की ये लगातार दूसरी हार और दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 12 गेंद पर 15 रन ही बना सके। चेन्नई के लिए फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए एनरिच नोर्त्जे को 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली।
चेन्नई को आखिरी 3 ओवर में जीत के लिए 65 रन बनाने हैं। उसने 17 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं। धोनी ने आवेश खान की गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। यहां से जीतने के लिए चेन्नई को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
चेन्नई ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में 82 रनों की आवश्यकता है। फाफ डुप्लेसिस और केदार जाधव बल्लेबाजी कर रहे हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए दोनों को तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी। चेन्नई को जीत के लिए हर ओवर में 16 रन से ज्यादा बनाने होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स के शिमरॉन हेटमायर ने चेन्नई के विस्फोटक बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को 12वें ओवर में जीवनदान दिया। उन्होंने आवेश खान की गेंद पर आसान कैच छोड़ दिया। चेन्नई ने 12 ओवर में 60 रन बना लिए हैं। डुप्लेसिस और केदार जाधव क्रीज पर टिके हुए हैं।
दिल्ली को दूसरी सफलता मुरली विजय के रूप में मिली। वे 15 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एनरिच नोर्त्जे की गेंद पर कगिसो रबाडा ने उनका कैच लिया। विजय इससे पहले दोनों मुकाबलों में फेल रहे थे। उनके आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर आए हैं। इस टूर्नामेंट में फॉर्म में चल रहे फाफ डुप्लेसिस भी क्रीज पर हैं।
शेन वॉटसन 16 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अक्षर पटेल ने शिमरॉन हेटमायर के हाथों कैच कराया। वॉटसन ने अपनी पारी के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने चेन्नई के लिए अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
दिल्ली ने चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 और मार्कस स्टोइनिस 5 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 64 रन पृथ्वी शॉ ने बनाए। धवन ने 35 और अय्यर ने 26 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए पीयूष चावला ने दो और सैम करन ने एक विकेट लिया।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। पंत 22 और अय्यर भी 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली के पास आखिरी 3 ओवर हैं। वह तेजी से रन बनाकर चेन्नई को बड़ा लक्ष्य देना चाहेगी।
पृथ्वी शॉ 43 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला की गेंद पर धोनी ने उन्हें स्टंप किया। पृथ्वी ने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। दोनों टीम को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
शिखर धवन 35 रन बनाकर आउट हुए। 27 गेंद की पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। पीयूष चावला ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। पृथ्वी शॉ ने अपने आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक लगा दिया है। वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। धवन के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे हैं।
पृथ्वी शॉ ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस आईपीएल में उनका यह पहला अर्धशतक है। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने रविंद्र जडेजा की गेंद को डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन बटोरे। 10 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर बिना विकेट खोए 88 रन है। इसमें पृथ्वी के खाते में 56 और धवन ने 30 रन बनाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने पावर प्ले यानी 6 ओवरों में बिना विकेट खोए 36 रन बनाए। इस दौरान पृथ्वी शॉ के बल्ले से 27 और शिखर धवन के बल्ले से 7 रन आए। दिल्ली कैपिटल्स साल 2008 के बाद से अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पावर प्ले (शुरुआती 6 ओवरों) में एक बार भी 50 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर पाई है।
जोश हेजलवुड ने तीसरा ओवर फेंका। इस ओवर में दिल्ली ने 4 रन बनाए। धवन और पृथ्वी शॉ ने 2-2 रन लिए। चौथा ओवर टॉम करन लेकर आए। उनके इस ओवर में पृथ्वी शॉ ने 2 चौके जड़े। इस ओवर से दिल्ली ने 12 रन बटोरे। इसमें से 11 रन पृथ्वी के थे। एक रन वाइड से आया। 4 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर बिना विकेट खोए 27 रन था।
सैम करन ने चेन्नई के लिए दूसरा ओवर फेंका। इस ओवर में दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 2 रन ही बना पाई। इसमें एक रन लेग बाई से आया। शिखर धवन ने एक रन लेकर अपना खाता खोला।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने मैच की पहली गेंद खेली। पृथ्वी पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाा पाए। दूसरी गेंद भी डॉट रही। तीसरी गेंद पर उन्होंने पॉइंट और डीप एक्स्ट्रा कवर के बीच से चौका जड़ दिया। चौथी गेंद भी सीमा रेखा के पार पहुंचा दी। पहले ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन था।
चेन्नई सुपरकिंग्स: एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डुप्लेसिस, सैम करन, रितुराज गायकवाड़, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, जोश हेजलवुड, पीयूष चावला, दीपक चाहर।
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरॉन हेटमायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, आवेश खान।
आईपीएल में दिल्ली की टीम इकलौती ऐसी टीम है, जो अब तक टूर्नामेंट में एक बार भी फाइनल नहीं खेल पाई है। दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। दिल्ली कैपिटल्स में युवा खिलाड़ियों पर अपनी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार रहेगा। कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ जैसे युवा बल्लेबाज टीम में की-प्लेयर हैं।
मैच में एक अन्य पहलू तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के प्रदर्शन का होगा। मोहित ने शुरू में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को आउट किया था, लेकिन अंत में उनकी लूज गेंदों से दिल्ली कैपिटल्स के लिए चीजें मुश्किल हो गईं। हालांकि, कगिसो रबाडा ने अंत में काफी कसी गेंदबाजी की। चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीम अंतिम 10 ओवरों में आक्रमण करना पंसद करती है तो दिल्ली कैपिटल्स हर्षल पटेल को आजमा सकते हैं। हर्षल एक बल्लेबाज के तौर पर भी काम आ सकते हैं, क्योंकि वह घरेलू क्रिकेट में पारी का आगाज कर चुके हैं।