आईपीएल सीजन-12 का सातवां मैच आज बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जिसमें आरसीबी की टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। वहीं इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रनों की कमाल पारी खेली औऱ बाद में युवराज सिंह और हार्दिक पंड्या ने कमाल की पारी खेली जिसके चलते मुंबई ने आरसीबी को 188 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में उतरी आरसीबी की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और कप्तान कोहली और डिविलियर्स ने कमाल की पारी खेली। एबी ने तो मैच एक समय पर आरसीबी के पाले में ला  दिया था लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए इस मैच को 6 रन से जीत लिया।

 

Live Blog

Highlights

    23:52 (IST)28 Mar 2019
    मुंबई ने जीता मैच

    मुंबई ने आरसीबी को 6 रनों से जीत लिया है। गजब की वापसी मुंबई के गेंदबाजों द्वारा।

    23:43 (IST)28 Mar 2019
    आखिरी ओवर में चाहिए इतने रन

    6 गेंदों का खेल और बचा है जबकि आरसीबी को अभी जीत के लिए 17 रनों की जरूरत हैं।

    23:36 (IST)28 Mar 2019
    12 गेंद में चाहिए 22 रन

    12 गेंदो का खेल औऱ बचा है जबकि आरसीबी को जीत के लिए अभी 22 रनों की जरूरत है। डिविलियर्स खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

    23:26 (IST)28 Mar 2019
    बुमराह ने दिया एक और झटका

    147 के स्कोर पर बुमराह ने आरसीबी को चौथा झटका दिया है। हेटमायर 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अभी आरसीबी को 23 गेंद में 41 रन चाहिए। डिविलियर्स अभी मैदान में हैं। 

    23:15 (IST)28 Mar 2019
    30 गेंद में चाहिए इतने रन

    30 गेंद का खेल और बचा है और आरसीबी को जीत के लिए अभी 62 रनों की दरकार है। देखना है कि हेटमायर और डिविलियर्स कैसे इसे हासिल करते हैं। 

    23:06 (IST)28 Mar 2019
    5 हजारी बने कोहली

    विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वहीं वो अपने अर्धशतक के भी काफी करीब आ गए हैं। 

    22:58 (IST)28 Mar 2019
    100 रन पूरे

    12वें ओवर में आरसीबी की टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया है। अच्छी लय में दिख रहे हैं कप्तान कोहली।

    22:51 (IST)28 Mar 2019
    10 ओवर के बाद आरसीबी

    10 ओवर का खेल हो चुका है और आरसीबी की टीम ने 81 रन बना लिए हैं। अब 60 गेंद में जीत के लिए आरसीबी को 106 रन बनाने होंगे। 

    22:45 (IST)28 Mar 2019
    कोहली-डिविलियर्स से विराट उम्मीदें

    8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर अब 72 पर पहुंच गया है। डिविलियर्स और कोहली की जोड़ी से इस मैच में खासा उम्मीदें होंगी। 

    22:39 (IST)28 Mar 2019
    आरसीबी को लगा दूसरा झटका

    मयंक ने अपने खाते के पहले ओवर में 67 के स्कोर पर आरसीबी को दूसरा झटका दे दिया है। पार्थिव पटेल 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

    22:31 (IST)28 Mar 2019
    आरसीबी की फिफ्टी पूरी

    छठे ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी की टीम ने 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है। खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं पार्थिव पटेल और कप्तान कोहली।

    22:24 (IST)28 Mar 2019
    चीकू भैया ने जड़ा लगातार तीन चौका

    विराट कोहली और बुमराह के बीच बैटल का सभी को इंतजार था और कोहली ने बुमराह का स्वागत तीन चौके के साथ किया है। 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 39 पर पहुंच गया है।

    22:18 (IST)28 Mar 2019
    आरसीबी की अच्छी शुरुआत

    3 ओवर का खेल हो चुका है और 188 के जवाब में उतरी आरसीबी की टीम ने 27 रन बना लिए हैं। अच्छी लय में दिख रहे हैं मोइन अली और पार्थिव पटेल।

    22:09 (IST)28 Mar 2019
    पहले ओवर का हाल

    पहला ओवर लेकर आए हैं मैक्कलेघन और इस ओवर में पार्थिव पटेल और मोइन अली की जोड़ी ने एक चौके की मदद से 7 रन बटोर लिए हैं।

    21:56 (IST)28 Mar 2019
    अब मुंबई के गेंदबाजों पर रहेगी नजर

    188 रनों के जवाब में उतरने जा रही आरसीबी के सामने देखना होगा कि आखिर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज किस तरह की पारी खेलते हैं। 

    21:45 (IST)28 Mar 2019
    मार्कंडेय आउट

    अंतिम ओवर की पहली गेंद पर मार्कंडेय आउट हो गए हैं। 172 के स्कोर पर मुंबई को ये झटका लगा है।

    21:35 (IST)28 Mar 2019
    150 के पार मुंबई

    18 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई की टीम ने 7 विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि 12 गेंदों में मुंबई कितना रन और जोड़ती है।

    21:30 (IST)28 Mar 2019
    आरसीबी की शानदार वापसी

    एक समय लग रहा था कि मुंबई 200 के आंकड़े को आसानी से छू लेगी लेकिन 17 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई की टीम  विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी है।

