मुंबई के वानखेड़े मैदान पर आज यानी कि 10 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब और मेजबान मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल सीजन-12 का 24वां मुकाबला खेला गया। सांस रोक देने वाले इस मुकाबले में पोलार्ड की 83 रनों की तूफानी कप्तानी पारी के चलते मुंबई ने इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले गेल के तूफानी अर्धशतक और फिर केएल राहुल के शतक के दम पर पंजाब ने मुंबई को जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य दिया था।
इसके बाद जब इस लक्ष्य का पीछा करने मुंबई की टीम उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन इस मैच के कप्तान पोलार्ड ने खुद की बल्लेबाजी में आज प्रमोशन किया और ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए आए। शुरू से ही पोलार्ड आतिशी अंदाज में खेल रहे थे। एक समय लग रहा था कि मैच मुंबई की पकड़ से काफी दूर चला गया है लेकिन पोलार्ड ने 31 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि जब टीम को 5 गेंद में 4 रन चाहिए थे तो पोलार्ड अपना विकेट गंवा बैठे। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और पिछले मैच के हीरो अल्जारी ने 2 रन भागकर अपनी टीम को दो अंक भी दिला दिए। ये मुंबई की लगातार तीसरी जीत है।
सांस रोक देने वाले इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर मुंबई ने 3 विकेटों से जीत लिया है मुकाबला।
मुंबई को जीत के लिए अब 12 गेंदों में 32 रनों की दरकार होगी। पोलार्ड अभी मैदान में है। जबरदस्त मुकाबला चल रहा है।
इस मैच में अब मुंबई की टीम को जीत के लिए 25 गेंदों में 54 रनों की दरकार है। पोलार्ड पर अब मुंबई की उम्मीदें टिकी हुई हैं।
140 के स्कोर पर मुंबई को छठां झटका लगा है। क्रुणाल 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मैच मुंबई के हांथों से निकलता जा रहा है।
6 ओवर का खेल और बचा है अभी मुंबई की टीम को जीत के लिए 70 रनों की दरकार है। पोलार्ड आतिशी अंदाज में खेल रहे हैं।
13वें ओवर में मुंबई इंडियंस ने 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। आज हार्दिक से तूफानी पारी की उम्मीद होगी। पोलार्ड को उनका साथ निभाना होगा।
94 के स्कोर पर मुंबई को चौथा झटका लगा है और इशान किशन रन आउट हो गए। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 94 रन है।
10 ओवर के बाद अभी मुंबई का स्कोर केवल 65 रन है। अभी जीत के लिए मुंबई को अगली 60 गेंदों पर 132 रनों की दरकार है। इशान किशन और पोलार्ड की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
62 के स्कोर पर मुंबई को तीसरा झटका लगा है और डिकॉक आउट हो गए हैं। मुंबई की पारी अब लड़खड़ा रही है।
56 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा है और अच्छी लय में दिख रहे सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं।
छठें ओवर में 198 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की टीम ने 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। डिकॉक और सूर्यकुमार अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।
लाड के आउट होने के बाद अब सूर्यकुमार मैदान में आ गए हैं। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं।
अंकित के पहले ओवर से 11 रन आए थे और दूसरा ओवर लेकर शमी आए हैं। इस ओवर से केवल 3 रन ही आए। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 14 रन है।
पंजाब ने मुंबई को इस मैच में जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य दिया है। केएल राहुल ने जड़ा तूफानी शतक।
आखिरी ओवर में केएल राहुल ने कमाल का शतक जड़ दिया है। ये उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है।
18 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब की टीम ने 4 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि 12 गेंदों में कितना और रन जोड़ती है ये टीम।
18वें ओवर का खेल चल रहा है और पंजाब की टीम ने 150 के आंकड़े को पार कर लिया है। देखना होगा कि 16 गेंदों में अभी और कितने रन जोड़ती है पंजाब की टीम।
16 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब की टीम ने दो विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि 24 गेंदों पर पंजाब कितने रन और जोड़ती है।
116 के स्कोर पर पंजाब को पहला झटका लगा है। गेल 63 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुंबई को ये पहली सफलता मिली है।
12 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब की टीम ने 113 रन बना लिए हैं। केएल राहुल अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं।
10 ओवर का खेल हो चुका है और गेल और राहुल की आतिशी पारी के चलते पंजाब का स्कोर अब 93 पर पहुंच गया है। मुंबई के गेंदबाजों की साझेदारी तोड़ने की होगी कोशिश।
8वां ओवर लेकर राहुल चहर आए हैं। उनके इस ओवर में केएल राहुल ने कमाल का चौका जड़ा 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर अभी 69 रन है।
7वां ओवर लेकर आए थे अल्जारी और इस ओवर में राहुल ने कमाल का छक्का जड़ा है। अच्छी स्थिति में दिख रही है पंजाब की टीम।
5वां ओवर लेकर बेहरनडॉर्फ आए थे और इस ओवर में क्रिस गेल ने 23 रन जड़े और तीन छक्के लगाए। 5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर अब 43 पर पहुंच गया है।
इस मैच का चौथा ओवर लेकर आए हैं अल्जारी जोजफ जिन्होंने पहले मैच में 6 विकेट झटके थे। उनके इस ओवर में केएल राहुल ने कमाल का छक्का जड़ा है। इस छक्के के साथ पंजाब का स्कोर अब 19 पर पहुंच गया है।
तीसरा ओवर लेकर आए थे बेहरनडॉर्फ और इसकी पहली ही गेंद पर केएल राहुल ने कमाल का चौका जड़ा है। इसके साथ ही पंजाब का स्कोर 8 पर पहुंच गया है।
पहला ओवर लेकर बेहरनडॉर्फ आए थे और इस ओवर में केएल राहुल के बल्ले से सिर्फ 1 ही रन निकला और गेल अभी अपना खाता नहीं खोल सके हैं।
मुंबई की टीम मैदान में आ गई है। वहीं पंजाब की तरफ से क्रिस गेल और केएल राहुल मैदान में आ गए हैं।
सिद्धेश लाड, क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रुनाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड (c), हार्दिक पांड्या, राहुल चाहर, अल्जारी जोसेफ, जेसन खेरेन्डोर्फ, जसप्रित बुमराह
इस मैच में मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा की जगह सिद्धेश खेलते नजर आएंगे। वहीं, टीम की कमान पोलार्ड के हांथों में है। देखना होगा कि रोहित का कितना असर इस टीम पर पड़ता है।
रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में मुंबई की कप्तानी पोलार्ड के हांथों में है। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर किस रणनीति के तहत पंजाब खेलती है।