इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-12 का 24वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मेजबना मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई की टीम ने आखिरी गेंद पर इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच में टॉस जीतकर इस  मैच में मुंबई के कप्तान पोलार्ड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। वहीं, केएल राहुल के नाबाद शतक और गेल की तूफानी पारी के चलते पंजाब ने मुंबई को 198 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके बाद जब इस लक्ष्य का पीछा करने मुंबई की टीम उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन इस मैच के कप्तान पोलार्ड ने खुद की बल्लेबाजी में आज प्रमोशन किया और ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए आए। शुरू से ही पोलार्ड आतिशी अंदाज में खेल रहे थे। एक समय लग रहा था कि मैच मुंबई की पकड़ से काफी दूर चला गया है लेकिन पोलार्ड ने 31 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली।

हालांकि जब टीम को 5 गेंद में 4 रन चाहिए थे तो पोलार्ड अपना विकेट गंवा बैठे। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और पिछले मैच के हीरो अल्जारी ने 2 रन भागकर अपनी टीम को दो अंक भी दिला दिए। ये मुंबई की लगातार तीसरी जीत है।

Live Blog

00:12 (IST)11 Apr 2019
मुंबई ने जीता मैच

पोलार्ड की 83 रनों की तूफानी पारी और जोजफ की पहल के चलते मुंबई ने इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया है। 

00:06 (IST)11 Apr 2019
पोलार्ड आउट

83 रनों की धुआंधार पारी खेलकर पोलार्ड आउट हो गए हैं। 4 गेंद में मुंबई को जीत के लिए 4 रन ही चाहिए।

00:00 (IST)11 Apr 2019
6 गेंद में चाहिए 15 रन

इस मैच में जीत के लिए अब मुंबई को 6 गेंद में 15 रनों की दरकार है। पोलार्ड क्रीज पर मौजूद हैं। 

23:47 (IST)10 Apr 2019
पोलार्ड का अर्धशतक हुआ पूरा

18 गेंदों में मुंबई को अभी जीत के लिए 40 रनों की जरूरत है। पोलार्ड ने कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। 

23:34 (IST)10 Apr 2019
क्रुणाल पंड्या मैदान में

हार्दिक के आउट होने के बाद अब क्रुणाल पंड्या मैदान में आ गए हैं। 29 गेंदों में जीत के लिए मुंबई को 61 रनों की दरकार है।

23:28 (IST)10 Apr 2019
30 गेंद में चाहिए 63 रन

5 ओवर का खेल और बचा है जबकि मुंबई की टीम को अभी जीत के लिए 63रनों की दरकार है। देखना होगा कि पोलार्ड और पंड्या इसे कैसे हासिल करते हैं।

23:18 (IST)10 Apr 2019
42 गेंद में चाहिए 89 रन

इस मैच में जीत के लिए मुंबई की टीम को अभी 42 गेंदों में 89 रनों की दरकार है। पोलार्ड और पंड्या से आतिशी पारी की दरकार होगी। 

23:13 (IST)10 Apr 2019
हार्दिक पंड्या मैदान में

इशान किशन के आउट होने के बाद अब मैदान में हार्दिक पंड्या आ गए हैं। आज इस खिलाड़ी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

23:05 (IST)10 Apr 2019
पोलार्ड का पहला छक्का

11 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई की टीम ने 76 रन बना लिए हैं। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने अपने खाते का पहला छक्का जड़ा है। 

22:55 (IST)10 Apr 2019
9 ओवर के बाद मुंबई

198 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की टीम ने तीन विकेट खोकर 9 ओवर के बाद 62 रन बना लिए हैं। इशान किशन और पोलार्ड की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

22:47 (IST)10 Apr 2019
पोलार्ड मैदान में

सूर्यकुमार के आउट होने के बाद अब कप्तान पोलार्ड मैदान में आ गए हैं। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर केवल 58 रन है। तेजी से रन बनाने की मुंबई की होगी कोशिश। 

22:41 (IST)10 Apr 2019
7 ओवर के बाद मुंबई

7 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। तेजी से रन बनाने होंगे मुंबई के बल्लेबाजों को। 

22:30 (IST)10 Apr 2019
5 ओवर के बाद मुंबई

5 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई की टीम ने 41 रन बना लिए हैं और एक विकेट भी गंवा दिए हैं। सूर्यकुमार यादव तीन चौके जड़कर खेल रहे हैं।

22:23 (IST)10 Apr 2019
लाड हुए बोल्ड

28 के स्कोर पर मुंबई को पहला झटका लगा है और लाड अपना विकेट गंवा बैठे हैं। 

22:18 (IST)10 Apr 2019
तीन ओवर के बाद मुंबई

तीन ओवर का खेल हो चुका है और 198 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की टीम ने बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। अच्छी लय में दिख रहे हैं डिकॉक और लाड। 

22:08 (IST)10 Apr 2019
लाड ने छक्के से खोला खाता

पहला ओवर अंकित लेकर आए थे और इस ओवर में सिद्धेश लाड ने छक्के के साथ अपना खाता खोला और पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अब 11 रन पर पहुंच गया है।

