इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का छठे मुकाबले में गुरुवार (24 सितंबर) को किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को 97 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 207 रनों का लक्ष्य दिया था। विराट कोहली की टीम 17 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया।
बंगलौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बनाए। पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल ने 132 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 69 गेंद की पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए। विराट कोहली ने राहुल को दो जीवनदान दिया। इसका फायदा उठाते हुए राहुल ने शतक जड़ दिया। उसके लिए मयंक अग्रवाल ने 26, निकोलस पूरन ने 17 और करुण नायर ने 15 रन बनाए।
KXIP vs RCB: केएल राहुल ने जड़ी IPL 2020 की पहली सेंचुरी, रिकॉर्ड्स की लगाई जड़ी
बंगलौर के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उनके अलावा एबी डिविलियर्स 18 गेंद पर 28 रन बनाए। उनके अलावा एरॉन फिंच 20 और शिवम दुबे 12 रन बनाकर आउट हुए। शेल्डन कॉटरेल ने देवदत्त पडिक्कल (1) और विराट कोहली (1) को आउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने जोश फिलिप (0) को पवेलियन भेजा। शिवम दुबे (12) को मैक्सवेल ने बोल्ड किया।
IPL 2020 Live Score, KXIP vs RCB Live Cricket Score Online:


किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को 97 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 207 रनों का लक्ष्य दिया था। विराट कोहली की टीम 17 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया।
पंजाब ने लगातार दो ओवर में बंगलौर के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया। ग्लेन मैक्सवेल ने 13वें ओवर में शिवम दुबे को बोल्ड कर दिया। दुबे ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। इसके बाद 14वें ओवर में रवि बिश्नोई ने उमेश यादव को बोल्ड कर दिया। पंजाब की टीम जीत की ओर बढ़ रही है।
आरसीबी की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 10 ओवर में 144 रन और बनाने हैं। शिवम दुबे 3 और वॉशिंगटन सुंदर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। एबी डिविलियर्स और एरॉन फिंच पवेलियन लौट चुके हैं। डिविलियर्स (28) को मुरुगन अश्विन ने सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वहीं, फिंच (20) को रवि बिश्नोई ने बोल्ड कर दिया।
विराट कोहली के आउट होने के बाद आरसीबी की टीम मुश्किल में है। एबी डिविलियर्स और एरॉन फिंच क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों से टीम को उम्मीदें हैं। आरसीबी ने 7 ओवर में 48 रन बना लिए हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलौर की टीम को दोहरा झटका लगा। पहले ओवर में शेल्डन कॉटरेल ने देवदत्त पडिक्कल (10 को आउट कर दिया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने जोश फिलिप (00 को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। कॉटरेल ने अपने अगले ओवर में विराट कोहली को भी आउट कर दिया। कोहली 1 रन बनाकर रवि बिश्नोई को कैच थमा बैठे।
पंजाब ने बंगलौर को 207 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल ने 132 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 69 गेंद की पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए। विराट कोहली ने राहुल को दो जीवनदान दिया। इसका फायदा उठाते हुए राहुल ने शतक जड़ दिया। उसके लिए मयंक अग्रवाल ने 26, निकोलस पूरन ने 17 और करुण नायर ने 15 रन बनाए।
विराट कोहली को दुनिया का बेस्ट फील्डर माना जाता है, लेकिन उन्होंने पंजाब की पारी के 17वें ओवर में केएल राहुल का जीवनदान दे दिया। उन्होंने लेग साइड में आसान कैच छोड़ दिया। राहुल शतक के करीब बढ़ रहे हैं। पंजाब की टीम 150 रन के नजदीक है। ऐसे में उन्हें जीवनदान देना बंगलौर के लिए महंगा पड़ सकता है।
ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला दूसरे मैच में भी नहीं चला। वे 6 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शिवम दुबे की गेंद पर एरॉन फिंच ने उनका कैच लिया। कप्तान केएल राहुल और करुण नायर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
बंगलौर ने 14वें ओवर में शिवम दुबे को गेंदबाजी के लिए बुलाया। उन्होंने पहली ही गेंद पर टीम को सफलता दिला दी। दुबे ने निकोलस पूरन को एबी डिविलियर्स के हाथों कैच कराया। पूरन ने 18 गेंद पर 17 रन बनाए। दूसरे छोर पर कप्तान केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल का अपना 17वां अर्धशतक जड़ दिया है।
पंजाब के कप्तान केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अपने अर्धशतक के नजदीक पहुंच गए हैं। उन्होंने एक तरफ से पारी को संभाला है। राहुल के साथ निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी टीम को बड़े स्कोर की ओर लेकर जा रहे हैं। पंजाब के आधे ओवर होने वाले हैं। वह कम से कम बंगलौर की टीम को 200 रनों का लक्ष्य देना चाहेगी।
विराट कोहली का चहल को ओवर देने की ट्रिक काम कर गई। चहल ने ओवर की आखिरी गेंद गुगली की। मयंक अग्रवाल चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। इसके साथ ही बंगलौर को पहली सफलता मिल गई। पंजाब के लिए मयंक का आउट होना बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने 80 से ज्यादा रन की पारी खेली थी। चहल की जगह निकोलस पूरन क्रीज पर आए।
पावर प्ले यानी 6 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब ने बिना विकेट खोए 50 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 24 और मयंक अग्रवाल 25 रन पर खेल रहे हैं। विराट कोहली अब तक उमेश यादव, नवदीप सैनी और डेल स्टेन को आजमा चुके हैं, लेकिन वे यह साझेदारी तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। यही वजह है कि उन्होंने सातवां फेंकने के लिए युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई।
चार ओवरों का खेल हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब ने बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 19 और मयंक अग्रवाल 14 रन पर खेल रहे हैं। चौथा ओवर नवदीप सैनी ने फेंका। इस ओवर में उन्होंने 7 रन दिए। इसमें केएल राहुल का एक चौका भी शामिल है।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए उमेश यादव ने पहला ओवर फेंका। इस ओवर में उन्होंने 8 रन दिए। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। राहुल ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इसके साथ ही केएल राहुल ने आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, जोश फिलिप (विकेटपकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, जेम्स नीशाम, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, शेल्डन कॉट्रेल, रवि विश्नोई।
पंजाब की गेंदबाजी के अगुआ मोहम्मद शमी ने टीम के शुरुआती मुकाबले में अपनी उपयोगिता साबित की थी। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रभावित किया था और वे मैच में और आत्मविश्वास से भरे होंगे। वहीं आरसीबी की गेंदबाजी के लिये हमेशा की तरह युजवेंद्र चहल अहम होंगे। सोमवार को मिली जीत में यह लेग स्पिनर काफी अहम रहा था।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान विराट कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम आता है। डिविलियर्स को इस सीजन 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब में कप्तान केएल राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।