आईपीएल 2019 यानी कि आईपीएल के 12वें सीजन में युवराज सिंह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने के लिए तैयार है। मुंबई के साथ नई पारी खेलने के लिए युवराज सिंह जमकर पसीना भी बहा रहे हैं।इस दौरान मैदान पर अभ्यास करने उतरे युवराज सिंह थोड़े सुस्त नजर आए और उन्होंने खुद का ही मजाक बनाया। सोशल मीडिया पर खुद युवराज सिंह ने एक ट्वीट साझा किया जिसमें वो खुद नजर आ रहे थे।इस वीडियों को दो हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई लोगों ने इसे रीट्वीव किया है।

ट्वीट किए गए वीडियो में युवराज सिंह अभ्यास के लिए मैदान पर जा रहे हैं। लेकिन वह मैदान पर जाने में समय लगा रहे हैं और वह वीडियो में धीरे-धीरे चलते दिखाई दे रहे हैं। इसपर युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है , भाई साहब थोड़ा तेज चलो। दरअसल पहले यह वीडियो मुंबई इंडियंस के अकाउंट से शेयर हुआ है जिसमें कैप्शन लिखा है, और फिर आए युवराज सिंह और धागे खोल दिए।गौरतलब है कि डीवाई पाटिल टी20 ट्रॉफी में के दौरान ने तूफानी पारी खेलकर आईपीएल से पहले अच्छे संकेत दिए थे।इस दौरान उन्होंने 57 गेंद में 80 रन की पारी खेली थी।

जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारतीय टीम के लिए आखिरी बार खेलने वाले युवराज सिंह इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के हिस्सा थे। इस साल पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उन्होंने 8 पारियों में केवल 65 रन बनाए थे।आईपीएल के 12 सीजन तक मुंबई इंडियंस युवराज सिंह की छठवीं टीम हैं। इससे पहले वह पांच टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। इस बार उनकी कोशिश होगी कि वह रन बनाकर अपना करियर ग्राफ को ऊपर ले जाएं और अपने खाते में और रन जोड़ सकें।