21:51 (IST)10 Apr 2019
मुंबई को जीत के लिए 198 रन

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक के दम पर मुंबई को जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य दिया है। 

21:45 (IST)10 Apr 2019
शतक के करीब पहुंचे केएल राहुल

19 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब की टीम ने 184 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 91 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:37 (IST)10 Apr 2019
करन हुए आउट

151 के स्कोर पर पंजाब को चौथा झटका लगा है। करन 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बुमराह को ये पहली सफलता मिली है।

21:32 (IST)10 Apr 2019
करुण नायर आउट

141 के स्कोर पर पंजाब को तीसरा झटका लगा है और नायर आउट हो गए हैं। हार्दिक की ये दूसरी सफलता है। 

21:23 (IST)10 Apr 2019
मिलर हुए आउट

131 के स्कोर पर पंजाब को दूसरा झटका लगा है और मिलर आउट हो गए हैं। 15 ओवर का खेल हो चुका है। पंड्या को ये पहली सफलता मिली है।

21:15 (IST)10 Apr 2019
मिलर मैदान में

गेल के आउट होने के बाद अब मिलर मैदान में आ गए हैं। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 121-1 है। मिलर और केएल राहुल की जोड़ी मैदान में हैं। 

21:06 (IST)10 Apr 2019
केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

गेल के बाद अब केएल राहुल ने भी कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। पंजाब एक विराट स्कोर की ओर बढ़ रहा है। 

20:56 (IST)10 Apr 2019
गेल ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

11वें ओवर में क्रिस गेल के छक्के के चलते पंजाब का शतक हुआ पूरा और गेल की फिफ्टी भी पूरी हो गई है। 

20:50 (IST)10 Apr 2019
पंडया को जड़ा छक्का

9वां ओवर लेकर आए थे हार्दिक पंड्या और इस ओवर में दूसरी गेंद पर गेल ने छक्का जड़ दिया है। उनके इस ओवर से कुल 17 रन आए हैं। 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर अब 86 रन है। 

20:37 (IST)10 Apr 2019
7 ओवर के बाद पंजाब

7 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब की टीम ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। कमाल की लय में दिख रहे हैं केएल राहुल और क्रिस गेल। 

20:30 (IST)10 Apr 2019
50 रन पूरे

धीमी शुरुआत के बाद अब पंजाब के सलामी बल्लेबाज आतिशी अंदाज में खेल रहे हैं।  6 ओवर के बाद पंजाब की टीम ने 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। 

20:24 (IST)10 Apr 2019
गेल का पहला छक्का

5वां ओवर लेकर आए थे बेहरनडॉर्फ और इस ओवर में क्रिस गेल ने लगातार दो छक्के जड़े हैं। इन छक्कों की मदद से पंजाब का स्कोर अब 33 पर पहुंच गया है।

20:14 (IST)10 Apr 2019
पंजाब की धीमी शुरुआत

तीन ओवर का खेल हो चुका है और गेल और राहुल का बल्ला अबतक खामोश रहा है और 11रन ही बना सकी है। मुंबई के गेंदबाजों द्वारा कमाल शुरुआत। 

20:09 (IST)10 Apr 2019
बुमराह के हांथ में दूसरा ओवर

पहले ओवर से सिर्फ 1 ही रन आए थे और इसके बाद दूसरा ओवर लेकर आए हैं जसप्रीत बुमराह। बुमराह के इस ओवर से केवल 3 रन आए। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर अब 4 रन है। 

20:01 (IST)10 Apr 2019
बेहरनडार्फ के हांथ में गेंद

मुंबई की तरफ से पहला ओवर लेकर आए हैं बेहरनडॉर्फ और केएल राहुल और क्रिस गेल की जोड़ी एस वक्त मैदान में हैं। 

19:57 (IST)10 Apr 2019
करुण नायर को मिला मौका

मयंक अग्रवाल चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में पंजाब की टीम में करुण नायर को मौका दिया गया है। अब देखना होगा कि आखिर कैसा प्रदर्शन रहता है उनका।

19:48 (IST)10 Apr 2019
पंजाब प्लेइंग इलेवन

लोकेश राहुल (w), क्रिस गेल, करुण नायर, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन (c), सैम कुरेन, हार्डस विलोजेन, मोहम्मद शमी, अंकित राजपूत

19:34 (IST)10 Apr 2019
पंजाब करेगी बल्लेबाजी

इस मैच में टॉस जीतकर मेजबान मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर पंजाब की टीम किस रणनीति के तहत बल्लेबाजी करती है। 

19:26 (IST)10 Apr 2019
टॉस होगा अहम

वानखेडे़ के इस मैदान पर जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी ही करना चाहेगी। ऐसे में देखना होगा कि आखिर टॉस के साथ किस टीम का भाग्य जुड़ा हुआ है। 

19:17 (IST)10 Apr 2019
रोहित शर्मा को मिल सकता है आराम

अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल होने के कारण रोहित शर्मा का इस मैच में खेलना काफी संदिग्ध है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर टीम की कमान किसके हांथों में रहती है। मुंबई को ये बड़ा झटका लग सकता है।