IPL 2019 KXIP vs DC Cricket Score streaming Online at Hotstar IPL Cricket, Star Sports 1: किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में आईपीएल का एक अहम मुकाबला खेला गया जिसमें पंजाब की टीम ने 14 रनों से इस मैच को जीत लिया । एक समय पर पंजाब के हांथों से ये मैच फिसल गया था लेकिन शमी और करन की धारदार गेंदबाजी के चलते दिल्ली को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने गेंदबाजी का फैसला लिया था। पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन मिलर और सरफराज की किफायती पारी और मंदीप के आखिरी ओवर के थ्रिलर से पंजाब ने दिल्ली को जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य दिया था। इसका पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भले ही खराब रही हो लेकिन धवन और अय्यर ने पहले पारी को संभाला फिर पंत और इनग्रम ने इस मैच में लगभग दिल्ली को जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया, लेकिन करन की हैट्रिक और शमी  के कमाल ओवर के चलते पंजाब ने इस मैच को 14 रनों से जीत लिया है।

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच को आप सोमवार को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन होटस्टार भी मैच उपलब्ध रहेगी।

[live_score_card league=”ipl” gamecode=”189940″ ]

KXIP vs DC T20 Live Score – यहां देखें मैच का लाइव स्कोर

Watch: KXIP vs DC IPL Live Match Cricket Score

Live Blog

23:50 (IST)01 Apr 2019
पंजाब ने जीता मैच

बेहद रोमांचक मैच में पंजाब की टीम ने इस मुकाबले को 14 रनों से जीत लिया है। करन ने शानदार हेट्रिक भी ली है। 

23:39 (IST)01 Apr 2019
हर्षल भी हुए आउट

पंजाब ने पूरा मैच ही बदलकर रख दिया है। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पटेल भी अपना विकेट गंवा बैठे हैं।

23:32 (IST)01 Apr 2019
18 गेंद में चाहिए 23 रन

दिल्ली ने लगातार दो गेंद में दो विकेट गंवा दिए है। अब जीत के लिए 18 गेंदों में 23 रनों की जरूरत है। हनुमा विहारी और इनग्रम की जोड़ी मैदान में है।

23:22 (IST)01 Apr 2019
4 ओवर में चाहिए 30 रन

4 ओवर का खेल बचा है और दिल्ली की टीम को जीत के लिए 30 रनों की ही दरकार है। अब देखना होगा कि आखिर पंत और इनग्रम के खिलाफ क्या रणनीति बनाते हैं पंजाब के गेंदबाज।

23:18 (IST)01 Apr 2019
39 रनों की और जरूरत

दिल्ली की टीम को जीत के लिए अब 30 गेंदों में केवल 39 रनों की जरूरत है। पंत और इनग्रम दोनों ही कमाल लय में बल्लेबाजी करती दिख रही है।

23:08 (IST)01 Apr 2019
अच्छी लय में दिख रहे इनग्रम

इनग्रम और पंत दोनों ही अच्छी लय में दिख रहे हैं। अभी दिल्ली को जीत के लिए 42 गेंदों पर 62 रनों की जरूरत है।

23:01 (IST)01 Apr 2019
48 गेंद में 69 की दरकार

48 गेंद में अभी दिल्ली को जीत के लिए 9 रन बनाने होंगे। देखना होगा पंत किस तरह से पारी को लेकर आगे बढ़ते हैं।

22:54 (IST)01 Apr 2019
इनग्रम मैदान में

शिखर धवन के आउट होने के बाद अब इनग्रम मैदान पर आ गए हैं। पंत और इनग्रम की जोड़ी से दिल्ली को काफी उम्मीदें हैं।

22:37 (IST)01 Apr 2019
आक्रामक दिख रहे अय्यर बोल्ड

8वां ओवर लेकर आए थे विल्यून और इस ओवर का स्वागत अय्यर ने चौके के साथ किया लेकिन अगली ही गेंद पर वो बोल्ड हो गए। अय्यर 28 रन बनाकर 61 के स्कोर पर आउट हो गए हैं। 

22:30 (IST)01 Apr 2019
पहले पावरप्ले के बाद दिल्ली

6 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर 49 रन पूरे कर लिए हैं। अब धवन और अय्यर दोनों ही अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

22:20 (IST)01 Apr 2019
4 ओवर के बाद दिल्ली

4 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर पारी को संभाल लिया है। अब स्कोर 31 पर पहुंच गया है। धवन अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

22:16 (IST)01 Apr 2019
अय्यर-धवन से काफी उम्मीदें

तीन ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर स्कोर को 25 पर पहुंचा दिया है। अय्यर और धवन से उम्मीद होगी कि वो एक साझेदारी खड़ी करें और टीम को जीत की तरफ लेकर जाएं। 

22:12 (IST)01 Apr 2019
दो ओवर के बाद दिल्ली

दो ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर अब 16 रन बना लिए हैं। अय्यर और धवन से एक साझेदारी की उम्मीद होगी। 

22:05 (IST)01 Apr 2019
दिल्ली की खराब शुरुआत

पिछले मैच में 99 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ आउट हो गए हैं। पहले ओवर की पहली गेंद पर ही दिल्ली को झटका दिया है अश्विन ने।

21:48 (IST)01 Apr 2019
दिल्ली को चाहिए 167 रन

दिल्ली को इस मैच में जीत के लिए 167 रनों की जरूरत है। अब देखना होगा कि पंजाब इसे कैसे हासिल करता है।

21:46 (IST)01 Apr 2019
शमी भी हुए आउट

156 के स्कोर पर पंजाब को 9वां झटका लगा है। अब ऑलआउट होने से बचना चाहेगी पंजाब की टीम।

21:44 (IST)01 Apr 2019
अश्विन हुए आउट

20वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब को आठवां झटका लगा है। 153 के स्कोर पर ये विकेट गिरा है।

21:41 (IST)01 Apr 2019
150 रन पूरे

19वें ओवर में पंजाब की टीम ने 150 के आंकडे को पार कर लिया है। और आखिरी गेंद पर इस 19वें ओवर की आर अश्विन आउट हो गए हैं. 

21:34 (IST)01 Apr 2019
रबाडा ने झटका विकेट

18वां ओवर लेकर आए थे रबाड़ा और पहली ही गेंद पर मंदीप ने एक शानदार चौका जड़ा लेकिन तीसरी गेंद पर विल्यून आउट हो गए हैं। 

21:24 (IST)01 Apr 2019
16 ओवर के बाद पंजाब

16 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब की टीम ने 136 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि आखिर 24 गेंदों पर दोनों बल्लेबाज कितने रन जोड़ते हैं। 

21:12 (IST)01 Apr 2019
सरफराज हुए आउट

120 के स्कोर पर संदीप ने पंजाब को चौथा झटका दे दिया है। सरफराज 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

21:01 (IST)01 Apr 2019
100 रन पूरे

12वें ओवर में पंजाब की टीम ने तीन विकेट खोकर 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मिलर और सरफराज दोनों ही अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

20:47 (IST)01 Apr 2019
9 ओवर के बाद पंजाब

9 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब की टीम ने तीन विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। सरफराज और मिलर अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

20:38 (IST)01 Apr 2019
मयंक अग्रवाल हुए आउट

8वां ओवर लेकर आए थे हर्षल पटेल और इस ओवर की पहली गेंद पर ही शिखर धवन की कमाल फील्डिंग के चलते मयंक अग्रवाल आउट हो गए हैं। 58 पर ये तीसरा झटका लगा है।

20:30 (IST)01 Apr 2019
पहले पावरप्ले के बाद पंजाब

पंजाब की टीम ने 6 ओवर का खेल हो जाने के बाद स्कोर को 2 विकेट खोकर 50 के पार पहुंचा दिया है। सरफराज अच्छी लय में दिख रहे हैं।

20:23 (IST)01 Apr 2019
सरफराज अब मैदान में

दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद अब सरफराज और मयंक अग्रवाल की जोड़ी मैदान में है। 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर अभी 37 रन है।

20:16 (IST)01 Apr 2019
अच्छी लय में दिख रहे सैम करन

तीसरा ओवर लेकर आए थे आवेश खान और इस ओवर में सैम करन ने तीन चौका जड़कर टीम का स्कोर 27 पर पहुंचा दिया है। मयंक के साथ एक अच्छी साझेदारी जमानी होगी। 

20:11 (IST)01 Apr 2019
मयंक अग्रवाल मैदान में

दूसरे ही ओवर में केएल राहुल का विकेट खोने के बाद अब मैदान में आ गए हैं मयंक अग्रवाल। करन के साथ उन्हें एक साझेदारी जमानी होगी। 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 15-1 है।

20:06 (IST)01 Apr 2019
राहुल ने जड़ा चौका

इस मैच का दूसरा ओवर लेकर आए हैं मॉरिश और दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने एक और शानदार चौका जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 9 पर पहुंच गया है।

19:59 (IST)01 Apr 2019
दोनों टीमें मैदान में

दिल्ली की टीम जहां मैदान में आ गई है तो वहीं केएल राहुल और सैम करन पंजाब की पारी का आगाज किया है। क्रिस गेल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

19:44 (IST)01 Apr 2019
पंजाब की प्लेइंग इलेवन

लोकेश राहुल (w), मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, सरफराज खान, मनदीप सिंह, हार्डस विलोजेन, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन (c), मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान।

19:40 (IST)01 Apr 2019
पहले बैटिंग करेगा पंजाब

इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। ऐसे में पंजाब के बल्लेबाज मैदान में पहले जलवा दिखाने के इरादे से उतरेंगे। देखना होगा कि आखिर किस रणनीति के तहत गेंदबाजी होती है।

19:14 (IST)01 Apr 2019
थोड़ी देर में होगा टॉस

पंजाब-दिल्ली के बीच होने वाले इस मैच में मोहाली के मैदान पर रोमांचक मुकाबला बस थोड़ी ही देर में शुरू होने जा रहा है। टॉस अब से बस कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है।