IPL 2019 KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल के 26वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट करारी शिकस्त दे दी। इस जीत के साथ ही दिल्ली पाइंट टेबल में शीर्ष चार में जगह बना ली है। दिल्ली की इस जीत के सबसे बड़े हीरो शिखर धवन रहे जिन्होंने 63 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी खेली। धवन के टी-20 करियर की ये सर्वश्रेष्ठ पारी है। धवन ने ऋषभ पंत (31 गेंदों पर 46 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 105 रन की साझेदारी की जिससे दिल्ली ने 19वें ओवर में तीन विकेट खोकर केकेआर पर आसान जीत जीत दर्ज की।
इससे पहले केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाये। युवा शुभमन गिल ने 39 गेंदों पर 65 रन बनाए। शुभमन के अलावा रोबिन उथप्पा ने 30 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिये 63 रन की साझेदारी हुई। आंद्रे रसेल ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली। दिल्ली की ओर से क्रिस मोरिस, कगिसो रबाडा और कीमो पॉल ने 2-2 विकेट झटके।
19वें ओवर की 5वीं गेद पर इनग्राम के छक्का जड़ने के साथ ही दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया है। शिखर धवन अपना शतक बनाने से 3 रन दूर रह गए और 97 रन बनाकर नाबाद लौटे।
18वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में पंत आउट हो गए हैं। पंत मे 46 रन की पारी खेली। इसके साथ ही दिल्ली को तीसरा झटका लग गया है।
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने छक्का जड़ दिया है। आंद्रे रसेल का ये ओवर महंगा साबित हो रहा है। इस ओवर से 1 चौका और छक्का आ चुका है।
15 ओवर बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 138 रन हो गया है। धवन और पंत के बीच 80 से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है।
14 ओवर का खेल खत्म और दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 130 रन। धवन 77 और पंत 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए चाहिए 49 रन।
12वें ओवर में दिल्ली ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। शिखर धवन 66 और पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर बाद स्कोर 2 विकेट पर 106 रन।
10वें ओवर में चौके के साथ धवन ने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है। धवन ने 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
9 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली ने 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। 10वें ओवर में गेंदबाजी के लिए कार्लोस ब्रेथवेट आए हैं।
पीयूष चावला के पहले ओवरी की आखिरी गेंद पर पंत ने चौका जड़ दिया है। इसके साथ ही दिल्ली की पारी के 8 ओवर पूरे हो गए हैं और स्कोर 2 विकेट पर 72 हो गया है।
रसेल ने छठे ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका दे दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन की ओर चल दिए हैं।
5वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ने के साथ दिल्ली ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। ओवर की आखिरी गेंद को भी धवन वे चौके के लिए भेज दिया है। 5 ओवर बाद स्कोर 1 विकेट पर 55 रन।
पृथ्वी के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान में आए हैं। दूसरी तरफ धवन का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। रसेल के ओवर में 3 चौके जड़ स्कोर 1 विकेट पर 45 रन पहुंचा दिया है।
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ आउट होकर चल दिए हैं। शॉ 14 रन पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हुए।
लॉकी फर्ग्यूसन का पहला ओवर महंगा साबित हुआ। इस ओवर में कुल 2 छक्के लगे। दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन।
दिल्ली की पारी का 1 ओवर खत्म और दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 1 रन। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ क्रीज पर मौजूद
20वें ओवर में कुल 10 रन आए और 1 विकेट गिरा। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। दिल्ली को जीत के लिए 179 रनों की दरकार होगी।
रसेल की तूफानी पारी पर क्रिस मोरिस ने अंकुश लगा दिया है। छक्का मारने के चक्कर में रसेल ब्राउंड्री पर लपक लिए गए हैं। इसके साथ ही कोलकाता को छठा झटका लग गया है।
18 ओवर पूरे और केकेआर का स्कोर 5 विकेट पर 160 रन। रसेल 45 और ब्रेथवेट 4 रन।
कोलकाती का पारी के 17 ओवर पूरे और स्कोर 5 विकेट पर 144 रन। रसेल 30 और ब्रेथवेट 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
16वें ओवर में रबाडा ने 1 विकेट झटका। वहीं दूसरी तरफ रसेल ने चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके साथ ही रबाडा के 3 ओवर पूरे हो गए हैं। कोलकाता का स्कोर 5 पर 134 रन।
दिनेश कार्तिक के आउट होने के साथ ही कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। रबाडा ने 2 रन पर कार्तिक को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 122 रन।
15वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद शुभमन गिल दूसरी गेंद पर फाइन लेग पर लपक लिए गए हैं। कीमो पॉल ने 65 रन के निजी स्कोर पर गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
अक्षर पटेल का आखिरी ओवर महंगा साबित हुआ। कोलकाता की पारी के 14वें ओवर से 16 रन आए और स्कोर 3 विकेट पर 111 रन।
13वें ओवर में क्रिस मोरिस ने नीतिश राणा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। राणा 11 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह अब मैदान में आंद्रे रसेल आए हैं।
13वें ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लेने के साथ ही शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला है। इस सीजन ये उनका दूसरा अर्धशतक है।
12वें ओवर छक्का जड़ शुभमन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। अक्षर के इस ओवर में 9 रन आए। इसके साथ ही कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन।
11वें ओवर में इशांत ने कुल 6 रन आए। इसके साथ ही उनके 4 ओवर पूरे हो गए हैं। कोलकाता का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन। शुभमन गिल 41 और नीतिश राणा 4 बनाकर खेल रहे हैं।
10वें ओवर में 8 रन आए और कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 72 पहुंच गया है। गिल और नीतिश राणा क्रीज पर हैं।
कगिसो रबाडा ने कोलकाता को उथप्पा के रुप में दूसरा झटका दे दिया है। उथप्पा 28 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता को 63 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है।
7 ओवर खत्म होने के साथ ही कोलकाता ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। शुभमन गिल 26 और उथप्पा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीमो पॉल के इस ओवर से कुल 17 रन आए, जिसमें 1 छक्का और चौका शामिल था।
5 ओवर बाद कोलकाता का स्कोर 1 विकेट पर 40 रन हो चुका हैं। शुभमन 21 और उथप्पा 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
रबाडा का पहला ओवर महंगा रहा। इस ओवर में कोलकाता ने 3 चौके जड़ कुल 12 रन बटोरे। बता दें कि इस सीजन वह अब तक 11 विकेट झटक चुके हैं।
कोलकाता की पारी के 3 ओवर पूरे हो चुके हैं कोलकाता का स्कोर 1 विकेट पर 17 रन हो गया है। शुभमन 11 और उथप्पा रन पर हैं।
क्रिस मारिस का पहला ओवर महंगा साबित हुआ और इस ओवर से कोलकाता ने कुल 11 रन बटोरे। उथप्पा 5 रन और गिल 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
कोलकता के सलामी बल्लेबाज जो डेनली पारी की पहली ही गेंद पर इशांत शर्मा का शिकार हो गए हैं। इशांत ने डेनली को मैच की पहली गेंद पर बोल्ड कर बाहर का रास्ता दिखाया।
कोलकाता की टीम ने आज के मैच में 3 बदलाव किए हैं। इनमें लॉकी फर्ग्यूसन, कार्लोस ब्रैथवेट और जो डेनली शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, केमो पॉल, कगीसो रबाडा, इशांत शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): जो डेनली, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रिस कृष्णा।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
इस सीजन कोलकाता ने अपने घरेलू मैदान खेले दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली ने अपने घर से बाहर 3 में से 2 मैच जीते हैं। ऐसे में ये मुकाबला कांटे की टक्कर का माना जा रहा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स आज अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। ये मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा।