रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर वीडियो या तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 6 नवंबर 2025 की शाम ऐसा ही एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर शेयर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस को उनका यह मस्तीभरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

एक घंटे के भीतर ही इसे 64 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था। इस पर आठ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे, जबकि 10 हजार से ज्यादा कमेंट्स। वीडियो में रोहित शर्मा अपने दोस्तों के साथ एक पेन को लेकर मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में रोहित का कोई करीबी उनकी ओर एक पेन बढ़ाते हुए कहता है, ‘Ro, क्या तुम ऑटोग्राफ दे सकते हो? रोहित दोस्त के हाथ से पेन लेते हैं फिर उसे बड़े ध्यान से देखने के बाद कहते हैं, ये पेन से नहीं, इसमें पता है मेरे को क्या है? अभी मैं तेरे को बताता हूं।’

रोहित शर्मा, ‘मैं इसे किसी पर इस्तेमाल करूंगा। वह व्यक्ति जो बहुत बहुत स्पेशल है।’ रोहित इसके बाद अपने एक दोस्त को उस पेन को पकड़ाते हैं और उससे ऑटोग्राफ देने को कहते हैं। इस बीच अन्य दोस्त उस व्यक्ति से कहते हैं कि कितना फेमस हो गया भाई।

हालांकि, जैसे ही रोहित का वह दोस्त पेन का बटन दबाकर खोलना चाहता है, उसे करंट सा लगता है। यह देखकर रोहित शर्मा ठहाका लगाकर हंसते हैं और उससे पूछते हैं, क्या हुआ? रोहित शर्मा का दोस्त कहता है, ‘अबे वह यह है इसमें, शॉक।’

इसके बाद वह दोस्त उस पेन को उसी व्यक्ति को दे देता है, जिसने शुरुआत में रोहित को पकड़ाया होता है। उस व्यक्ति के साथ रोहित फिर अपने अन्य दोस्त के पास पहुंचते हैं। वह दोस्त जिम में कसरत कर रहा था। रोहित शर्मा उससे ऑटोग्राफ देने को कहते हैं। उसे भी तेजी से करंट लगता है और पेन उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर जाता है। रोहित यह देखकर घूम-घूमकर ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं। नीचे आप भी यह वीडियो देख सकते हैं।

देखें वीडियो: Watch Video