IPL 2019, KKR vs DC: शिखर धवन की शानदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 26वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने 63 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े। धवन के अलावा ऋषभ पंत ने 46 रन की पारी खेली।
इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की बदौलत 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। कोलकाता की ओर से शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। उन्होंने रोबिन उथप्पा (30 गेंदों पर 28) के साथ दूसरे विकेट के लिये 63 रन की साझेदारी की। आंद्रे रसेल ने आखिर में 21 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली। इनमें से 26 रन उन्होंने रबाडा की नौ गेंदों पर बनाये।
दिल्ली की ओर से क्रिस मोरिस, कगिसो रबाडा और कीमो पॉल ने 2-2 विकेट झटके। कोलकाता के 178 रन के जवाब में दिल्ली ने 19वें ओवर में इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। शिखर धवन और ऋषभ पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। कोलकाता की ओर से कृष्णा, रसेल और नीतिश राणा ने 1-1 विकेट निकाला।
19वें ओवर की 5वीं गेद पर इनग्राम के छक्का जड़ने के साथ ही दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया है। शिखर धवन अपना शतक बनाने से 3 रन दूर रह गए और 97 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रन की दरकार है। इस बीच 18वें ओवर की पहली गेंद पर पंत 46 रन बनाकर नीतिश राणा का शिकार हो गए हैं।
17 ओवर का खेल समाप्त और इस ओवर से आए कुल 14 रन। अब आखिरी 3 ओवरों में दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 17 रन। धवन 93 और पंत 46 रन पर खेल रहे हैं।
16 ओवर बाद शिखर धवन 91 रन पर पहुंच गए हैं। 17वें ओवर में टीम ने 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है। पंत भी अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं।
15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 138 रन है। ऋषभ पंत 31 और धवन 84 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए टीम को 41 रन की दरकार है।
14वें ओवर करने के लिए पीयूष चावला आए हैं और पंच ने इस ओवर का स्वागत चौके के साथ किया है। पंत और धवन के बीच 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए अब दिल्ली को 36 गेंदों में 49 रन चाहिए। 14 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 130 रन।
12वें ओवर में दिल्ली की टीम ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 12 ओवर बाद स्कोर 2 विकेट पर 105 रन। दिल्ली को जीत के लिए 48 गेंदों में 74 रन की जरुरत है।
चौका जड़ने के साथ ही शिखर धवन ने 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। इस सीजन उनके बल्ले से दूसरा अर्धशतक निकला है। अगली गेंद पर भी धवन ने चौका मार दिया है। इसके साथ ही 10 ओवर बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 88 रन।
कुलदीप का दूसरा ओवर भी किफायती साबित हुआ। 9वें ओवर में कुल 3 रन आए। धवन 46 रन पर पहुंच गए हैं। वहीं, पतं 9 रन बनाकर दूसरे छोर पर खड़े हैं।
दिल्ली की पारी के 8 ओवर पूरे और स्कोर 2 विकेट पर 72 रन। पीयूष चावला के पहले ओवर में कुल 10 रन आए। धवन 44 और पंत 8 रन पर खेल रहे हैं।
7 ओवर का खेल खत्म। दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 63 रन। कुलदीप यादव के पहले ओवर में कुल 6 रन आए। धवन 41 और ऋषभ पंत 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
छठे ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली को दूसरा झटका लग गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। आंद्रे रसेल ने अय्यर को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया।
5वें ओवर की आखिरी गेंद को भी धवन ने चौके के लिए भेज दिया है। 5 ओवर बाद स्कोर 1 विकेट पर 55 रन। धवन 36 और कप्तान अय्यर 5 रन पर खेल रहे हैं।
लॉकी फर्ग्यूसन का दूसरा ओवर और चौथी गेंद पर कप्तान ने चौका जड़ दिया है। इसके साथ ही दिल्ली ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। धवन 31 और अय्यर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहला विकेट गिरने के बाद भी रनों की रफ्तार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। रसेल के पहले ही ओवर में 3 चौके जड़ धवन ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस ओवर से कुल 13 रन आए। दिल्ली का स्कोर 1 विकेट पर 45 रन।
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को आउट कर प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार वापसी की है। पृथ्वी 7 गेंदों में 14 रन बनाकर पंत के हाथों कैच आउट हुए।