    21:25 (IST)28 Mar 2019
    पंड्या ब्रदर्स मैदान में

    पोलार्ड के आउट होने के बाद अब पंड्या ब्रदर्स की जोड़ी मैदान में आ गई है। 4 ओवर का खेल और बचा है और मुंबई को अपने स्कोर गति को तेज करना होगा।

    21:17 (IST)28 Mar 2019
    सूर्यकुमार यादव आउट

    अच्छी लय में दिख रहे सूर्यकुमार यादव 38 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 138 के स्कोर पर 16वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा है। 

    21:09 (IST)28 Mar 2019
    पोलार्ड मैदान में

    युवराज सिंह के आउट होने के बाद अब पोलार्ड मैदान में आ गए हैं। मुंबई एक बड़ा लक्ष्य विराट सेना को देना चाहेगी।

    21:04 (IST)28 Mar 2019
    युवराज का पहला छक्का

    14वां ओवर लेकर आए हैें चहल और इस ओवर के पहले गेंद पर युवी ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। वहीं दूसरी गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ दिया है।

    20:59 (IST)28 Mar 2019
    12 ओवर के बाद मुंबई

    12 ओवरे के बाद मुंबई का स्कोर अब दो विकेट खोकर 92 पर पहुंचा दिया है। युवराज और सूर्यकुमार की जोड़ी अब मैदान में आ गई है।

    20:51 (IST)28 Mar 2019
    रोहित शर्मा हुए आउट

    रोहित शर्मा ने 11वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा करने के करीब आ गए थे लेकिन उमेश यादव ने उन्हें आउट कर दिया है। 48 रन बनाकर रोहित 87 के स्कोर पर आउट हो गए हैं। 

    20:44 (IST)28 Mar 2019
    9 ओवर के बाद मुंबई

    9 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैंछ अच्छी लय में दिख रहे हैं रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव उनका साथ निभा रहे हैं। 

    20:35 (IST)28 Mar 2019
    सूर्यकुमार यादव मैदान में

    डिकॉक के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव मैदान में आ गए हैं। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अब एक विकेट खोकर 56 रन पर पहुंच गया है। 

    20:30 (IST)28 Mar 2019
    50 रनों की हुई साझेदारी

    रोहित-डिकॉक के बीच अब 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही खतरनाक लय में दिख रहे हैं। अब युजवेंद्र चहल के हाथों में गेद है। 

    20:23 (IST)28 Mar 2019
    पहले पावरप्ले के बाद मुंबई

    5 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई की टीम ने रोहित-डिकॉक की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 43 रन जोड़ लिए हैं। अच्छी लय में दिख रहे हैं रोहित शर्मा। 

    20:18 (IST)28 Mar 2019
    4 ओवर के बाद मुंबई

    चार ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई की टीम ने 32 रन बटोर लिए हैं। रोहित शर्मा शानदार लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। वहीं डिकॉक उनका साथ निभा रहे हैं।

    20:13 (IST)28 Mar 2019
    डिकॉक के बल्ले से पहला चौका

    तीसरा ओवर लेकर आए थे उमेश यादव और इस ओवर मेंं डिकॉक ने अपने खाते का पहला चौका जड़ा है। 3 ओवर के बाद अब मुंबई का स्कोर 25 रन पर आ गया है। रोहित अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

    20:03 (IST)28 Mar 2019
    रोहित ने चौके से किया स्वागत

    पहला ओवर लेकर आए हैं उमेश यादव और इस ओवर की तीसरी गेंद और रोहित के खाते की गेंद पर रोहित ने पहला चौका जड़कर अपना खाता खोला है। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अब रोहित के दो चौकों की मदद से टीम का स्कोर 9 पर पहुंचा दिया है।

    19:59 (IST)28 Mar 2019
    रोहित-डिकॉक की जोड़ूी मैदान में

    मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और डिकॉक की जोड़ी अब मैदान में आ गई है। एक ठोस शुरुआत की दरकार इन दोनों बल्लेबाजों से होगी। 

    19:44 (IST)28 Mar 2019
    मुंबई को करनी होगी दमदार शुरुआत

    मुंबई के सलामी बल्लेबाजों पर दारोमदार होगा कि वो एक ठोस शुरुआत टीम को दिलाएं। देखना होगा कि आखिर किस रणनीति के साथ आरसीबी के गेंदबाज गेंदबाजी करते हैं। 

    19:22 (IST)28 Mar 2019
    विराट-बुमराह पर रहेगी नजर

    एक तरफ दुनिया का बेस्ट गेंदबाज है तो वहीं दूसरी तरफ दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज है। ऐसे में कोहली-बुमराह के बीच एक शानदार बैटल देखने को मिल सकती है। दोनों पर रहेगी नजर।

    19:17 (IST)28 Mar 2019
    रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

    अपना पहला मैच गंवाने के बाद दोनों टीमें आज पहली जीत की तलाश में होगी। ऐसे में रोहित और विराट दोनों के बल्ले से धमाकेदार पारी देखने को मिल सकती है। बस थोड़ी देर में टॉस होने जा रहा है।