भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है। यही कारण है कि क्रिकेटर्स को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। क्रिकेटर्स के साथ-साथ उनकी पार्टनर्स और बीवियां (WAGs) भी चर्चा में रहती हैं। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए जिन खिलाड़ियों को चुना गया है उनकी पार्टनर्स अपने-अपने क्षेत्रों में बड़ा नाम बना चुकी हैं। यहां जानिए उनकी डिटेल्स।
सलमान खान से रोहित शर्मा की पत्नी का कनेक्शन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका शास्त्री पेशे से स्पोर्ट्स मैनेजर हैं। वह अपने चचेरे भाई बंटी सजदेह की कंपनी में लंबे समय तक काम कर चुकी हैं। रितिका की चचेरी बहन सीमा सजदेह लंबे समय तक सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी रही हैं। हालांकि कुछ साल पहले ही दोनों अलग हो गए और अब उनका तलाक हो चुका है। इस तरह रितिका सजदेह सलमान खान के परिवार से भी कनेक्शन रखती हैं। रितिका रोहित शर्मा का भी सारा काम मैनेज करती हैं।
विराट कोहली ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से की शादी
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा है। अनुष्का एक लोकप्रिय नाम है जिन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ फिल्म की है जिसमें शाहरुख खान और आमिर खान जैसे नाम भी शामिल है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2018 में शादी कर चुके हैं और फिलहाल दो बच्चों के माता-पिता है।
विधायक हैं रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा
रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा राजनीति में है। उन्होंने साल 2022 में बीजेपी के टिकट पर गुजरात के जामनगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। वह फिलहाल जामनगर से विधायक हैं। लगातार लोगों के लिए काम करती हुई नजर आती हैं। रविंद्र जडेजा भी अपनी पत्नी के लिए चुनाव के समय प्रचार करते हुए नजर आए थे।
केएल राहुल की पत्नी भी हैं एक्ट्रेस
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी एक्ट्रेस हैं। आथिया लोकप्रिय एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। उन्होंने भी बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है हालांकि बीते कई सालों से वह फिल्में नहीं कर रही है। हालांकि वह ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग के मामले में काफी आगे हैं। राहुल और अथिया शेट्टी ने 2 साल पहले शादी की और दोनों जल्दी माता-पिता बनने वाले हैं।
हार्दिक पंड्या पत्नी से हो चुके हैं अलग
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में सर्बिया की मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी। दोनों चार साल तक साथ रहे लेकिन बीते साल उन्होंने अलग होने का ऐलान कर दिया। हार्दिक और नताशा एक बेटे के माता-पिता भी हैं।
मोहम्मद शमी और हसीन जहां भी नहीं है साथ
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शादी कर चुके हैं। उन्होंने साल 2014 में हसीन जहां से शादी थी। हालांकि यह शादी ज्यादा समय चली नहीं। हालांकि 2018 में दोनों के बीच काफी विवाद हुआ जिसके बाद वह अलग हो गए। हसीन जहां ने शमी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। इसमें मैच फिक्सिंग का आरोप भी शामिल था। यह साफ नहीं है कि उनका तलाक हुआ है या नहीं।
वरुण चक्रवर्ती ने 5 साल पहले की थी शादी
भारतीय क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती ने 11 दिसंबर, 2020 को नेहा खेडेकर से शादी की थी। यह स्पिनर अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत कुछ शेयर करता है। दोनों की चेन्नई में हुई थी। वरुण और नेहा ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के दो साल बाद 2022 में नेहा मां बनीं। दोनों ने बच्चे का नाम आथ्मन रखा है।
ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड हैं ईशा
क्रिकेटर ऋषभ पंत की अभी तक शादी नहीं हुई है। हालांकि, वह लंबे समय से मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं। ऋषभ पंत ने साल 2015 में ईशा नेगी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी। ईशा कई बार आईपीएल में पंत को चीयर करने पहुंची है।