तीसरे ओवर का आगाज धवन ने छक्के और चौके के साथ किया है। तीसरी गेंद पर धवन बाल-बाल बच गए हैं। कोलकाता ने रिव्यू भी गंवा दिया है। चौथी गेंद पर भी धवन ने छक्का जड़ दिया है।
पृथ्वी शॉ का शानदार शॉट और इसी के साथ ही दिल्ली की पारी का पहला छक्का लग गया है। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ने के साथ ही इस ओवर से कुल 14 रन आ गए हैं।
दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन मैदान में उतर चुके हैं और गेंदबाजी करने के लिए आए हैं प्रसिद्ध कृष्णा।
आखिरी ओवर में छक्का मारने के चक्कर में कार्लोस ब्रेथवेट 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इसके साथ ही कोलकाता को 7वां झटका लग गया है।
क्रिस मोरिस ने रसेल को कैच आउट करा दिल्ली को बड़ी सफलता दिला दी है। रसेल 21 गेंदो में 45 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर 6 विकेट पर 161 रन।
18वें ओवर का आगाज छक्के के साथ हुआ है। रसेल ने रबाडा के आखिरी ओवर की पहली गेंद को छक्के के लिए भेजा। तीसरी गेंद पर भी रसेल ने छक्का जड़ दिया है।
17वें ओवर की 5वीं गेंद को आंद्रे रसेल ने क्रिस मोरिस की फुलटॉस गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया है। रसेल के एक बार शुरु होने के बाद उन्हें रोकना गेंदबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद अब कार्लोस ब्रेथवेट मैदान पर आए हैं और अब क्रीज पर दोनों ओर वेस्टइंडी के बल्लेबाज मौजूद हैं। इस बीच रसेल ने रबाडा की गेंद पर छक्का जड़ दिया है। 16 ओवर के बाद स्कोर 5 विकेट पर 134 रन।
16वें ओवर की पहली ही गेंद पर कगिसो रबाडा ने दिल्ली को 5वीं सफलता दिला दी है। रबाडा ने कप्तान दिनेश कार्तिक को 2 रन के निजी स्कोर पर धवन के हाथों कैच कराया।
15वें ओवर में कोलकाता को चौथा झटका लग गया है। कीमो पॉल ने 65 रन के निजी स्कोर पर गिल को अपना शिकार बनाया।
14वां ओवर फेंकने के लिए अक्षर पटेल आए। अक्षर के आखिरी ओवर में दो चौके और छक्के समेत कुल 16 रन आए। इसके साथ ही कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 111रन।
राणा के आउट होने के बाद क्रीज पर तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल आए हैं। रसेल के आने के बाद मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
13वें ओवर की चौथी गेंद पर नीतिश राणा को क्रिस मोरिस ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। राणा 11 रन बनाकर आउट हुए।
13वें ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लेने के साथ ही शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला है। इस सीजन ये उनका दूसरा अर्धशतक है।
12वें ओवर की तीसरी गेंद को गिल ने आगे बढ़ कर खेला और गेंद सीमा रेखा के पार 6 रन के लिए चली गई। इसके साथ ही शुभमन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। अक्षर के इस ओवर में 9 रन आए।
इशांत का आखिरी ओवर समाप्त और इस ओवर से कुल 6 रन आए। इसके साथ ही 11 ओवर का खेल हो चुका है और कोलकाता का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन। शुभमन गिल 41 और नीतिश राणा 4 बनाकर खेल रहे हैं।
कोलकाता की पारी के 10 ओवर खत्म हुए और स्कोर 2 विकेट पर 72 रन। शुभमन गिल 39 और नीतिश राणा 3 रन बनाकर क्रीज पर। कीमो पॉल के इस ओवर से आए 8 रन।
9वें ओवर की चौथी गेंद पर कोलकाता को दूसरा झटका लग गया है। रबाडा ने बाउंसर गेंद पर उथप्पा को पंत के हाथों कैच आउट कराया। उथप्पा 30 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।
एक तरफ जहां सभी गेंदबाज रन लुटा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अक्षर पटेल रनों पर अंकुश लगाने में कामयाब रहे हैं। अक्षर ने अपने दूसरे ओवर में कुल 4 रन दिए। 8 ओवर बाद कोलकाता का स्कोर- 1 विकेट पर 62 रन।
7 ओवर खत्म होने के साथ ही कोलकाता का स्कोर 1 विकेट पर 58 रन। शुभमन गिल 26 और उथप्पा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीमो पॉल के इस ओवर से कुल 17 रन आए, जिसमें 1 छक्का और चौका शामिल था।
7वें ओवर में कोलकाता की ओर से पहला छक्का लगा। कीमो पॉल के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर उथप्पा ने छक्का जड़ा और इसके साथ ही कोलकाता का स्कोर 50 रन हो गया है।
अक्षर पटेल का पहला ओवर काफी शानदार रहा और उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया। 6 ओवर बाद कोलकाता 1 विकेट पर 41 रन।
2 किफायती ओवर करने के बाद इशात के तीसरे ओवर में 2 चौकों की मदद से कोलकाता के बल्लेबाजों ने 7 रन बटोरे। इसके साथ ही मैच में 5 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और कोलकाता का स्कोर 1 विकेट पर 40 रन।
चौथा ओवर करने के लिए कगिसो रबाडा आए और अपने पहले ही ओवर में 3 चौके खा गए। 4 ओवर बाद टीम का स्कोर 1 विकेट पर 29 रन।