केन विलियमसन (89) और शिखर धवन (70) के बाद गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 21वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हरा दिया। उप्पल के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने जीत के लिए 192 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दिल्ली की टीम काफी प्रयास के बाद भी पूरे 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 रन, करुण नायर ने 33 रन और एंजेलो मैथ्यूज ने 31 रनों का योगदान दिया।
सनराइजर्स की तरफ से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। युवराज सिंह और सिद्धार्थ कौल को एक विकेट मिला। अफगानिस्तान के राशिद खान को एक भी सफलता नहीं मिली। यह राशिद का आईपीएल का पहला ऐसा मैच है जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इससे पहले सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। सनराइजर्स के चारों विकेट क्रिस मोरिस ने लिए थे। दूसरे ओवर में कप्तान डेविड वार्नर के रूप में पहला विकेट खोने के बाद धवन और विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी करते हुए मेजबानों के बड़े स्कोर की नींव रखी। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट लिए 9.48 की औसत से रन जोड़ते हुए 136 रनों की साझेदारी की। यह सनराइजर्स के लिए आईपीएल में 10वीं शतकीय साझेदारी थी। 10 शतकीय साझेदारियों में से यह पहली ऐसी साझेदारी है जिसमें वार्नर का योगदान नहीं है। इससे पहले हुई नौ शतकीय साझेदारियों में वार्नर का अहम रोल था।
विलियमसन और धवन ने सात ओवर में टीम का स्कोर 50 तक पहुंचा दिया था। विलियमसन ने धवन से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अमित मिश्रा द्वारा फेंके गए 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपने 50 रन पूरे किए जिसके लिए उन्होंने 33 गेंदें खेली। धवन ने 15वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस आईपीएल में पहला अर्धशतक है। विलियमसन एक छोर से तेजी से रन बना रहे थे तो धवन उनसे थोड़ा पीछे थे। मोरिस की ऑफ स्टम्पस से बाहर जाती गेंद पर विलियमसन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई और श्रेयस अय्यर ने डीप मिडविकेट से आगे की तरफ भागते हुए उनका शानदार कैच पकड़ा। विलियमसन ने अपनी 51 गेंदों की पारी में पांच शानदार छक्के और छह चौके जड़े। विलियमसन के जाने के बाद धवन तेजी से रन बटोरने के प्रयास में मोरिस की गेंद पर ऐंजेलो मैथ्यूज द्वारा लपके गए। उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया और सात चौकों सहित एक छक्का लगाया। अगली गेंद पर मोरिस ने युवराज सिंह (3) को बोल्ड कर दिया। दीपक हुड्डा (नाबाद 9) और मोएजिज हेनरिक्स (नाबाद 12) ने टीम को 191 के आकंड़े तक पहुंचाया।
[matchcode-to-post id=”shdd04192017183398″]
यहां पढ़ें LIVE Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils Match Cricket Score, IPL 2017 T20
#IPL Match 21 – @SunRisers 191/4 beat @DelhiDaredevils 176/5 by 15 runs. Relive the game here – https://t.co/6e97XTv3gu #SRHvDD pic.twitter.com/4MeVPp6ot8
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2017
11:31 PM: दिल्ली को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 24 रन बनाने हैं। स्कोर 168/4, श्रेयस अय्यर के पास स्ट्राइक है।
11:26 PM: 18वें ओवर की समाप्ति पर दिल्ली का स्कोर 158/4, दिल्ली को मैच जीतने के लिए 12 गेंदों में 34 रन बनाने हैं। एंजेलो मैथ्यूज और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।
11:23 PM: सिद्धार्थ कौल दिल्ली की पारी का 18वां ओवर कर रहे हैं। मैथ्यूज ने उनके ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा है। दूसरी गेंद पर मैथ्यूज सिर्फ सिंगल ले सके। स्ट्राइक पर श्रेयस अय्यर हैं।
11:21 PM: दिल्ली की पारी का 17वां ओवर खत्म हो चुका है। स्कोर 145-4, तीन ओवर का खेल और बचा है। दिल्ली को मैच जीतने के लिए 47 रन और बनाने हैं। श्रेयस अय्यर और एंजेलो मैथ्यूज की जोड़ी क्रीज पर है।
11:16 PM: दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट गवांकर 135 रन बना लिए हैं। उसम मैच जीतने के लिए 24 गेंदों में 57 रन बनाने हैं। श्रेयस अय्यर और एंजेलो मैथ्यूज की जोड़ी क्रीज पर है।
11:11 PM: श्रेयस अय्यर ने राशिद खान के चौथे और दिल्ली की पारी के 15वें ओवर में दो छक्कों की मदद से 16 रन बनाए। अब दिल्ली को मैच जीतने के लिए 30 गेंदों में 65 रन बनाने हैं।
11:06 PM: संजू सैमसन 42 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर मोइज़ेज आॅनरीकेज को कैच देकर पवेलियन लौटे। दिल्ली को इसके साथ ही चौथा झटका लगा। दिल्ली को जीत के लिए 40 गेंद में 86 रन और बनाने हैं।
11:02 PM: दिल्ली डेयरडेविल्स को जीत के लिए 42 गेंदों में 87 रन और बनाने हैं। संजू सैमसन 42 और श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:56 PM: 12 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर 95/3, जीत के लिए 47 गेंदों में 98 रन और बनाने हैं। संजू सैमसन 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:53 PM: श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। ग्यारहवें ओवर की समाप्ति पर दिल्ली का स्कोर 90/3, जीत के लिए 54 गेंदों में 102 रन और बनाने हैं।
10:48 PM: युवराज सिंह ने रिषभ पंत को डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया और हैदराबाद को तीसरा झटका दे दिया। पंत अपना खाता नीं खोल सके। हैदराबाद का स्कोर 87/3
10:45 PM: करुण नायर रन आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें युवराज सिंह ने स्थानापन्न खिलाड़ी विजय शंकर के थ्रो पर रन आउट किया। नायर ने आउट होने से पहले 23 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। दिल्ली का स्कोर 85-2
10:40 PM: नौ ओवर की समाप्ति पर दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर 80 रन एक विकेट के नुकसान पर। दूसरे विकेट के लिए संजू सैमसन और करुण नायर के बीच 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है। सैमसन 31 और नायर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:34 PM: मोइज़ेज आॅनरीकेज दिल्ली की पारी का आठवों ओवर डाल रहे हैं। उनकी पहली दो गेंदों पर एक एक रन बने हैं। तीसरी गेंद लेग स्टंप पर थी और संजू सैमसन ने लेग ग्लांस के जरिए विकेट के पीछे चार रन जुटाए।
10:32 PM: 7वें ओवर की समाप्ति पर दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर 61/1, संजू सैमसन 22 और करुण नायर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:28 PM: राशिद खान ने दिल्ली की पारी का छठा ओवर किया। इस ओवर में उन्होंने 8 रन दिए। दिल्ली का स्कोर 56/1, नायर 23 और सैमसन 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10:25 PM: पांच ओवर की समाप्ति पर दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर 47 रन, दिल्ली ने सैम बिलिंग्स का विकेट गवांया है। करुण नायर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। नायर ने 19 और सैमसन ने 14 रन बनाए हैं।
10:23 PM: मोहम्मद सिराज अपना दूसरा और दिल्ली की पारी का पांचवां ओवर कर रहे हैं। उनके ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का जड़ा, दूसरी गेंद पर सिंगल लिया, तीसरी गेंद पर करुण नायर ने चौका हासिल किया।
10:19 PM: संजू सैमसन ने सिद्धार्थ कौल के ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। उन्होंने सिक्सर के जरिए ही अपना खाता खोला। दिल्ली का स्कोर 32/1
10:17 PM: तीसरे ओवर की समाप्ति पर दिल्ली का स्कोर 24-1, करुण नायर और संजू सैमसन की जोड़ी क्रीज पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चौथा ओवर सिद्धार्थ कौल कर रहे हैं।
10:11 PM: मोहम्मद सिराज सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दूसरा ओवर कर रहे हैं। उनके पहले ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर सैम बिलिंग्स ने चौका जड़ा है। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर भी चौका, पांचवीं गेंद पर दीपक हूडा ने सैम बिलिंग्स को मिड विकेट पर तीस गज के घेरे के अंदर लपक लिया। इसके साथ ही दिल्ली को पहला झटका लगा है।
10:06 PM: पहले ओवर की समाप्ति पर दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और सैम बिलिंग्स क्रीज पर सुरक्षित।
10:03 PM: दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन के साथ सैम बिलिंग्स दिल्ली की पारी शुरू करने के लिए आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर कर रहे हैं।
9:58 PM: सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन का स्कोर खड़ा किया है। दिल्ली डेयरडेविल्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवरों में 192 रन बनाने होंगे। एसआरएच के लिए केन विलियम्सन ने 89 और शिखर धवन ने 70 रनों की पारी खेली। दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए क्रिस मौरिस सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने ने ही हैदराबाद के चारों विकेट झटका।
9:43 PM: युवराज सिंह को क्रिस मौरिस ने क्लिन बोल्ड कर हैदराबाद के चौथे विकेट का पतन किया। युवराज सिर्फ 3 रन बना सके। उनके आउट होने के बाद दीपक हूडा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मोइज़ेज आॅनरीकेज उनका साथ दे रहे हैं। 19 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर 173-4।
9:40 PM: 18.1 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 170-3, केन विलियम्सन 89 रन बनाने के बाद क्रिस मौरिस की गेंद पर श्रेयस अय्यर द्वारा लपके गए। शिखर धवन 70 रन बनाकर क्रिस मौरिस के ही शिकार बने, उन्हें एंजेलो मैथ्यूज ने कैच आउट किया।
9:18 PM: केन विलियम्सन 71 बनाकर खेल रहे हैं। शिखर धवन अर्धशतक के करीब हैं, उन्होंने 48 रन बना लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14वें ओवर की समाप्ति पर 127/1 रन बना लिए हैं।
9:01 PM: ग्यारहवें ओवर की समाप्ति के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 91/1, केन विलियम्सन 46 और शिखर धवन 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अमित मिश्रा 12वां ओवर कर रहे हैं।
8:55 PM: अमित मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का दसवां ओवर कर रहे हैं। उनकी पांच गेंदों में 6 रन बने हैं। आखिरी गेंद पर भी सिर्फ एक रन बन सका। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर दस ओवर की समाप्ति पर 80/1
8:51 PM: नौ ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 73/1, शिखर धवन 33 और केन विलियम्सन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:29 PM: पैट कमिंस सनराइजर्स की पारी का छठा ओवर कर रहे हैं। शिखर धवन ने उनके ओवर में चौका जड़ सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 38 रन तक पहुंचा दिया है।
8:25 PM: पांचवें ओवर की समाप्ति के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 31/1, केन विलियम्सन 11 और शिखर धवन 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8:22 PM: हैदराबाद की पारी का पांचवां ओवर जहीर खान कर रहे हैं। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर जयंत यादव ने किया था। क्रिस मौरिस ने दूसरा ओवर किया था और डेविड वॉर्नर का विकेट भी चटकाया।
8:21 PM: सनराइजर्स हैदराबाद ने चार ओवर की समाप्ति पर डेविड वॉर्नर का विकेट गवांकर 28 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन ओर शिखर धवन की जोड़ी क्रीज पर है।
8:16 PM: सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन ओवर की समाप्ति पर 18 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर का विकेट गवांया है। केन विलियम्सन उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आए हैं। वो आईपीएल 10 में पहली बार खेल रहे हैं।
8:12 PM: क्रिस मौरिस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को पहली सफलता दिलायी है। डेविड वॉर्नर को उन्होंने 4 रन के व्यक्तिगत स्कोर अमित मिश्रा के हाथों कैच आउट कराया।
8:o6 PM: पहले ओवर की समाप्ति के बाद सनराइर्स हैदराबाद का स्कोर 10/0, शिखर धवन 6 और डेविड वॉर्नर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:04 PM: मैच शुरू हो चुका है, जयंत यादव ने दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है। डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी सनराइजर्स की तरफ से मैदान पर है।
8:01 PM: सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली से अच्छी चुनौती मिल सकती है। दिल्ली ने पंजाब को मात दी थी, लेकिन सोमवार को ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे उसके घर में मात देते हुए जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया था।
7:59 PM: सनराइजर्स की तीन जीत अभी तक अपने घरे में ही आई हैं और अब उसका प्रयास लगातार चौथी जीत की होगी। उन्होंने सोमवार को अपने आखिरी मैच में घर में किंग्स इलेवन पंजाब को मात दी थी। सनराइजर्स ने घर से बाहर अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है।
7:50 PM: दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सदस्य मैच से पहले अपनी रणनीति पर चर्चा करते हुए
#IPL Match 21 – @ImZaheer & his men will look to breach #SRH fortress #SRHvDD pic.twitter.com/PjP7fszLLt
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2017
7:35 PM: मैच शुरू होने से पहले रणनीति पर चर्चा करते सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी…
#IPL Match 21 – @davidwarner31 & his boys are warming up for #SRHvDD @SunRisers pic.twitter.com/ukFcvn43OS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2017
टीमें :
दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान), जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, क्रिस मोरिस, सैम बिलिंग्स।
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज।
